नोएडा में डॉग पॉलिसी लागू, उल्लंघन पर लगेगा जुर्माना

नोएडा : नोएडा में नई डॉग पॉलिसी लागू कर दी गई है। नोएडा प्राधिकरण की 207वीं बोर्ड बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में शेल्टर होम, फीडिंग पॉइंट, पंजीकरण, नवीनीकरण, नसबंदी और टीकाकरण से संबंधी नीतियां बनाई गईं। नोएडा प्राधिकरण ने सोमवार से ही पॉलिसी को लागू कर दिया है। नियम का पालन नहीं करने पर 500 से लेकर 10 हजार तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है। मामले में एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया और शासन की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करने की बात कही गई है। पॉलिसी के तहत कुत्ता पालने वालों को नियमों का पालन करना होगा। घर के बाहर जानवरों को पट्टे में डालकर घुमाना अनिवार्य कर दिया गया है। पालतू कुत्तों को सोसाइटी के सर्विस लिफ्ट से ही ले जाने की अनुमति होगी। लिफ्ट में पालतू कुत्ते को ले जाते समय में मजल का प्रयोग करना होगा और अगर पालतू कुत्ता सार्वजनिक स्थान पर शौच करता है, तो सफाई की जिम्मेदारी कुत्ते की मालिक की होगी।

ये हैं नए नियम

1- पालतू कुत्तों के लिए बने ऐप पर 31 जनवरी तक पंजीकरण के लिए देने होंगे 500 रुपए।

2 – 1 से 28 फरवरी के बीच पंजीकरण कराने पर 200 पेनाल्टी के साथ देने होंगे 700 रुपए।

3- नए पालतू कुत्ते के लिए पंजीकरण और रिन्यूअल 1 से 31 मई के बीच कराने पर विलंब शुल्क के साथ देने होंगे 700 रुपए।

4- 1 जून या उसके बाद डॉग पंजीकरण या रिन्यूअल कराने पर पंजीकरण शुल्क विलंब शुल्क के साथ सूची में निर्धारित जुर्माना प्रतिदिन की दर से जमा कराने के बाद ही पंजीकरण का नवीनीकरण कराया जा सकेगा और इसके लिए देने होंगे 700 रुपये के अलावा 10 रुपये प्रतिदिन।

5- डॉग पॉलिसी लागू होने के बाद नोएडा क्षेत्र में 6 माह या उससे अधिक उम्र के पालतू कुत्तों व पालतू बिल्लियों की नसबंदी कराने की अनिवार्यता की समय सीमा 31 जनवरी निर्धारित है। इसके बाद नसबंदी कराने पर जुर्माने की राशि 2 हजार रुपए प्रतिमाह लगेगी।

6- अगर पालतू कुत्ता हमला करता है तो कुत्ते के मालिक को उपचार के अलावा देने होंगे 10000 रुपये।

7- पालतू कुत्ते को सार्वजनिक स्थान पर खुला छोड़ने और स्वच्छ कराने पर पहली बार जुर्मार्ना 100 दूसरी बार 200 तीसरी बार 500 रुपये लगेगा।

8- पालतू कुत्ते के मालिक व्यवसाय करने के लिए अपने फ्लैट में डॉग ब्रीडिंग करता है तो उसे 5000 रुपये जुर्माना देना होगा।

–आईएएनएस

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

फायर एनओसी की वैधता समाप्त होने से पहले ही जारी करें नोटिस, जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं: सीएम योगी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अग्नि सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी शासकीय एवं निजी मेडिकल कॉलेजों, चिकित्सा संस्थानों, जिला...

लखनऊ हादसा : योगी सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। योगी सरकार ने मृतकों...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

बसपा प्रमुख मायावती ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पार्टी संगठन की समीक्षा की

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने...

युवा बनें जॉब क्रिएटर, नवाचार और स्टार्टअप ही विकसित भारत की असली ताकत: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना नवाचार, उद्यमिता और युवाशक्ति के बल पर ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि देश का...

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन किया गिरफ्तार

लखनऊ । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन को भसीन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (बीआईआईपीएल) से...

यूपी में कुछ नहीं बदला, यहां जंगलराज है, सीएम योगी के बयान पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद का पलटवार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने मऊ में सीएम योगी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कहने और करने में बहुत फर्क है। यूपी कितना...

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

मऊ/लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ की धरती से माफिया को फिर खुली चुनौती दी। उन्होंने दो टूक कहा कि अब किसी माफिया व गुंडे में दुस्साहस...

लखनऊ : प्रतीक यादव के निधन पर शोक की लहर, राजनीतिक दलों ने एक स्वर में जताया दुख

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में...

admin

Read Previous

राजनीतिक कारणों से कुछ आतंकी मामलों के खिलाफ कार्रवाई करने में विफल रहा यूएनएससी: जयशंकर

Read Next

राजस्थान में बेटियों की नीलामी मामले पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने लिया संज्ञान

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com