रेलवे बोर्ड की बैठक में जमीन अधिग्रहित करने वाले परिवारों को नौकरी देने का मसला उठा

भोपाल: रेलवे विभाग द्वारा रेल लाइन सहित अन्य कामों के लिए निजी जमीनों का अधिग्रहण किया जाता है। विभाग की योजना के मुताबिक संबंधित परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिए जाने का प्रावधान है, लेकिन इस मामले में लेट-लतीफी का आरोप लगाया जाता है। इस मसले को मध्य प्रदेश से नाता रखने वाले और भाजयुमो के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं रेलवे बोर्ड के सदस्य डॉ अभिलाष पांडे ने उठाया। बताया गया है कि रेलवे बोर्ड की पब्लिक एमेनिटीज कमेटी (पीएसी)की पहली बैठक बुधवार को दिल्ली स्थित रेल भवन में चेयरमैन पीके कृष्ण दास की अध्यक्षता में हुई। रेलवे बोर्ड के सदस्य डा पांडे ने बैठक में कहा कि रेलवे द्वारा भूमि अधिग्रहण की जा रही है इसके बदले में परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने में लेटलतीफी हो रही है। इस लेट-लतीफी केा दूर करना जरूरी हो गया है। साथ ही उन्होंने नियमित रूप से यात्रा करने वालों की समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि कोरोना काल में एमएसटी किराए में हुई बढ़ोतरी हुई है। इन यात्रियों केा अब तत्काल रियायत दी जाना चाहिए।

रेलवे बोर्ड के सदस्य डॉ पांडे ने राज्य के जैन और सिख समाज के धार्मिक स्थलों को रेल सुविधा से जुड़ने पर जोर दिया। साथ ही कटनी, इटारसी, बीना जंक्शन में बिकने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाए जाने का सुझाव दिया।

डॉ पांडे ने भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाते हुए और कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में सुधार पर ध्यान देने की जरूरत है।

रेलवे बोर्ड के सदस्य डा पांडे ने बैठक में बताया कि जबलपुर के मदन महल स्टेषन के करीब रेलवे की काफी जमीन खाली पड़ी है, इसलिए जमीन का बेहतर उपयोग किया जाए और विस्तार भी हो।

डॉ पांडे के सुझावों पर रेलवे बोर्ड के चेयरमैन कृष्ण दास ने कहा कि यह सुझाव रेल मंत्री को भेजे जाएंगे, ताकि रेलवे में यात्रा करने वाले आम जन को इसका लाभ मिल सके और उन्हें बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जा सके।

–आईएएनएस

दक्षिण कोरिया: सत्तारूढ़ पार्टी में बढ़ते तनाव के बीच एकता पर जोर, ली जे म्युंग ने पूर्व राष्ट्रपति से की मुलाकात

सोल । दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी (डीपी) के भीतर बढ़ते गुटीय तनाव के बीच पार्टी में एकता बनाए रखने की अपील की है।...

देश में पेट्रोल 3.14 और डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा, नई दरें आज से लागू

नई दिल्ली । देशभर में शुक्रवार से पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी किए गए। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 3.14 रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर 97.77 रुपये कर...

भारत के बदलाव की ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और सुरक्षा पर जोर: राजदूत क्वात्रा

वॉशिंगटन । अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा क‍ि भारत में बदलाव की असली ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और राष्ट्रीय सुरक्षा से आ रही है। वॉशिंगटन...

सरकार बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड्स में पड़े 73,000 करोड़ रुपए के अनक्लेम्ड फंड लौटाने के प्रयासों को तेज कर रही है: मंत्री

नई दिल्ली । सरकार ने बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड में पड़े 73,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के अनक्लेम्ड (बिना दावे वाले) राशि को नागरिकों को वापस दिलाने के...

एयर इंडिया बोइंग विमान क्रैश पर एएआईबी की रिपोर्ट जल्द जारी होगी: राम मोहन नायडू

नई दिल्ली । केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि पिछले साल जून में अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के बोइंग...

तमिलनाडु : चुनाव से पहले 17 फरवरी को सरकार विधानसभा में पेश करेगी अंतरिम बजट

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा 17 फरवरी को फिर से शुरू होगी, जहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु...

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग: बजट में शामिल किए गए युवाओं के सुझाव, कीर्ति शुक्ला, मयंक राज और शुभ्रा चौबे ने जताया आभार

नई दिल्ली । 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' ने देश के युवाओं को एक ऐतिहासिक मंच प्रदान किया, जहां उनके सुझाव न सिर्फ सुने गए, बल्कि सीधे केंद्रीय बजट...

बजट 2026-27 में ‘तात्कालिक राहत’ से हटकर ‘लंबी अवधि की सोच’ पर जोर: रिपोर्ट

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट 2026–27 में सरकार ने 'लंबी अवधि की सोच' को प्राथमिकता दी है। इसके लिए पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) बढ़ाया गया है और खर्च के तरीके में...

भारत की आबादी उसकी अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है : अर्जेंटीना के राजदूत

नई दिल्ली । अमेरिका में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन कॉसिनो ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत उसकी आबादी...

पश्चिम बंगाल : विपक्ष के नेता ने केंद्रीय बजट की तारीफ की, कहा- राज्य को वंचित नहीं किया गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को 2026-27 के केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें राज्य के लिए बहुत...

विकसित भारत का रोडमैप बनाने वाला यह बजट है: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में पेश किए आम बजट में घोषणा की है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर...

बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि केंद्रीय बजट एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज है, जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। कल्याणकारी...

editors

Read Previous

बेटे के बड़े होने तक उसके भरण-पोषण के लिए पिता जवाबदेह : सुप्रीम कोर्ट

Read Next

राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुख चिंता का विषय, पर हर बार इंटरनेट शटडाउन का सहारा लेना सही नहीं : संसदीय स्थायी समिति

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com