विभिन्न दूतावासों के बाहर जमा हुए खौफजदा अफगान नागरिक, कहा, तीन दूतावासों से मिला मदद का भरोसा

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में गुरुवार को ऑस्ट्रेलियाई, यूएस और कनाडा दूतावास के बाहर कई अफगान नागरिक इकट्ठा हो गए। अफगान नागरिकों के मुताबिक उन्हें इन तीन दूतावासों द्वारा शरणार्थियों के रूप में स्वीकार करने और वीजा देने का भरोसा दिया गया है। इस मामले पर बात करते हुए एक अफगान नागरिक मुस्कान ने आईएएनएस को बताया,इनके द्वारा हमारे पास एक संदेश आया था, की आप दूतावास आ जाएँ, आप सभी को एक फॉर्म मिलेगा, वहीं जितने दिल्ली में अफगान नागरिक है, हम उनको सहयोग करेंगे।

मुस्कान ने कहा, उनके द्वारा अभी कोई बात नहीं कि गई है, बस यह कह दिया गया है कि आपको एक लिंक मिलेगा, जिसमें आप अपनी जानकारी साझा करें।

दरअसल मुस्कान बीते कुछ सालों से दिल्ली में रहे रहीं है और हाल ही में अपनी पढ़ाई पूरी की है।

एक अन्य अफगान नागरिक साहिल ने आईएएनएस को बताया, हम लोगों को दूतावास की ओर से बोला गया कि हम वीजा देंगे, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ है। हम सभी लोगों के लिए दिल्ली में पढ़ाई बन्द है। इसके अलावा घर का किराया भी बहुत ज्यादा है।

साहिल ने कहा, यदि हमारे मकान मालिक को पता लग जाये कि हम अफगानी है तो हमारे लिए घर का किराया और बढ़ा दिया जाता है। फिलहाल एक दुकान पर काम कर रहा हूं लेकिन सिर्फ 4 हजार रुपये महीना दिया जाता है और 12 घंटे काम कराते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, दूतावास अधिकारियों ने कुछ अफगान नागरिकों से बात की है और उनको अपनी जनकारी देने की बात भी कही गई है।

अफगान नागरिक रुक्सार ने आईएएनएस को बताया, हमारे अंदर अफगान को लेकर बहुत गम है। हम अमरीका दूतावास में आये है, हमें मदद चाहिए। हम गुजारिश कर रहे हैं, इन सभी दूतावासों से ।

रुक्सार ने कहा, हम भी इंसान है, हमें मदद की जरूरत है। अफगानी नागरिकों को देख मेरे दिल में दुख है। मैं मजबूर हूं, करीब 10 साल से यहां रह रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा, हम भारत सरकार को शुक्रिया कहेंगे, हमको जगह दी रहने के लिए। हालात बेहद खराब हो रहे हैं। हमारा रहना मुश्किल हो जाएगा। यहां काम मिलने में दिक्कत आएगी।

हालांकि दुतावास के बाहर कुछ अफगान महिलाएं रोती बिलखती नजर आईं। किसी के भाई तो किसी के बच्चे अफगानिस्तान में फंसे हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, अफगान नागरिकों को पहले यूएनएचसीआर (शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त) को एक ईमेल भेजना होगा जो इन्हें वीजा के लिए दूतावास के पास भेजेगा। हालांकि, अफगान नागरिकों का आरोप है कि यूएनएचसीआर कार्यालय कोई जवाब नहीं देता।

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

editors

Read Previous

कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन के आरोप में नामजद 8 माकपा नेताओं को जमानत मिली

Read Next

जोखिम वाले देशों से आने वाले 6 लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com