विमान में पेशाब का मामला : डीजीसीए ने एयर इंडिया पर 30 लाख का लगाया जुर्माना

नई दिल्ली : विमानन नियामक डीजीसीए ने फ्लाइट में यूरिनेशन मामले में एयर इंडिया पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है और पायलट-इन-कमांड का लाइसेंस तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया है। इसके अलावा, नियामक ने 26 नवंबर, 2022 को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में विफल रहने के लिए एयर इंडिया की डायरेक्टर-इन-फ्लाइट सर्विसेज पर 3 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

इससे पहले एयरलाइन ने आंतरिक समिति की एक रिपोर्ट के आधार पर कथित आरोपी शंकर मिश्रा को चार महीने के लिए उड़ान भरने से प्रतिबंधित कर दिया।

डीजीसीए के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) को न्यूयॉर्क से नई दिल्ली जाने वाली एआई-102 उड़ान में यात्री दुर्व्यवहार की घटना की जानकारी 4 जनवरी, 2023 को मिली, जिसमें एक पुरुष यात्री ने नशे की हालत में कथित तौर पर एक महिला यात्री पर पेशाब किया था।”

अधिकारी ने बताया कि डीजीसीए ने एयर इंडिया के जवाबदेह प्रबंधक, एयर इंडिया के डायरेक्टर इन-फ्लाइट सर्विसेज, उस उड़ान के सभी पायलटों और केबिन क्रू सदस्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया कि क्यों न उनके नियामक दायित्वों के उल्लंघन के लिए उनके खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई की जाए। एयर इंडिया और इसमें शामिल कार्मिकों के लिखित उत्तर की जांच की गई।

तदनुसार, मामले में प्रवर्तन कार्रवाई की गई है। शुक्रवार को नियामक ने कहा, “लागू डीजीसीए नागरिक उड्डयन आवश्यकताओं के उल्लंघन के लिए एयर इंडिया पर 30,00,000 रुपये का वित्तीय जुर्माना लगाया गया है। विमान नियम, 1937 के नियम 141 और लागू डीजीसीए नागरिक उड्डयन आवश्यकताओं के अनुसार अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में विफल रहने के कारण उक्त उड़ान के पायलट-इन-कमांड का लाइसेंस तीन महीने की अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया है। और, लागू डीजीसीए नागरिक उड्डयन आवश्यकताओं के अनुसार अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में विफल रहने के लिए एयर इंडिया के डायरेक्टर-इन-फ्लाइट सर्विसेज पर 3,00,000 रुपये का वित्तीय जुर्माना लगाया गया है।”

एयरलाइन ने यह भी कहा कि वह नियामक और अन्य एयरलाइंस को तदनुसार सूचित करेगी। “यात्री को पहले ही एयरलाइन की ‘नो फ्लाई लिस्ट’ में डाल दिया गया है। एयर इंडिया ने डीजीसीए के साथ आंतरिक समिति की रिपोर्ट की एक प्रति साझा की है और देश में संचालित अन्य एयरलाइनों को भी सूचित किया जाएगा।”

फिलहाल यह मामला कोर्ट में है और पिछले कुछ दिनों में इसमें कई मोड़ आए हैं। शंकर मिश्रा को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर दिल्ली लाया गया जहां उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

–आईएएनएस

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिलेगी ई-बसों की कनेक्टिविटी, 15 जून से शुरू होगा संचालन

ग्रेटर नोएडा । नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के संचालन से पहले यात्रियों की सुविधा के लिए सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में एयरपोर्ट को...

ईरान में चल रहे ‘बड़े सैन्य अभियानों’ के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व जाने वाली सभी उड़ानें कीं निलंबित

नई दिल्ली । एयर इंडिया ने शनिवार को कहा कि मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में बिगड़ते हालात को देखते हुए उसने मध्य पूर्व के सभी गंतव्यों के लिए अपनी...

कर्तव्य पथ पर फाइटर जेट्स का फ्लाई पास्ट, विमानों की गर्जना ने किया लोगों को रोमांचित

नई दिल्ली । कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में वायुसेना का फ्लाई पास्ट इस बार बेहद महत्वपूर्ण रहा। वायुसेना के जांबाज फाइटर पायलटों ने कर्तव्य पथ के ऊपर...

भारतीय रेलवे की बड़ी तैयारी; अगले पांच साल में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत 48 स्टेशनों की क्षमता दोगुनी होगी

नई दिल्ली । भारत रेलवे अगले पांच वर्षों में देश में दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत 48 रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों को संभालने की क्षमता को दोगुना करने की योजना...

इंडिगो की उड़ानें रद्द होने पर यात्रियों में भारी नाराजगी, कहा- यह ‘इडियट गो’ है

नई दिल्‍ली । इंडिगो एयरलाइंस ने शनिवार को 200 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल कर दी, जिससे हवाई यात्रा का संकट बढ़ गया। इससे हजारों पैसेंजर देश भर के एयरपोर्ट पर...

इंडिगो की उड़ानें रद्द और देरी पर बोले वारिस पठान- डीजीसीए तुरंत एक्‍शन ले

मुंबई । इंडिगो एयरलाइंस की लगातार उड़ानें रद्द होने और घंटों की देरी पर एआईएमआईएम के नेता वारिस पठान ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लड़ाकू विमान ‘राफेल’ में भरी उड़ान, रचा इतिहास

नई दिल्ली | भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान ‘राफेल’ में उड़ान भरी। इसके साथ ही उन्होंने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। राष्ट्रपति...

मंडी में भूस्खलन: चंडीगढ़-मनाली हाईवे फिर बंद, कंगना रनौत ने जताया दुख

मंडी । हिमाचल प्रदेश के मंडी में भूस्खलन से चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे क्षतिग्रस्त हो गया है। पंडोह डैम के पास कैंची मोड़ के निकट हाईवे का एक बड़ा हिस्सा भारी...

बांग्लादेश में स्थायी कैंपस की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, आठ ट्रेनें फंसी

ढाका । बांग्लादेश में रवींद्र विश्वविद्यालय के स्थायी कैंपस के निर्माण के लिए विकास परियोजना प्रस्ताव (डीपीपी) की मंजूरी और पूर्ण क्रियान्वयन की मांग को लेकर बुधवार को छात्रों ने...

आगरा : यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे में दो की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

आगरा । उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां ऑटो को एक वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में...

भारत में हर घंटे 60 अतिरिक्त उड़ानें जुड़ी और हर 40 दिन में एक नया हवाई अड्डा बना : नागरिक उड्डयन मंत्री

नई दिल्ली । केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि हर 40 दिन में एक नए हवाई अड्डे के साथ देश में मात्र 10 वर्षों में 88...

श्रीनगर के लिए रवाना हुई वंदे भारत एक्सप्रेस में परिवार ने मनाया बच्‍चे का जन्‍मदिन, पीएम मोदी को कहा धन्यवाद

कटरा । श्रीनगर रवाना हुई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में वाराणसी के एक परिवार ने केक काटकर बच्चे का जन्मदिन मनाया। परिवार के लिए यह एक कभी न भूल पाने...

admin

Read Previous

विपक्षी एकता का आह्वान करने के एक दिन बाद ही तमिलनाडु में प्रवासियों पर हमले की अफवाह फैली : स्टालिन

Read Next

विस्फोट में अफगान प्रांत के गवर्नर की मौत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com