व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा और कुर्सी के लोभ में हर दरवाजे पर जा रहे हैं नीतीश कुमार : रविशंकर प्रसाद

नई दिल्ली : भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश में लगे नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पटना साहिब से लोक सभा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा और कुर्सी के लोभ में फंस कर नीतीश कुमार हर एक के दरवाजे पर जा रहे हैं। रविशंकर प्रसाद ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीतिक महत्वाकांक्षा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री पद की कोई वैकेंसी नहीं है और विपक्षी दलों में पहले से ही कई नेता इसके लिए खड़े हैं और अब नीतीश कुमार भी खड़े हो रहे हैं।

प्रसाद ने सिलसिलेवार तरीके से कई ट्वीट करते हुए नीतीश कुमार और राहुल गांधी की मुलाकात पर लिखा, नीतीश जी! राहुल गांधी के साथ आपकी मुस्कुराती तस्वीर टीवी और अखबारों में देखी। सोचा आपको स्मरण कराऊं कि आप तो डा राम मनोहर लोहिया के शिष्य हैं जो गैर कांग्रेसवाद के पहले प्रवर्तक थे। आज कहां चले गए आप?

प्रसाद ने नीतीश कुमार की राजनीतिक महत्वाकांक्षा पर कटाक्ष करते हुए अगले ट्वीट में लिखा, ये जो हर एक के दरवाजे आप जाने की कोशिश कर रहे हैं, वो तो बहुत बड़े लोग भी घूम चुके हैं पर नतीजा कुछ नहीं निकला। ये कौन सी आपकी महत्वकांक्षा जाग गई है? प्रधानमंत्री पद की कोई वैकेंसी नहीं है और बहुत से दावेदार विपक्ष में पहले से ही खड़े है। आप भी खड़े हो जाएं।

नीतीश कुमार पर कुर्सी के लोभ में फंसने का आरोप लगाते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अपने अगले ट्वीट में कहा, व्यक्तिगत महत्वकांक्षा और कुर्सी के लोभ के लिए जिस प्रकार से नीतीश जी दिल्ली में प्रयासरत दिख रहे हैं, यदि इतना ही प्रयास बिहार में विकास के प्रोजेक्ट और उद्योगों को लाने के लिए किया होता तो आज बहुत से बिहारी युवाओं को रोजगार मिला होता।

–आईएएनएस

कोलकाता में अवैध कोयला खनन मामले में ईडी ने पांच आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने अवैध कोयला खनन और उससे जुड़े व्यापक आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को विशेष न्यायालय (पीएमएलए)...

बांग्लादेश में नियुक्तियों पर विवाद, रुमीन फरहाना ने बीएनपी सरकार पर साधा निशाना

ढाका । बांग्लादेश की स्वतंत्र सांसद रुमीन फरहाना ने सत्तारूढ़ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी सरकार पर अहम पदों पर पार्टी से जुड़े लोगों की नियुक्ति को लेकर तीखा हमला बोला है।...

ईरान संघर्ष पर रे डालियो की बड़ी चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य में अभी सबसे खतरनाक दौर आना बाकी

नई दिल्ली । दुनिया के जाने-माने निवेशक और ब्रिजवाटर एसोसिएट्स के संस्थापक रे डालियो ने ईरान से जुड़े मौजूदा संघर्ष को लेकर बड़ी चेतावनी दी है। उनका कहना है कि...

भारत-इजरायल के बीच रिश्तों को नई दिशा देने की जरूरत, सामाजिक स्तर पर साझेदारी मजबूत करने की जरूरत

तेल अवीव/नई दिल्ली । भारत और इजरायल को ज्यादा मजबूत, सामान्य और आगे की सोच वाली साझेदारी बनाने के लिए अपना सामाजिक आधार बढ़ाना होगा। पिछले एक दशक में भारत-इजरायल...

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने निकाली रिसर्च असिस्टेंट समेत कई पदों पर वैकेंसी, 22 अप्रैल तक फॉर्म भरने का मौका

नई दिल्ली । देश के सबसे प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालयों में से एक, दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) में पढ़ाई करने के साथ-साथ नौकरी करना लाखों युवाओं का सपना होता है। अगर आप...

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले ईडी ने पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के आवास पर छापा मारा

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के घर पर छापा मारा। यह कार्रवाई दक्षिण कोलकाता के...

मॉरीशस में रीनल ट्रांसप्लांट यूनिट का उद्घाटन, भारत-मॉरीशस साझेदारी का ऐतिहासिक कदम

नई द‍िल्‍ली । आज का यह अवसर हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि हम मॉरीशस के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में रीनल ट्रांसप्लांट यूनिट के उद्घाटन के साक्षी बन रहे हैं।...

बंगाल की जनता को ओवैसी और हुमायूं कबीर से सतर्क रहना चाहिए: नसीम सिद्दीकी

मुंबई । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच जहां प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर रहे हैं तो वहीं, असदुद्दीन ओवैसी और हुमायूं कबीर के गठबंधन के धागे खुल गए हैं। गठबंधन...

ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने अमेरिका को दी चेतावनी- ‘नेतन्याहू को कूटनीतिक प्रक्रिया खत्म करने से रोके ट्रंप’

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अमेरिका को चेतावनी दी कि वह इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को कूटनीतिक प्रक्रिया को खत्म करने की इजाजत न...

बंगाल चुनाव: चुनाव आयोग ने 149 कनिष्ठ पुलिस अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी से हटाया

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने पश्चिम बंगाल में इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर रैंक के निचले स्तर के 149 पुलिस अधिकारियों के तबादलों का आदेश दिया है और साथ ही...

पश्चिम बंगाल चुनाव : अमित शाह ने भाजपा का ‘भरोसा पत्र’ किया जारी, हर वर्ग को मिलेगा लाभ

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने शुक्रवार को चुनावी घोषणापत्र जारी किया, जिसे पार्टी ने 'भरोसा पत्र' नाम दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...

सीजे रॉय सुसाइड केस में एसआईटी का खुलासा, आईटी रेड के दौरान डिप्रेशन बनी मौत की वजह

बेंगलुरु । कर्नाटक के चर्चित उद्योगपति और कॉन्फिडेंट ग्रुप के संस्थापक-चेयरमैन सीजे रॉय की आत्महत्या मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने जांच पूरी कर ली है। जांच में निष्कर्ष...

admin

Read Previous

जम्मू के अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन

Read Next

लखनऊ के होटल अग्निकांड में 22 इंजीनियर और अधिकारी दोषी करार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com