बाबा रामदेव का बड़ा ऐलान, पतंजलि ग्रुप की इन 4 कंपनियों के आएंगे आईपीओ

नई दिल्ली : योगगुरु बाबा रामदेव ने प्राइमरी मार्केट में बड़ा धमाका कर दिया है। बाबा रामदेव ने पतंजलि ग्रुप की 4 कंपनियों के आईपीओ लाने का ऐलान किया है। पतंजलि आयुर्वेद, पतंजलि वैलनेस, पतंजलि मेडिसिन और पतंजलि लाइफस्टाइल कंपनी के आईपीओ आएंगे। ये सभी कंपनियां अगले 5 सालों में शेयर बाजार में लॉन्च कर दिए जाएंगे। उन्होंने इसकी घोषणा आज दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की है। योग गुरु ने कहा कि वर्तमान में पतंजलि ग्रुप का कारोबार 40 हजार करोड़ रुपये का है। आने वालों सालों में हमारा कारोबार और तेजी से बढ़ेगा और हम देशभर के पांच लाख लोगों को रोजगार देंगे।

योग गुरू ने शुक्रवार को यहां प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि उनकी ग्रुप कंपनियों का कारोबार इस समय 40 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। अलग पांच से सात साल में यह एक लाख करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि पांच—सात साल पहले जब उन्होंने दावा किया था कि उनका टर्नओवर 25 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचेगा तो लोग हंसते थे। आज उन्होंने दिखा दिया कि 25 हजार करोड़ रुपये ही नहीं 40 हजार करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

उन्होंने बताया कि पतंजलि ग्रुप की अभी एक कंपनी शेयर बाजारों में लिस्टेड है। अगले कुछ वर्षों में चार और कंपनियों को वहां लिस्ट कराया जाएगा। इन कंपनियों में पतंजलि आयुर्वेद, पतंजलि मेडिसीन, पतंजली लाइफस्टाइल और पतंजलि वेलनेस शामिल है।

बाबा रामदेव ने बताया कि पतंजली देश में खाद्य तेलों में आत्मनिर्भरता पाने की दिशा में काम कर रहा है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल एडिबल ऑयल मिशन के तह 11,044 करोड़ रुपये की सब्सिडी योजना की भी घोषणा की है। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए पतंजली फूड्स 11 राज्यों के 55 जिलों में 15 लाख एकड़ से अधिक जमीन में पॉम प्लांटेशन की योजना को कार्य रूप दे रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में पतंजली फूड्स पॉम प्लांटेशन में देश की सबसे बड़ी कंपनी होगी

आंवला-एलोवेरा जूस में एक बूंद भी नहीं मिलाते पानी

मिलावट पर बोलते हुए उन्होंने बताया कि आंवला-एलोवेरा जूस में हम एक बूंद पानी नहीं मिलाते। योग-आयुर्वेद में जितना बड़ा लैब, जितना बड़ा सिस्टम और जितना बड़ा यंत्र हमारे पास है किसी के पास नहीं है। एफएसएसएआइ घी को दस पैमानों पर जांचता है, जबकि हम 75 पैमानों पर जांचते हैं उसी के बाद उसे बाजार में उतारा जाता है।

मिलावट का किया जा रहा दुष्प्रचार

हमारे किसी उत्पाद में कोई मिलावट नहीं होती है मगर प्रतिद्वंदी कंपनियां ऐसा दुष्प्रचार करती हैं कि हम मिलावट करते हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में पैरवी करेंगे कि एक इंटीग्रेटेड पैथी की बात होनी चाहिए, केवल एलोपैथी में विश्व के संपूर्ण आयुर्विज्ञान को समेट दिया जाए, ये अन्यायपूर्ण है।

