हनी-ट्रैप में फंसे सेना के जवान ने पाक एजेंट को गोपनीय दस्तावेज भेजे, गिरफ्तार

जयपुर : पश्चिम बंगाल निवासी भारतीय सेना के एक जवान शांतिमय राणा (24) को एक महिला एजेंट द्वारा हनीट्रैप में फंसाए जाने के बाद गोपनीय वीडियो और दस्तावेज साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सीआईडी इंटेलिजेंस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया और पुष्टि की कि सेना के रणनीतिक महत्व के दस्तावेज उसके द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान की एक महिला एजेंट के साथ साझा किए गए हैं।

खुफिया महानिदेशक उमेश मिश्रा ने कहा कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों द्वारा राजस्थान में की जा रही जासूसी गतिविधियों पर ऑपरेशन सरहद के तहत सीआईडी इंटेलिजेंस द्वारा लगातार नजर रखी जा रही है। इस सर्विलांस के दौरान पता चला कि सेना का जवान शांतिमय राणा सोशल मीडिया के जरिए लगातार पाकिस्तानी खुफिया आकाओं के संपर्क में था।

इंटेलिजेंस-जयपुर की टीम ने जब जवान की गतिविधियों पर नजर रखी तो उसे हनी ट्रैप और पैसे के लालच में पाकिस्तान की महिला एजेंट के साथ सोशल मीडिया के जरिए सेना के रणनीतिक महत्व की जानकारी साझा करते हुए पाया गया। 25 जुलाई को शांति मोय राणा को हिरासत में लिया गया था।

मिश्रा ने बताया कि आरोपी जवान से विभिन्न खुफिया एजेंसियों ने जयपुर स्थित संयुक्त जांच केंद्र में पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने कहा कि वह 2018 से भारतीय सेना में है और लंबे समय से व्हाट्सएप चैट और व्हाट्सएप ऑडियो और वीडियो कॉलिंग के जरिए महिला पाक एजेंटों के संपर्क में था।

मिश्रा ने आगे कहा कि गुरनूर कौर उर्फ अंकिता ने खुद को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की रहने वाली बताया और कहा कि वह वहां मिल्रिटी इंजीनियरिंग सर्विस में कार्यरत थी। एक अन्य लड़की ने निशा के रूप में अपना परिचय दिया और कहा कि वह मिल्रिटी नर्सिग सर्विस में काम करती है। उसने जवान को फुसलाकर सेना से जुड़े गोपनीय दस्तावेज और युद्ध अभ्यास का वीडियो मांगा और बदले में मोटी रकम देने का वादा किया।

आरोपी जवान ने अपनी रेजिमेंट के गोपनीय दस्तावेज और वीडियो पाकिस्तानी महिला एजेंटों को सोशल मीडिया के माध्यम से भेजे, जिसके बदले एक पाकिस्तानी महिला एजेंट ने उसके बैंक खाते में पैसे भेजे गए।

डीजी मिश्रा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ और मोबाइल फोन के तकनीकी विश्लेषण में तथ्यों की पुष्टि के बाद आरोपी के खिलाफ सरकारी गोपनीयता अधिनियम, 1923 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

–आईएएनएस

जो लोग हमारे साथ आए हैं, उनकी अपनी एक ताकत है : संजय निरुपम

मुंबई । शिवसेना नेता संजय निरुपम ने आदित्य ठाकरे के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि जो भी लोग हमारी टिकट से जीतकर आते हैं, अगर...

रामगढ़ में सीबीआई का एक्शन, सीसीएल अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रामगढ़ (झारखंड) के बरका सयाल एरिया के सौंदा स्थित रीजनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर को रिश्वतखोरी के...

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

admin

Read Previous

नेशनल हेराल्ड मामला : 3 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी कार्यालय से निकलीं सोनिया गांधी

Read Next

वुहान के बाजार में इंसानों में पहुंचा कोविड वायरस, लैब से लीक नहीं हुआ

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com