आतंकी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा, अल-बद्र का हवाला संचालक दिल्ली में गिरफ्तार

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में केंद्रीय एजेंसियों की मदद से आतंकी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा और अल-बद्र को फंडिंग करने के आरोप में एक हवाला ऑपरेटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद यासीन के रूप में हुई है।

स्पेशल सेल के डीसीपी एचजीएस धालीवाल ने कहा, “एसीपी ललित मोहन नेगी और हृदय भूषण के तहत इंस्पेक्टर सुनील कुमार राजैन और रविंदर जोशी एक सूचना पर काम कर रहे थे। उन्होंने दिल्ली के तुर्कमान गेट के निवासी यासीन को पकड़ा। वह आतंकी संगठनों लश्कर और अल-बद्र के फंडिंग से संबंधित हवाला लेनदेन में एक एजेंट के रूप में काम कर रहा था। । 17 अगस्त को, यासीन ने जम्मू-कश्मीर के एक आतंकी ऑपरेटिव अब्दुल हमीद मीर को जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों में आगे उपयोग के लिए लगभग 10 लाख रुपये दिए। इस संबंध में, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक मामला दर्ज किया और जम्मू से अब्दुल हमीद मीर को गिरफ्तार किया था।”

अधिकारी ने कहा कि 18 अगस्त को केंद्रीय एजेंसियों और जम्मू-कश्मीर पुलिस से एक व्यक्ति के बारे में सूचना मिली थी जो आतंकवादी गतिविधियों के वित्तपोषण में लिप्त था और दिल्ली के मीना बाजार से ही संचालित हो रहा था।

सूचना मिलने के बाद मीना बाजार व आसपास के इलाके में छापेमारी कर टीम गठित कर दी गई। यासीन को आखिरकार पकड़ लिया गया।

पुलिस ने बताया कि उसके पास से सात लाख रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

अधिकारी ने कहा, “यासीन पेशे से एक कपड़ा व्यापारी है और मीना बाजार से काम कर रहा था। उसने हवाला के पैसे के एक माध्यम के रूप में काम किया, विदेशों में स्थित स्रोतों से प्राप्त धन एकत्र किया और आगे जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गुर्गों को वितरित किया।”

पूछताछ में यासीन ने पुलिस को बताया कि हवाला का पैसा दक्षिण अफ्रीका के रास्ते सूरत और मुंबई भेजा जा रहा था।

यासीन इस हवाला श्रृंखला में दिल्ली की कड़ी थी और दिल्ली से इस राशि को अलग-अलग कोरियर के माध्यम से जम्मू-कश्मीर में स्थानांतरित कर दिया गया था।

यह राशि आगे जम्मू-कश्मीर में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर और अल-बद्र के गुर्गों को दी जाती है।

“यासीन भारत के विभिन्न हिस्सों से जम्मू-कश्मीर तक धन पहुंचाने के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी था। हाल ही में, उसे दक्षिण अफ्रीका से हवाला के माध्यम से भेजे गए 24 लाख रुपये मिले, जिसमें से उसने जम्मू-कश्मीर में दो अलग-अलग कोरियर के माध्यम से आतंकवादी गुर्गों को 17 लाख रुपये हस्तांतरित किए। गिरफ्तार आरोपी अब्दुल हामिद मीर को उसके द्वारा 10 लाख रुपये दिए गए थे। यह 10 लाख रुपये जम्मू-कश्मीर ने जब्त कर लिया था, जबकि शेष 7 लाख रुपये तलाशी के दौरान उसके घर से बरामद किए गए थे।”

मामले में आगे की जांच जारी है।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

7,000 लोगों को खाली करना होगा घर, कोई होटल, कोई रिश्तेदार तो कोई किराए के फ्लैट में लेगा शरण

Read Next

2024 का लोकसभा चुनाव ‘मोदी बनाम केजरीवाल’ होगा – ‘आप’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com