पांच लाख लोगों को देंगे रोजगार

बाबा रामदेव ने बताया कि अभी उनका ग्रुप पांच लाख लोगों को रोजगार दे रहा है। आने वाले वर्षों में वह पांच लाख और लोगों को रोजगार देंगे। उन्होंने बताया कि वह भारतीय शिक्षा बोर्ड से एक लाख स्कूलों को एफिलिएट करने वाले हैं। इससे काफी रोजगार के अवसर निकलेंगे। इसके अलावा देश और दुनिया में एक लाख पतंजली वेलनेस सेंटर भी खोले जाएंगे। इसमें भी काफी लोगों को रोजगार मिलेगा।

भारत के बदलाव की ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और सुरक्षा पर जोर: राजदूत क्वात्रा

वॉशिंगटन । अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा क‍ि भारत में बदलाव की असली ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और राष्ट्रीय सुरक्षा से आ रही है। वॉशिंगटन...

सरकार बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड्स में पड़े 73,000 करोड़ रुपए के अनक्लेम्ड फंड लौटाने के प्रयासों को तेज कर रही है: मंत्री

नई दिल्ली । सरकार ने बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड में पड़े 73,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के अनक्लेम्ड (बिना दावे वाले) राशि को नागरिकों को वापस दिलाने के...

एयर इंडिया बोइंग विमान क्रैश पर एएआईबी की रिपोर्ट जल्द जारी होगी: राम मोहन नायडू

नई दिल्ली । केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि पिछले साल जून में अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के बोइंग...

तमिलनाडु : चुनाव से पहले 17 फरवरी को सरकार विधानसभा में पेश करेगी अंतरिम बजट

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा 17 फरवरी को फिर से शुरू होगी, जहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु...

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग: बजट में शामिल किए गए युवाओं के सुझाव, कीर्ति शुक्ला, मयंक राज और शुभ्रा चौबे ने जताया आभार

नई दिल्ली । 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' ने देश के युवाओं को एक ऐतिहासिक मंच प्रदान किया, जहां उनके सुझाव न सिर्फ सुने गए, बल्कि सीधे केंद्रीय बजट...

बजट 2026-27 में ‘तात्कालिक राहत’ से हटकर ‘लंबी अवधि की सोच’ पर जोर: रिपोर्ट

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट 2026–27 में सरकार ने 'लंबी अवधि की सोच' को प्राथमिकता दी है। इसके लिए पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) बढ़ाया गया है और खर्च के तरीके में...

भारत की आबादी उसकी अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है : अर्जेंटीना के राजदूत

नई दिल्ली । अमेरिका में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन कॉसिनो ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत उसकी आबादी...

पश्चिम बंगाल : विपक्ष के नेता ने केंद्रीय बजट की तारीफ की, कहा- राज्य को वंचित नहीं किया गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को 2026-27 के केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें राज्य के लिए बहुत...

विकसित भारत का रोडमैप बनाने वाला यह बजट है: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में पेश किए आम बजट में घोषणा की है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर...

बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि केंद्रीय बजट एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज है, जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। कल्याणकारी...

बजट के बाद कैसा रहता है शेयर बाजार का प्रदर्शन, जनिए पिछले 15 बार का ट्रेंड

मुंबई । हर निवेशक या ट्रेडर के मन में यह सवाल आता है कि बजट के बाद शेयर बाजार कैसा प्रदर्शन करेगा। इसलिए हम आपके लिए पिछले 15 बजट के...

उच्च शिक्षण संस्थानों की संख्या में वृद्धि, प्राथमिक शिक्षा में भी बढ़े छात्र: वित्त मंत्री सीतारमण

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को आर्थिक समीक्षा 2025-26 पेश की। इस दौरान उन्होंने बताया कि स्‍कूल और उच्‍च शिक्षा के क्षेत्र में काफी प्रगति...

editors

Read Previous

जम्मू-कश्मीर : पश्चिमी पाकिस्तान के शरणार्थियों को जमीन का मालिकाना हक देगी केंद्र सरकार

Read Next

भारत अभी भी ऐसा देश है जो इंटर सिटी यात्रा के लिए सार्वजनिक परिवहन पर निर्भर है- गड़करी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com