कांग्रेस ने कहा- हमारा होगा मेयर, सीएम ने कहा दिल्ली को चमकाएंगे, भाजपा बोली हमने की है सेवा

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए हो रहे मतदान के बीच सभी राजनीतिक दल व नेता अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि आम आदमी पार्टी जनता के लिए काम करने वाले लोगों की पार्टी है। ‘आप’ ने जीत का दावा करते हुए कहा कि वह दिल्ली को चमकाऐंगे। कांग्रेस की ओर से दावा किया गया है कि नगर निगम चुनावों के बाद दिल्ली में कांग्रेस का मेयर बनेगा। वहीं दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मतदाताओं से कहा कि दिल्ली में काम के नाम पर ड्रामा करने वालों को वोट न करें। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सभी मतदाताओं से कहा, ईमानदार पार्टी को वोट दें, शरीफ और अच्छे लोगों को वोट दें। भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी, लफंगई, गाली गलौच करने वालों को वोट ना दें। दिल्ली को कूड़ा करने वालों को वोट न दें। उन्हें वोट दें जो दिल्ली को चमकाएंगे, साफ सुथरा करेंगे, काम करने वालों को वोट दें, काम रोकने वालों को वोट न दें।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि साफ-स्वच्छ और सुंदर दिल्ली बनाने के लिए आज मतदान है, नगर निगम में एक भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाने के लिए मतदान है। सभी दिल्लीवासियों से मेरी अपील- दिल्ली नगर निगम में एक ईमानदार और काम करने वाली सरकार बनाने के लिए आज अपना वोट डालने जरूर जाएं।

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मतदाताओं से कहा, दिल्ली में सेवा करने वालों को वोट करें, दिल्ली में काम के नाम पर ड्रामा करने वालों को वोट न करें। सेवा करने वालो को जिताने के लिए और ड्रामा करने वालों को सबक सिखाने के लिए अधिक से अधिक वोट करें। दिल्ली की जनता से पुन: आग्रह, नगर निगम चुनाव हेतु आज अपना बहुमूल्य वोट डालने के लिए अंतिम घड़ी की प्रतीक्षा न करें। अंतिम समय से पूर्व ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करें, अपने घर-परिवार में सभी को मतदान अवश्य करवाएं।

कांग्रेस नेता अजय माकन का कहना है कि इस बार दिल्ली में कांग्रेस का मेयर होगा। कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए उन्होंने कहा है कि परिसिमन के बाद की स्थिति देखने वाली होगी। कांग्रेस के प्रत्याशी काबिल और सबकी पहुंच में हैं, ऐसा व्यक्ति चुना जाना चाहिए जो सबकी पहुंच में हो, मतदाताओं से अपील है कि उम्मीदवारों को देखें, उनका काम देखें।

अजय माकन ने कहा पिछली बार हमें 31 सीटें और 24 फीसदी वोट मिले थे। एकीकृत हो चुकी एमसीडी पर उन्होंने कहा कि एक कमिश्नर पूरी दिल्ली को कैसे देखेगा, इसी सोच के साथ नगर निगम के तीन हिस्से बनाए गए थे।

राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक दिल्ली नगर निगम चुनाव में 1349 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कुल 1 करोड़ 45 लाख से अधिक मतदाता हैं। इसमें 95458 मतदाता पहली बार मतदान में हिस्सा लेने जा रहे हैं। 100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या 229 है।

–आईएएनएस

लखनऊ हादसा : योगी सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। योगी सरकार ने मृतकों...

‘दिल्ली में जनता को बिजली देने में नाकाम सरकार’, आतिशी का बयान

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने बिजली वितरण कंपनियों के सीएजी ऑडिट और ऊर्जा मंत्री आशीष सूद के आरोपों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। आतिशी...

बिहार सरकार ने भरत तिवारी मुठभेड़ मामले में तेज की जांच, डीआइजी कर रहे निगरानी

पटना । बिहार सरकार ने भरत तिवारी मुठभेड़ मामले की जांच तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि व्यापक जांच सुनिश्चित करने के लिए वैज्ञानिक और...

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

editors

Read Previous

सांसारिक और महाकाव्य के बीच की रेखा पतली है : गीतांजलि श्री

Read Next

पाकिस्तान नेशनल असेंबली की 7 में से 6 सीटों पर इमरान की पार्टी आगे

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com