सिर्फ कॉलेजियम ही नहीं, एससी ने अरुण गोयल की चुनाव आयोग में पदोन्नति पर भी पूछे कड़े सवाल

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट के केंद्र से सवाल करने या सरकार की खिंचाई करने में कोई आश्चर्य की बात नहीं है, लेकिन हाल ही में जिस तरह से शीर्ष अदालत ने पंजाब कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अरुण गोयल की चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्ति के मामले में सरकार से कड़े सवाल पूछे, इसने कई विवादों को जन्म दे दिया है।

गोयल की नियुक्ति से पहले के घटनाक्रम ने इसे साफ कर दिया है। यह पता चला है कि चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त होने से एक दिन पहले तक यानि 18 नवंबर को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने तक, गोयल केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय में सचिव थे। यह कहा गया है कि भारी उद्योग मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों को भी इस बात की जानकारी नहीं थी कि वो चुनाव आयुक्त बनने जा रहे हैं।

इसके बाद अगले दिन 19 नवंबर को अरुण गोयल को चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया और उन्होंने दो दिन बाद, 21 नवंबर को ज्वाइन भी कर लिया।

जिस तेजी से उनकी नियुक्ति हुई, उस पर 23 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से उनके चयन से संबंधित मूल फाइलें पेश करने को कहा। शीर्ष अदालत ने केंद्र से कहा कि वह अरुण गोयल की चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्ति से संबंधित फाइलों को देखना चाहती है और इस बात पर जोर दिया कि वह यह देखना चाहती है कि किस तरह उन्हें इतनी जल्दबाजी में नियुक्त किया गया।

एक याचिकाकर्ता का प्रतिनिधित्व कर रहे अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने गोयल की नियुक्ति का मुद्दा उठाया। भूषण ने कहा कि वह एक सिटिंग सेक्रेटरी हैं; उन्हें शुक्रवार को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति दी गई और शनिवार को नियुक्ति की गई और सोमवार को उन्होंने चुनाव आयोग के रूप में काम करना भी शुरू कर दिया।

भूषण ने कहा कि उन्होंने नियुक्ति के संबंध में अर्जी दी थी और अदालत इस मामले की सुनवाई कर रही थी, फिर भी सरकार ने नियुक्ति कर दी। उन्होंने पूछा कि केंद्र सिर्फ एक दिन में किसी को कैसे नियुक्त कर सकता है, किन प्रक्रियाओं का पालन किया गया है।

शीर्ष अदालत ने मौखिक रूप से कहा कि नियुक्ति का आदेश, मामले की सुनवाई शुरू होने के बाद दिया गया और भूषण ने इस मामले में आवेदन दिया था। शीर्ष अदालत सीईसी और ईसी की नियुक्ति के लिए कॉलेजियम जैसी प्रणाली की मांग करने वाली याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी।

इसके बाद अगले ही दिन 24 नवंबर को शीर्ष अदालत ने कहा कि इतनी जल्दबाजी क्या थी और इतनी तेजी से नियुक्ति क्यों की गई।

न्यायमूर्ति के एम जोसेफ ने दोहराया कि अदालत ‘यस मैन’ नियुक्त किए जाने के बारे में चिंतित है और पूछा कि कानून मंत्री द्वारा आयु मानदंड के आधार पर सैकड़ों लोगों के डेटा से चार नामों को शॉर्टलिस्ट करने का क्या आधार है।

सुपर फास्ट तरीके से गोयल की नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए पीठ ने टिप्पणी की कि 24 घंटे से भी कम समय में प्रक्रिया पूरी कर ली गई।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के सह-संस्थापक प्रोफेसर जगदीप छोकर ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, मामला अदालत में पहुंचने पर अधिकारी को रातोंरात नियुक्त किया गया। कैसे 22 घंटे या 26 घंटे में उनका चयन किया गया और पूरी प्रक्रिया कैसे पूरी की गई, कोई नहीं जानता। दाल में कुछ काला है।

