मैनपुरी से डिंपल ने रचा कीर्तमान, रामपुर में आकाश ने ढहाया आजम का किला, खतौली में रालोद चमकी

मैनपुरी: मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) की उम्मीदवार डिंपल यादव ने भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को दो लाख 88 हजार 461 मतों से हराकर एक नया कीर्तमान बनया है। वहीं रामपुर में भाजपा के आकाश सक्सेना ने 34136 वोट पाकर आजम के किले को ढहा दिया है। खतौली सीट पर रालोद सपा उम्मीदवार मदन भइया ने 22143 वोटों से भाजपा उम्मीदवार को हरा दिया। चुनाव आयोग द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार, सपा उम्मीदवार डिंपल ने दो लाख 88 हजार 461 मतों से जीत हासिल की। डिंपल ने छह लाख 18 हजार 120 मत हासिल किये जबकि शाक्य को तीन लाख 29 हजार 659 वोट मिले।

डिंपल यादव पहले राउंड से ही भाजपा प्रत्याशी से आगे निकल गईं। इसके बाद हर राउंड की गिनती में बढ़त का आंकड़ा बढ़ता चला गया। भाजपा प्रत्याशी कभी भी मुकाबले में नजर नहीं आया। अंत में डिंपल यादव ने 618128 कुल मत प्राप्त किए, जबकि भाजपा प्रत्याशी को कुल 329659 मत मिले। डिंपल को 288461 मतों की बढ़त से विजय मिली।

अब तक रामपुर विधानसभा सीट को आजम खां का गढ़ माना जाता रहा है। इस सीट पर अब 18 बार चुनाव और दो बार उपचुनाव हुए हैं। इन चुनावों में 10 बार आजम खां ने और एक उपचुनाव में उनकी पत्नी डॉ. तजीन फातिमा ने जीत हासिल की है। इस सीट पर हुए 20वें चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की है। 2002 के बाद यह पहला मौका है, जब इस सीट का प्रतिनिधित्व आजम खां या उनके परिवार का कोई सदस्य नहीं करेगा। इस सीट पर भाजपा के उम्मीदवार आकाश सक्सेना सपा प्रत्याशी आसिम रजा को 34136 वोटों से परास्त कर दिया।

भाजपा के उम्मीदवार आकाश सक्सेना ने कहा कि कश्मीर के बाद सबसे ज्यादा रामपुर सीट पर मुस्लिम है, उन्होंने भाजपा पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि 50 साल पुरानी काली रात खत्म होगी। यहां पर उद्योग-धंधे लगाए जाएंगे। रामपुर से अब्दुल और अंगद दोनों विधानसभा पहुंचेंगे। यहां पर विकास कि गंगा बहेगी। यहां के मुस्लिम भाइयों ने योगी सरकार पर भरोसा जताया है।

सपा उम्मीदवार आसिम रजा ने कहा कि चुनाव निष्पक्ष नहीं हुए। यहां पर वर्दी पहनकर बंदूक के साथ चुनाव लड़ा गया है। सच तो यह है कि 70 फीसदी लोग वोट डालने से वंचित रह गए हैं।

खतौली विधानसभा सीट को भाजपा से रालोद ने छीन ली। अखिलेश यादव और जयंत चौधरी की सपा रालोद गठबंधन उम्मीदवार मदन भइया ने भाजपा की प्रत्याशी राजकुमारी सैनी 22143 वोट के अंतर से हरा दिया। इस सीट पर भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी। मुख्यमंत्री से लेकर कई लोग इस सीट पर प्रचार पर गए थे।

गौरतलब है कि मैनपुरी सीट सपा संस्थापक मुलायम के निधन से रिक्त हुई थी। इस सीट पर अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल को मैदान में उतारा था। उन्होंने मैनपुरी में ससुर मुलायम से ज्यादा वोट पाकर एक नया कीर्तमान गढ़ दिया है।

–आईएएनएस

अफ्रीका सीडीसी और डब्ल्यूएचओ ने किया हंतावायरस के लिए पूरी तैयारी करने का आह्वान

अदीस अबाबा । अफ्रीका रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (अफ्रीका सीडीसी) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने स्वास्थ्य अधिकारियों और आम जनता से सतर्क रहने और हंतावायरस निगरानी उपायों को...

