बिहार : ननद-भाभी की ‘झा जी’ अचार ने देश भर को चखाया मिथिलांचल का स्वाद

दरभंगा, 6 फरवरी (आईएएनएस)| बिहार के मिथिलांचल की पहचान के बारे में कहा जाता है कि ‘पग-पग पोखरि माछ मखान’ यानी इस क्षेत्र की पहचान पोखर (तालाब), मछली और मखाना से जुड़ी हुई है। लेकिन हाल के दिनों में मिथिलांचल में बना अचार भी चर्चा में है। आम से बना अचार हो या नींबू और मिर्च का, मिथिलांचल के घरों में बने अचार का स्वाद लोगों को पसंद आ रहे हैे।

ऐसे में दो महिलाओं द्वारा ‘झा जी ब्रांड’ अचार की चर्चा तो इन दिनों में पूरे देश में हो रही है। ऐसे तो मिथिलांचल के करीब सभी घरों में आम के मौसम में अचार बनाने का कार्य होता है लेकिन दरभंगा की ननद, भाभी ने इसे ही व्यवसाय बना लिया, जिसकी पहचान आज देश के कोने-कोने में हो रही है।

बिहार के दरभंगा शहर की 52 वषीर्या कल्पना और 51 वषीर्या उमा झा ने ‘झा जी’ नाम से ऑनलाइन अचार बिजनेस की शुरूआत की है।

उल्लेखनीय है कि मिथिलांचल में झा जी एक टाइटल होता है जो आज अचार का जाना पहचाना नाम बन गया है।

आईएएनएस से बातचीत में कल्पना कहती हैं, “प्रारंभ से ही अन्य महिलाओं की तरह घर में अचार में बनाती थी। पति भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे, उनके रिटायर करने के बाद घर में अपने लिए समय निकालने को सोची और दिमाग में व्यवसाय करने का विचार में आया तो अचार के विषय में सोची। इसके बाद इसकी तैयारी शुरू कर दी।”

उन्होंने बताया कि पहले 10 तरह के अचार के साथ काम की शुरूआत की थी और आज उनके पास 15 तरह के अचार हैं। जिनमें पांच तरह के आम के अचार, लहसुन, हरी मिर्च, गोभी, इमली की चटनी शामिल है।

उन्होंने बताया शुरू में तो कई परेशानियां आई, लेकिन बाद में परेशानियां कम होती चली गई। इस काम में भाभी उमा झा ने भी साथ दिया। इसके बाद अक्टूबर 2020 में बिजनेस के लिए आवेदन दिया था, जिसके बाद कई औपचारिकता को पूरा करने के बाद जून, 2021 में ‘झा जी’ स्टोर की ऑनलाइन शुरूआत हो गई। कल्पना के बेटे मयंक ने ऑनलाइन मार्केटिंग आदि का काम संभाला। इसके बाद तो काम निकल पड़ा। दिन प्रतिदिन ऑनलाइन आर्डर की संख्या लगातार बढ़ती गई।

प्रारंभ में 250 किलोग्राम के जार में अचार की पैकिंग कर आपूर्ति की जाती थी, लेकिन अब 250 और 500 ग्राम जार में अचार की आपूर्ति की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इसमें शुद्ध चीजों को मिलाया जाता है। उमा बताती हैं, “झा जी अचार की खूबी इसका पारंपरिक तरीके से तैयार किया जाना है, जिसमे क्षेत्रीयता की खुशबू होती है। पारम्परिक बिहारी तरीके से तैयार अचार की मांग आज सभी राज्य में है।”

वे बताती हैं कि जब कल्पना ने इस व्यवसाय में जुड़ने की बात कही तो मैं तुरंत तैयार हो गई। उन्होंने कहा कि इसके बाद ननद और भाभी ने व्यवसाय के क्षेत्र में कदम रख दिया।

उन्होंने बताया कि प्रतिदिन 400 से 500 किलोग्राम अचार तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज इस कार्य में आसपास की 10 महिलाओं को भी लगाया गया है तथा कुछ युवा भी कार्य में जुटे हुए हैं।

‘झा जी’ स्टोर के सबसे अधिक ग्राहक कोरोना काल में बने। आज इस स्टोर के कई ऐसे ग्राहक हैं जो लगातार ऑनलाइन आर्डर देते हैं।

कल्पना ने आईएएनएस से कहा कि उन्हें सबसे अधिक आर्डर दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों से मिलते हैं। मुंबई, बेंगलुरु और पश्चिम बंगाल से खूब ऑर्डर्स मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हाथ से बने इस अचार को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस अचार में मसाले का उपयोग भी घर में तैयार किए गए मसाला होता है, जिसकी अपनी खुशबू और स्वाद होता है।

