मायावती ने अखिलेश के विदेश दौरों पर उठाए सवाल, बोलीं, ‘कमियों पर पर्दा डालने की कोशिश’

लखनऊ, 30 मार्च (आईएएनएस)| बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया अखिलेश यादव पर हमला बोला और उन्होंने नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की आड़ में अपने विदेशी दौरों को उचित ठहराने का आरोप लगाया है।

बसपा प्रमुख मायावती ने बुधवार को ट्वीटर के माध्यम से सपा अध्यक्ष पर हमला बोलते हुए कहा, नवनिर्वाचित यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के अनेकों बार विदेश भ्रमण की आड़ में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव का अपने विदेश दौरों को विकास के बहाने उचित ठहराने का प्रयास उनकी उन कमियों पर पर्दा डालने की कोशिश है, जिसका शिकार भाजपा उनको अक्सर बनाती रही है, जो क्या सही?

उन्होंने आगे लिखा कि समग्र विकास के लिए सही सोच व विजन जरूरी है जो बिना विदेशी दौरे के भी संभव है। ऐसा बीएसपी सरकार ने ताज एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे आदि के जरिए साबित करके दिखाया है। जिस प्रकार दंगा, हिंसा व अपराध-मुक्ति के लिए आयरन विल पावर जरूरी, उसी तरह विकास हेतु भी संकीर्ण नहीं, सही सोच जरूरी।

ज्ञात हो कि 29 मार्च को विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद सपा मुखिया अखिलेश ने उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि आपकी जिम्मेदारी बहुत बड़ी है। आपको हमारे अधिकारों की रक्षा करनी है। हालांकि, आप राइट साइड से आए हैं, लेकिन ध्यान आपको लेफ्ट साइड का रखना है। उन्होंने आपको छोड़ दिया है। अब आप राइट की तरफ नहीं देखेंगे आप, केवल लेफ्ट की तरफ देखिए। हाउस के वह रेफरी हैं आप, कभी गेम का हिस्सा नहीं बन जाना, क्योंकि आप राइट से आए हैं।

अखिलेश यादव ने महाना की विदेश यात्राओं का जिक्र करते हुए कहा आप लगभग 35 देश घूमकर आए हैं, यह बात तो मुझे पहले पता होनी चाहिए थी। इस पर महाना ने हंसते हुए कहा- आपने प्रयास नहीं किया ना। इस पर सदन में ठहाके लगे। इसके बाद अखिलेश ने कहा कि मुझे खुशी यह है कि ऐसे सदस्य अध्यक्ष बने हैं, जो अब जब कभी विदेश यात्रा होगी तो भूलेंगे नहीं, यह नहीं करना कि केवल राइट वालों को ले जाएं आप।

सपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी पर तंज कसते हुए कहा कि राइट में कुछ ऐसे सदस्य हैं जो विदेश नहीं जाना चाहते। इस पर स्पीकर ने उनसे नाम पूछ लिया तो खुद अखिलेश यादव दूसरे सदस्यों के साथ ठहाका लगाने लगे। उन्होंने कहा कि वह बात को आगे नहीं बढ़ाना चाहते।

नेता विपक्ष ने विदेश यात्रा के फायदे बताते हुए कहा, यह मैं इसलिए कह रहा हूं कि विदेश जाने का कुछ लाभ भी है। मैं उन लाभों की बात नहीं कर रहा हूं जो कभी-कभी लोग उठाते हैं। यह जो एक्सप्रेस वे की बात नेता सदन कह रहे थे, यदि मैं विदेश नहीं गया होता तो शायद देश का सबसे अच्छा एक्सप्रेस नहीं बना पाता। यदि मैं विदेश नहीं गया होता तो आपके शहर को मेट्रो नहीं बना पाता। हम जिस इमारत में बैठे हैं वह ब्रिटिश काल की है। मुझे खुशी है इस बात की नेता सदन जिस इमारत में बैठते हैं उसे समाजवादी पार्टी की सरकार ने बनाया।

–आईएएनएस

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

फायर एनओसी की वैधता समाप्त होने से पहले ही जारी करें नोटिस, जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं: सीएम योगी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अग्नि सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी शासकीय एवं निजी मेडिकल कॉलेजों, चिकित्सा संस्थानों, जिला...

लखनऊ हादसा : योगी सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। योगी सरकार ने मृतकों...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

बसपा प्रमुख मायावती ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पार्टी संगठन की समीक्षा की

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने...

युवा बनें जॉब क्रिएटर, नवाचार और स्टार्टअप ही विकसित भारत की असली ताकत: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना नवाचार, उद्यमिता और युवाशक्ति के बल पर ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि देश का...

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन किया गिरफ्तार

लखनऊ । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन को भसीन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (बीआईआईपीएल) से...

यूपी में कुछ नहीं बदला, यहां जंगलराज है, सीएम योगी के बयान पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद का पलटवार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने मऊ में सीएम योगी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कहने और करने में बहुत फर्क है। यूपी कितना...

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

मऊ/लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ की धरती से माफिया को फिर खुली चुनौती दी। उन्होंने दो टूक कहा कि अब किसी माफिया व गुंडे में दुस्साहस...

लखनऊ : प्रतीक यादव के निधन पर शोक की लहर, राजनीतिक दलों ने एक स्वर में जताया दुख

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में...

editors

Read Previous

बिहार शराब बंदी विधेयक को विधानसभा में पेश करेगी नीतीश सरकार

Read Next

बंगाल की खाड़ी को समृद्धि और संपर्क सेतु के रूप में परिवर्तित करने का प्रधानमंत्री का आह्वान

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com