यूपी चुनावः तीसरे चरण के चुनाव का शोर आज थमेगा, अखिलेश की होगी अग्निपरीक्षा

लखनऊ, 18 फरवरी| उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का प्रचार आज थम जाएगा। 16 जिलों की 59 सीटों के लिए 20 फरवरी को मतदान होगा। भाजपा व सपा के लिए यह चरण अहम माना जा रहा है। इस चरण में कई जिले ऐसे हैं जो कभी समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता था, लेकिन पिछले चुनाव में भाजपा ने यहां जबरदस्त सेंधमारी की थी और 59 में से 49 सीटें जीतीं थीं। सपा-कांग्रेस गठबंधन को 9 सीट मिली थी। सपा के लिए चुनौती अपने गढ़ को दोबारा पाने की है वहीं भाजपा के लिए चुनौती अपना पिछला रिकार्ड दोहराने की है। तीसरे चरण में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव करहल से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि उनसे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल मुकाबला कर रहे हैं। योगी सरकार के मंत्री सतीश महाना कानपुर की महराजपुर, राम नरेश अग्निहोत्री मैनपुरी के भोगांव व नीलिमा कटियार कल्याणपुर से चुनाव मैदान में हैं। शिवपाल सिंह यादव जसवंतनगर से चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा सरकार के मंत्री सतीश महाना भी अपनी किस्मत अजमा रहे हैं।

सिरसागंज सीट पर मुलायम सिंह यादव के समधी हरिओम यादव इस बार भाजपा से चुनाव लड़ रहे हैं। कानपुर की किदवईनगर सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता अजय कपूर व सीसामऊ सीट पर सपा के हाजी इरफान सोलंकी फिर मैदान में हैं। फर्रखाबाद सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद कांग्रेस से चुनाव लड़ रही हैं। बसपा छोड़कर भाजपा में आए विधायक रामवीर उपाध्याय सादाबाद से फिर मैदान में हैं।

तीसरे चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फरुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, एवं महोबा में मतदान होना है। चुनाव आयोग निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं पारदर्शी मतदान कराने की तैयारी में जुटा हुआ है। आयोग ने गुरुवार को तीसरे चरण के मतदान वाले जिलों के अफसरों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए व चुनाव तैयारियों को परखा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि तीसरे चरण का चुनाव प्रचार शुक्रवार की शाम छह बजे थम जाएगा। इसके बाद से जनप्रतिनिधि प्रचार-प्रसार नहीं कर पाएंगे। उन्होंने बताया कि मतदान 20 फरवरी की सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। प्रत्येक पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की सुविधा और कोविड से सुरक्षा की विशेष व्यवस्था कराई गई है। मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए प्रत्येक पोलिंग बूथ पर समुचित एवं आवश्यक व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिए गए हैं।

–आईएएनएस

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

फायर एनओसी की वैधता समाप्त होने से पहले ही जारी करें नोटिस, जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं: सीएम योगी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अग्नि सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी शासकीय एवं निजी मेडिकल कॉलेजों, चिकित्सा संस्थानों, जिला...

लखनऊ हादसा : योगी सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। योगी सरकार ने मृतकों...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

बसपा प्रमुख मायावती ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पार्टी संगठन की समीक्षा की

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने...

युवा बनें जॉब क्रिएटर, नवाचार और स्टार्टअप ही विकसित भारत की असली ताकत: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना नवाचार, उद्यमिता और युवाशक्ति के बल पर ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि देश का...

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन किया गिरफ्तार

लखनऊ । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन को भसीन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (बीआईआईपीएल) से...

यूपी में कुछ नहीं बदला, यहां जंगलराज है, सीएम योगी के बयान पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद का पलटवार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने मऊ में सीएम योगी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कहने और करने में बहुत फर्क है। यूपी कितना...

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

मऊ/लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ की धरती से माफिया को फिर खुली चुनौती दी। उन्होंने दो टूक कहा कि अब किसी माफिया व गुंडे में दुस्साहस...

लखनऊ : प्रतीक यादव के निधन पर शोक की लहर, राजनीतिक दलों ने एक स्वर में जताया दुख

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में...

editors

Read Previous

दिल्ली: डीयू के कॉलेज खुले, कोरोना के कारण बीते 2 साल से थे बंद

Read Next

यूपी विधानसभा : धुरंधरों को अपना रिकार्ड कायम रखने की चुनौती

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com