दिल्ली-7 फरवरी से स्कूल, कॉलेज शुरू, 14 को नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए रिओपनिंग

नई दिल्ली: लंबे इंतजार के बाद दिल्ली के स्कूल अब एक बार फिर खुलने जा रहे हैं। 14 फरवरी से दिल्ली में नर्सरी से बारहवीं तक के सभी छात्र स्कूल जा सकेंगे। उधर 7 फरवरी से दिल्ली के सभी कॉलेज भी छात्रों के लिए खुलने जा रहे हैं। हालांकि स्कूलों की रिओपनिंग चरणबद्ध तरीके से की जाएगी । पहले चरण में सीनियर छात्रों के लिए स्कूलों की रिओपनिंग सोमवार 7 फरवरी से शुरू की जाएगी। इसके बाद 14 फरवरी से नर्सरी से लेकर आठवीं तक के कक्षाओं हेतु स्कूल खोले जाएंगे।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने देशभर में स्कूल खोलने के लिए दिशानिर्देश तय किए हैं, इन्हीं दिशा निर्देशों के आधार पर फिलहाल दिल्ली में नौवीं से 12वीं कक्षा तक के छात्रों हेतु फिजिकल कक्षाएं शुरू की जा रही हैं।

शुक्रवार को दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट कमेटी ने स्कूलों को फिर से शुरू करने के संबंध में यह निर्णय लिया। डीडीएमए ने फैसला किया है कि 7 फरवरी सोमवार से कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक के सभी छात्रों के लिए स्कूल खोल दिए जाएंगे।

इस फैसले की जानकारी देते हुए दिल्ली के मुख्य उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली में अब कोरोना संक्रमण के मामले काफी कम हो गए हैं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों का वैक्सीनेशन भी हुआ है।

हालांकि हाइब्रिड क्लासेस अभी भी जारी रहेंगी। इसके तहत फिजिकल कक्षाओं के साथ-साथ ऑनलाइन कक्षाओं का विकल्प भी जारी रहेगा। शिक्षा मंत्री ने बताया कि धीरे-धीरे हाइब्रिड क्लासेस को पूरी तरह समाप्त करके सभी छात्रों के लिए स्कूल खोल दिया जाएगा, लेकिन यह धीरे धीरे होगा और अभी ऑनलाइन कक्षाओं का विकल्प मौजूद रहेगा।

इस बीच स्कूलों से कहा गया है कि वे अपनी तैयारी करें। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि स्कूलों में आने वाले सभी शिक्षकों का वैक्सीनेशन हो चुका हो।

कुछ विशेष नियमों का पालन करते हुए अब देश के सभी राज्यों में छात्रों के लिए स्कूल खोले जा सकते हैं। गुरुवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने इस संबंध में देशभर के स्कूलों के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं।

गौरतलब है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने औपचारिक तौर पर ने स्कूलों को फिर से खोलने के लिए दिशानिर्देश या एसओपी तैयार किए हैं। इसके अनुसार कक्षा में मौजूद छात्रों के बीच कम से कम 6 फीट की दूरी बनाए रखनी होगी। सभी छात्रों शिक्षकों एवं अन्य स्कूल कर्मियों को पूरे समय फेस मास्क पहने रहना होगा। स्कूलों में कोई ऐसा आयोजन नहीं किया जाएगा, जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करवाया जा सके। मिड डे मील के वितरण के दौरान भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। साथ ही इस दौरान स्वच्छता का भी ध्यान रखना होगा।

क्लास रूम के अलावा शिक्षकों के स्टाफ रूम, असेंबली एरिया, कॉमन एरिया में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।

एक ही समय पर स्कूल के सभी बच्चों को एकत्र नहीं किया जाएगा, बल्कि इसके लिए फ्लैक्सिबल टाइमिंग तय की जाएगी।

–आईएएनएस

दिल्ली में एलपीजी संकट की अफवाहें खारिज, सरकार बोली- आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एलपीजी आपूर्ति को लेकर संकट की खबरों के बीच सरकार ने स्थिति को पूरी तरह से सामान्य बताते हुए दावा किया कि स्थिति...

दिल्ली पुलिस सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त, बाइक स्टंट करने वालों को जारी किया चालान

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस लगातार सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में लगी हुई है। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जो शो बाजी और रील बनाने...

दिल्ली में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई, नगर निगम और पुरातत्व विभाग के चार कर्मचारी गिरफ्तार

नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो ने दिल्ली में रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के चार कर्मचारियों को...

आम आदमी पार्टी अब ‘आम लोगों की पार्टी’ नहीं रह गई : प्रवीण खंडेलवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) और उसके नेतृत्व पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने निशाना साधा। भाजपा सांसद प्रवीण ने राज्यसभा में उपनेता पद से राघव चड्ढा को...

रूसी उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव रक्षा, ऊर्जा और व्यापार से संबंधित महत्वपूर्ण वार्ता के लिए पहुंचे दिल्ली

नई दिल्ली । रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और अन्य कई द्विपक्षीय मुद्दों पर उच्च स्तरीय चर्चा के लिए गुरुवार तड़के नई दिल्ली पहुंचे। पालम...

केजरीवाल से जुड़े चार्टर्ड प्लेन विवाद पर अवध ओझा का तंज, तो क्या नेता बैलगाड़ी पर चलें

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के टिकट से दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ चुके शिक्षाविद अवध ओझा ने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के चार्टर्ड प्लेन में सफर को...

सोनिया गांधी के खिलाफ मतदाता सूची में कथित जालसाजी मामले में अगली सुनवाई 18 अप्रैल को होगी

नई दिल्ली । राउज एवेन्यू कोर्ट में सोनिया गांधी के खिलाफ गैरकानूनी तरीके से मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के मामले में सुनवाई अब 18 अप्रैल को होगी। सोनिया...

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस: जांच के लिए एनआईए को मिला 45 दिन का और समय

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण ब्लास्ट मामले में जांच को आगे बढ़ाने के लिए अदालत ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को 45...

दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आमिर की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, अभिनेता ने जताया आभार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत मंडपम में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के कार्यक्रम का आगाज हो चुका है और गुरुवार को समारोह का दूसरा दिन रहा। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में...

किसी भी सरकार को दामों में वृद्धि नहीं करनी चाहिए : प्रियंका चतुर्वेदी

नई दिल्ली । शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के युद्ध रोकने की बात कहने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि युद्ध जल्दी...

दिल्ली सरकार ने पेश किया ऐतिहासिक बजट, सीएम रेखा गुप्ता का आभार: मनजिंदर सिंह सिरसा

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए राजधानी के विकास के लिए कई बड़े ऐलान किए।...

दिल्ली: 1.05 लाख रुपए की ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार, टेलीग्राम पर देते थे निवेश का झांसा

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहदरा जिले में साइबर पुलिस ने एक बड़े टेलीग्राम आधारित निवेश घोटाले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में...

editors

Read Previous

शराब न पीने पर पटियाला से निष्कासित हुए गुजरलाल मोदी ने बसा दिया औद्योगिक शहर

Read Next

‘हिजाब पहने मुस्लिम छात्राओं को प्रवेश देने से इनकार करने वाले प्रिंसिपल को हटाने की मांग’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com