आईआईटी, दिल्ली के पास 50,000 से अधिक सफलता की कहानियां हैं

नई दिल्ली : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली ने पिछले कुछ सालों में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में इतनी उपलब्धियां हासिल की हैं कि उसके पास आज सफलता की 50,000 से अधिक कहानियां हैं। आईआईटी के निदेशक रंगन बनर्जी ने कल यहां संस्था की हीरक जयंती समापन समारोह में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 1961 में आईआईटी की स्थापना हुई थी और तत्कालीन राष्ट्रपति राधाकृष्णन ने पहला दीक्षांत समारोह सम्बोधित किया था और 1975 में पहला प्रमुख उपकरण इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप बनाया गया था लेकिन अब आईटी ने हाल के वर्षों में इतनी प्रगति की है कि उसके पास 56000 सक्सेस स्टोरी हैं जिसने छात्रों की जिंदगी बदल दी है और उपलब्धियों से देश का विकास हुआ है।

उन्होंने बताया कि कभी इस संस्थान में 400 अंडर ग्रेजुएट छात्र हुआ करते थे लेकिन अब 25 सौ से अधिक छात्र अंडर ग्रेजुएट की डिग्री हासिल कर रहे हैं और लड़कियों की संख्या भी काफी बढ़ी है ।

उन्होंने बताया कि इस समय इस संस्थान में 29% छात्राएं हैं और इन छात्राओं ने भी कई उपलब्धियां हासिल की है। इस संदर्भ में उन्होंने राजस्थान के छोटे से मानोली गांव की एक लड़की अनु मीणा की सफलता की कहानी का जिक्र किया जिसने स्टार्ट अप के जरिएफोर्ब्स द्वारा जारी एशिया के 30 सफल लोगों की सूची में स्थान हासिल किया है ।अनु मीणा ने आठवीं तक हिंदी शिक्षा माध्यम से पढ़ाई की और उसके बाद आईआईटी में दाखिले कर स्पोर्ट्स वीमेन ऑफ द ईयर तथा अपने स्टार्ट अप के जरिये कृषि के क्षेत्र में अनोखी सफलता हासिल की ।

श्री बनर्जी ने बताया कि आई आई टी सोनीपत अपना झझर में भी अपने केंद्र विकसित कर रहा है । झज्जर में एम्स के साथ मिलकर कैंसर के इलाज में काम कर रह। इसके साथ ही हौज खास में पड़ी जमीन को भीविकसित कर रहा है ।

उन्होंने बताया कि आईटीदिल्ली ने देश के तीन हज़ार तकनीकी विश्विद्यालयों के साथ मिलकर उन्नत भारत अभियान के तहत 16 हज़ार गाँव को विकसित किया है। इसके अलावा यूजी और पीजी में कई नए विषयों में पढ़ाई शुरू की है ड्रोन बुलेट प्रूफ़ जैकेट सेंसर से लेकर इलेक्ट्रिकल वाहन भी बनाये हैं।

— इंडिया न्यूज़ स्ट्रीम

‘एक आदमी गलत हो सकता है, लेकिन सात लोग नहीं’, राघव चड्ढा ने ‘आप’ छोड़ने की बताई वजह

नई दिल्ली । राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इस फैसले के बाद से लगातार उन पर कई सवाल...

केजरीवाल के समर्थन में उतरीं आतिशी, बोलीं-जब न्याय की उम्मीद टूट जाए तो सत्याग्रह ही एकमात्र रास्ता

नई दिल्ली । दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने अरविंद केजरीवाल द्वारा जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को लिखे पत्र का समर्थन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अरविंद केजरीवाल...

कड़कड़डूमा कोर्ट की महिला वकील पर जानलेवा हमले का सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

नई दिल्ली । दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाली महिला वकील मधु राजपूत पर उनके पति द्वारा जानलेवा हमले का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। सुप्रीम...

दिल्ली: हंसराज कॉलेज ने सस्पेंड किए 30 छात्र, डूसू अध्यक्ष आर्यन मान ने दी आंदोलन की चेतावनी

नई दिल्ली । दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज ने सोशल मीडिया पर संस्थान को बदनाम करने और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोपों में करीब 30 छात्रों को सस्पेंड...

भाजपा में शामिल होने वाले राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सदस्यों की सदस्यता होगी समाप्त: संजय सिंह

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन से उन सभी 7 राज्यसभा सांसदों को बर्खास्त करने की अपील की है, जो पार्टी छोड़कर भारतीय जनता...

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर फायरिंग को मस्क ने माना ‘सियासी हिंसा का खतरनाक ट्रेंड’

वाशिंगटन । सालाना व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई फायरिंग ने अमेरिका में राजनीतिक हिंसा को लेकर बड़े पैमाने पर चिंता पैदा कर दी है। अरबपति उद्यमी एलन मस्क ने...

पूर्व डिप्लोमैट ने ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग की घटना को सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला बताया

नई दिल्ली । व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान शूटिंग की घटना को लेकर भारत के पूर्व डिप्लोमैट्स ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ बातचीत की। भारत के पूर्व डिप्लोमैट्स...

ट्रंप समेत चार अमेरिकी राष्ट्रपति जो जानलेवा हमलों में बाल-बाल बचे

नई दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तीसरी बार बड़े हमले से बाल-बाल बचे। ट्रंप अकेले नहीं बल्कि हमलों से बच कर निकलने वाले ऐसे अमेरिकी राष्ट्राध्यक्षों का इतिहास लंबा...

दिल्ली विधानसभा का अगला सत्र 28 अप्रैल से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू होगा

नई दिल्ली । हाल ही में मिली बम धमकियों के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में पुराने सचिवालय स्थित विधानसभा भवन में आठवीं दिल्ली विधानसभा का पांचवां सत्र मंगलवार को सुबह 11...

भाजपा सीआरपीएफ की मदद से भवानीपुर में मतदान धीमा करने की कोशिश करेगी: ममता बनर्जी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को हुगली जिले के उत्तरपारा में एक चुनावी रैली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण कानून के समर्थन में चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया

चंडीगढ़ । पंजाब भर से सैकड़ों महिलाओं ने, जिनका नेतृत्व राज्य भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा कर रहे थे, शनिवार को यहां मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आवास की...

75 लाख वंचित छात्रों को 7,900 करोड़ रुपए से अधिक की शैक्षिक सहायता दी गई: वीरेंद्र कुमार

नई दिल्ली । केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने कहा कि वंचित छात्रों के शैक्षिक सशक्तिकरण के तहत, 2025-26 में 75 लाख से अधिक अनुसूचित जाति लाभार्थियों...

admin

Read Previous

यूपी सरकार अयोध्या और दक्षिण कोरिया से संबंध करेगी प्रगाढ़

Read Next

आंग सान सू को और 3 साल की कैद, कुल सजा 20 साल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com