अरुण गोयल की सेवानिवृत्ति 31 दिसंबर, 2022 को होनी थी। हालांकि, चुनाव आयुक्त के रूप में उनकी नियुक्ति के साथ, वह दिसंबर 2027 तक पद पर बने रहेंगे। वह मुख्य चुनाव आयुक्त पद के लिए सबसे संभावित उम्मीदवार भी हैं।

–आईएएनएस

भगवंत मान पर नशे में विधानसभा पहुंचने के आरोप, स्वाति मालीवाल ने की बर्खास्‍त करने की मांग

नई दिल्ली । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर शुक्रवार को विधानसभा सत्र में नशे की हालत में शामिल होने के आरोपों को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है।...

सीबीआई ने रिश्वत मामले में सीजीएचएस की अतिरिक्त निदेशक को किया गिरफ्तार

नई दिल्‍ली । केंद्रीय जांच एजेंसी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मेरठ स्थित सीजीएचएस के स्वास्थ्य भवन में तैनात अतिरिक्त निदेशक...

भूमि विवादों के लिए अलग राजस्व न्यायिक सेवा की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उस जनहित याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई, जिसमें केंद्र और राज्य सरकारों को भूमि विवादों के निपटारे के लिए अलग...

विधानसभा में सीएम योगी बोले, सपाइयों के आचरण पर गिरगिट भी शरमा जाए

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए महिला आरक्षण के मुद्दे पर “दोहरा रवैया” अपनाने...

हैदराबाद : राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

हैदराबाद । हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार की सुबह अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब एयरपोर्ट के कस्टमर सपोर्ट ईमेल पर एक बम धमकी भेजी...

बंगाल चुनाव: चुनाव आयोग ने पोलिंग स्टेशनों की ओर जाने वाली सड़कों पर सीसीटीवी लगाने का दिया निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होना है। चुनाव आयोग ने महत्वपूर्ण या अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों तक जाने वाली सड़कों...

एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराएगा भारत

नई दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंच रहे हैं। वह यहां 28 अप्रैल को होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक...

कड़कड़डूमा कोर्ट की महिला वकील पर जानलेवा हमले का सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

नई दिल्ली । दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाली महिला वकील मधु राजपूत पर उनके पति द्वारा जानलेवा हमले का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। सुप्रीम...

दिल्ली: हंसराज कॉलेज ने सस्पेंड किए 30 छात्र, डूसू अध्यक्ष आर्यन मान ने दी आंदोलन की चेतावनी

नई दिल्ली । दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज ने सोशल मीडिया पर संस्थान को बदनाम करने और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोपों में करीब 30 छात्रों को सस्पेंड...

रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत, कोर्ट ने बैंक अकाउंट अनफ्रीज करने का दिया आदेश

मुंबई । सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स केस में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत मिली है। नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) स्पेशल कोर्ट ने एक अहम फैसले...

दिल्ली विधानसभा का अगला सत्र 28 अप्रैल से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू होगा

नई दिल्ली । हाल ही में मिली बम धमकियों के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में पुराने सचिवालय स्थित विधानसभा भवन में आठवीं दिल्ली विधानसभा का पांचवां सत्र मंगलवार को सुबह 11...

भाजपा नेता हत्याकांड: उम्रकैद के खिलाफ कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंचे कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी

बेंगलुरु । भाजपा नेता योगेश गौड़ा हत्याकांड में विशेष अदालत द्वारा उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद कांग्रेस नेता और विधायक विनय कुलकर्णी ने शनिवार को कर्नाटक हाईकोर्ट में...

admin

Read Previous

बाबा रामदेव ने लगाया बॉलीवुड सितारों पर ड्रग्स लेने का आरोप

Read Next

गुरुग्राम पटाखा विस्फोट में घायल 3 लोगों की हुई मौत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com