कल्पना ने बताया, “अभी तो हम अपने घर से ही काम करते हैं, लेकिन जल्द ही इसके लिए हम नया मैन्युफैक्च रिंग यूनिट डालने वाले हैं।”

उन्होंने बताया कि झा जी स्टोर की शुरूआत 6 लाख रुपए से की गई थी जबकि आज इसका प्रति महीने टर्न ओवर 10 से 12 लाख है।

–आईएएनएस

टीएमसी ही टीएमसी पर कर रही हमला, भाजपा पर आरोप बेबुनियाद : समिक भट्टाचार्य

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की बंपर जीत जैसी राजनीति में हालिया घटनाक्रमों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों...

पंजाब में धमाकों के बाद विपक्ष का हमला, कहा-कानून-व्यवस्था संभालने में भगवंत मान नाकाम

जालंधर। पंजाब के अमृतसर और जालंधर में धमाकों के बाद विपक्षी नेता सीएम भगवंत मान पर हमलावर हैं। विपक्ष के नेताओं ने कहा कि भगवंत मान प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था...

इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा आरोपी पति को दी गई जमानत सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की, आत्मसमर्पण का दिया आदेश

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के दहेज हत्या मामले में आरोपी एक व्यक्ति को इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा दी गई जमानत रद्द कर दी है। इस राहत...

पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करने और हमारा साथ देने के लिए वियतनाम का आभार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुई बर्बर आतंकी हमले की निंदा करने और विषम स्थिति में भारत का साथ देने के लिए...

पुणे में बच्ची से रेप और हत्या मामले में राज ठाकरे ने की अपराधियों के लिए कड़ी और त्वरित सजा की मांग

मुंबई । पुणे जिले की भोर तहसील के नसरापुर इलाके में चार साल की बच्ची से रेप और हत्या के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के प्रमुख राज ठाकरे ने...

200 करोड़ ठगी केस: मकोका मामले में लीना पॉलोज की जमानत खारिज, मनी लॉन्ड्रिंग में मिली राहत

नई दिल्ली । 200 करोड़ की ठगी से जुड़े मकोका मामले में आरोपी सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना मारिया पॉलोज को दिल्ली हाईकोर्ट ने जमानत देने के इनकार कर दिया...

जेबी माथेर का पिनाराई विजयन पर तंज, ‘फोटो लगाने से नहीं मिलती जीत, काम जरूरी’

तिरुवनंतपुरम । केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) की जीत के बाद पार्टी नेताओं में उत्साह का माहौल है। कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने इस...

सबरीमाला फैसले वाली पीआईएल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बोला- ‘आपको इन मुद्दों से इतनी चिंता क्यों?’

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को इंडियन यंग लॉयर्स एसोसिएशन के उस जनहित याचिका (पीआईएल) को दायर करने के अधिकार और इरादे पर सवाल उठाया, जिसके कारण सबरीमाला...

बांग्लादेश: चटगांव बार एसोसिएशन चुनाव का नामांकन पत्र लेने गए अवामी लीग समर्थक वकीलों से धक्का-मुक्की

ढाका । बांग्लादेश में अवामी लीग समर्थक वकीलों के खिलाफ कार्रवाई चरम पर है। इस बीच कई ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी समर्थक वकीलों पर भी चटगांव डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन (सीडीबीए)...

पश्चिम बंगाल में पहली बार तो असम में तीसरी बार बनेगी भाजपा की सरकार: शहजाद पूनावाला

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पांच राज्यों में से तीन राज्यों में मिली भाजपा की जीत पर खुशी जताई। उन्होंने सोमवार को समाचार...

पश्चिम बंगाल में जीत के करीब भाजपा, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने की ‘झालमुरी-रसगुल्ला पार्टी’

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकप्रिय बनाए गए बंगाली स्नैक ‘झालमुरी’ सोमवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कार्यालय में जश्न...

ममता दीदी लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं इसलिए आज ऐसी स्थिति: तरुण चुघ

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिल रहे बढ़त पर खुशी जाहिर की। उन्होंने सोमवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत...

editors

Read Previous

गांगुली, जय शाह ने दी अंडर-19 भारतीय टीम को बधाई, प्रत्येक खिलाड़ी को मिलेगा 40 लाख रुपए

Read Next

तीन अंकों तक नहीं पहुंच पाएंगे सपा, बसपा और कांग्रेस : दिनेश शर्मा (साक्षात्कार)

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com