दिल्ली एमसीडी चुनाव का टिकट बेचने को लेकर आप विधायक के साले समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कमला नगर वार्ड (69 नंबर) के लिए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का टिकट कथित रूप से 90 लाख रुपये में बेचने के आरोप में आप विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी के एक रिश्तेदार सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान आप विधायक त्रिपाठी के साले ओम सिंह और त्रिपाठी के पीए शिव शंकर पांडे उर्फ विशाल पांडेय और प्रिंस रघुवंशी के रूप में हुई है।

उन्हें पीओसी अधिनियम की धारा 7/13 और आईपीसी की धारा 171 (ए) के तहत गिऱफ्तार किया गया है।

डीसीपी एसीबी मधुर वर्मा ने कहा, शिकायतकर्ता गोपाल खारी की पत्नी शोभा खारी ने आम आदमी पार्टी से पार्षद के टिकट की मांग की थी। शोभा का आरोप है कि विधायत अखिलेश पति त्रिपाठी ने टिकट दिलाने के बदले 90 लाख रुपये की मांग की थी। उसने 35 लाख रुपये त्रिपाठी और 20 लाख रुपये वजीरपुर विधायक राजेश गुप्ता को बतौर रिश्वत दिए थे।

शोभा ने आगे बताया कि बाकी बचे 35 लाख रुपये टिकट मिलने के बाद देने थे, लेकिन जब लिस्ट में शोभा ने पैसे वापस करने की बात कही और इसकी शिकायतक एसीबी से की और साथ ही रिश्वत देते समय रिकॉर्ड की गई वीडियो भी एसीबी को सबूत के तौर पर सौंप दी।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने आरोपी को पकड़ने के लिए अपने आला अधिकारियों की एक टीम गठित की। 15 और 16 नवंबर की दरमियानी रात को एसीबी की टीम ने खारी के आवास पर जाल बिछाया, जहां आरोपी सिंह और उसके सहयोगी पांडेय और रघुवंशी, जब रिश्वत की रकम वापस करने आए तो उन्हें गवाहों की मौजूदगी में उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया।

अधिकारी ने कहा, 33 लाख रुपये की रिश्वत की राशि जब्त कर ली गई है। मामले की आगे की जांच जारी है।

–आईएएनएस

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

चंदन मिश्रा हत्याकांड : फिल्मी अंदाज में घुसे थे 5 लोग, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

पटना । बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में...

admin

Read Previous

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी से खुश नजर आए कप्तान रोहित शर्मा

Read Next

विश्व कप से पहले कार्तिक, पंत को और खेल का समय चाहिए : रोहित शर्मा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com