कैद में पाकिस्तान के पूर्व पीएम, बहनों को भाई इमरान खान से मिलने की फिर नहीं मिली इजाजत

इस्लामाबाद । पाकिस्तान की अदियाला जेल में बंद पूर्व वजीर-ए आजम (प्रधानमंत्री) और पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के संस्थापक इमरान खान की बहनों को एक बार फिर पुलिस ने मिलने...

वैश्विक संकट के दौर में भी भारतीय अर्थव्यवस्था ने दिखाई मजबूती: पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि वैश्विक भू-राजनीतिक और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था लगातार मजबूती दिखा रही है। उन्होंने...

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच चीन पर खाद और अनाज की जमाखोरी का आरोप : रिपोर्ट

नई दिल्ली । विश्व बैंक के पूर्व अध्यक्ष डेविड मालपास ने कहा क‍ि चीन को अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से पैदा हुए वैश्विक खाद्य और उर्वरक संकट को कम करने...

पाकिस्तान: केपी में धमाका, 7 की मौत और 23 घायल

पेशावर । पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित लक्की मरवत की सराय नौरंग तहसील में मंगलवार को एक जबरदस्त धमाका हुआ। इस धमाके में दो पुलिसकर्मियों समेत 7 लोगों की मौत...

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के डर से नहीं उबरी मुनीर की सेना: दिया विवादित बयान, मानवाधिकार संगठन ने लताड़ा

क्वेटा । ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत से करारी शिकस्त खा चुके पाकिस्तान का दर्द अब भी हरा है। यही वजह है कि भारतीय सेना की जाबांजी की कहानी कहते...

संघर्ष खत्म होने के बाद इंटरनेट सेवा होगी शुरू: ईरान

तेहरान । ईरान की सरकार ने कहा है कि संघर्ष समाप्त होने के बाद देश में इंटरनेट सेवा सामान्य कर दी जाएगी। इस बीच ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट को 74...

सैन्य उपलब्धियों को कूटनीति के जरिए और मजबूत करने की जरूरत: पेजेश्कियन

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा है कि वो क्षेत्रीय तनाव से निपटने के लिए कूटनीतिक तरीकों को अपनाने में यकीन रखते हैं। उन्होंने 'सम्मान और राष्ट्रीय...

हंता वायरस से एक अन्य फ्रांसीसी महिला संक्रमित, प्रभावित क्रूज शिप से आने के बाद टेस्ट आया पॉजिटिव

पेरिस । हंता वायरस से प्रभावित क्रूज शिप एमवी होंडियस पर सवार एक फ्रांसीसी महिला भी संक्रमण की चपेट में आ गई है। फ्रांस की स्वास्थ्य मंत्री स्टेफनी रिस्ट ने...

होर्मुज में तनाव के बीच न्यूजीलैंड के पीएम लक्सन ने तेल संकट से निपटने के लिए बताया अपना प्लान

नई दिल्ली । ईरान-अमेरिका और होर्मुज में तनाव के बीच तेल को लेकर संकट देखने को मिल रहा है। दुनिया के तमाम देश तेल और आर्थिक संकट को लेकर अलर्ट...

वैश्विक अस्थिरता के बीच भी भारत की विकास दर वित्त वर्ष 27 में 6.6 प्रतिशत रहने की उम्मीद : एसबीआई रिसर्च

नई दिल्ली । भारत की अर्थव्यवस्था के वित्त वर्ष 2026-27 में 6.6 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है और यह वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में 7.2...

अमेरिकी एफ-35 जेट ने यूएई में इमरजेंसी लैंडिंग की: ईरान

हैदराबाद । भारत में हैदारबाद स्थित ईरानी दूतावास ने दावा किया है कि अमेरिकी वायुसेना के एक एफ-35ए लाइटनिंग-II फाइटर जेट ने यूएई में इमरजेंसी लैंडिंग की है। दूतावास ने...

editors

Read Previous

यूपी: कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, परिवार के पांच लोगों की मौत

Read Next

हरियाणा में औसतन रोजाना 100 जगह पराली जलती है, किसानों ने सरकार को दोषी ठहराया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com