14 साल पुराने मामले में मुख्तार अंसारी को मिली जमानत

लखनऊ, 2 फरवरी (आईएएनएस)| संकट में घिरे माफिया डॉन से नेता बने मुख्तार अंसारी के लिए आखिरकार एक अच्छी खबर है। 14 साल पुराने गैंगस्टर एक्ट के मामले में अंसारी को जमानत मिल गई है।

गाजीपुर सत्र न्यायालय ने मंगलवार को अंसारी को एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी।

वह इस समय उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद हैं।

अंसारी के खिलाफ मऊ और उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों में कई अन्य मामले दर्ज हैं, इसलिए निकट भविष्य में उनकी जेल से रिहाई की संभावना नहीं है।

मऊ विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक मुख्तार अंसारी 2005 से बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के आरोप में जेल में बंद हैं।

उनके खिलाफ गाजीपुर जिले के एक ही थाने में 40 से अधिक मामले दर्ज हैं।

पांच बार के विधायक को कई मामलों में बरी किया जा चुका है।

इससे पहले मुख्तार अंसारी के पंजाब की रोपड़ जेल से उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में तबादले के बाद उनके बेटे उमर अंसारी ने बांदा जेल में अपने पिता की जान को खतरा होने का आरोप लगाया था।

पिछले महीने बांदा जेल में मुख्तार से मुलाकात के बाद उमर ने संवाददाताओं से कहा कि उनके पिता की हत्या की साजिश रची जा रही है। उमर के दावे के मुताबिक, जेल में बंद अपराधियों के साथ जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस की मिलीभगत है।

उन्होंने कहा कि वे मेरे पिता की हत्या की साजिश रच रहे हैं। मैं अदालत का दरवाजा खटखटाऊंगा।

अंसारी ने पिछले साल सितंबर में अदालत से कहा था कि उत्तर प्रदेश सरकार उन्हें ‘भोजन में जहर देकर’ खत्म कर सकती है। साथ ही जेल में उच्च श्रेणी की सुविधाओं की मांग की थी।

मुख्तार अंसारी मऊ निर्वाचन क्षेत्र से पांच बार, बसपा के टिकट पर दो बार (1996 और 2017), दो बार निर्दलीय (2002, 2007) और एक बार अपने स्वयं के संगठन कौमी एकता दल (2012) के साथ विधान सभा सदस्य चुने गए हैं।

–आईएएनएस

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

फायर एनओसी की वैधता समाप्त होने से पहले ही जारी करें नोटिस, जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं: सीएम योगी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अग्नि सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी शासकीय एवं निजी मेडिकल कॉलेजों, चिकित्सा संस्थानों, जिला...

लखनऊ हादसा : योगी सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। योगी सरकार ने मृतकों...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

बसपा प्रमुख मायावती ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पार्टी संगठन की समीक्षा की

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने...

युवा बनें जॉब क्रिएटर, नवाचार और स्टार्टअप ही विकसित भारत की असली ताकत: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना नवाचार, उद्यमिता और युवाशक्ति के बल पर ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि देश का...

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन किया गिरफ्तार

लखनऊ । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन को भसीन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (बीआईआईपीएल) से...

यूपी में कुछ नहीं बदला, यहां जंगलराज है, सीएम योगी के बयान पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद का पलटवार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने मऊ में सीएम योगी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कहने और करने में बहुत फर्क है। यूपी कितना...

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

मऊ/लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ की धरती से माफिया को फिर खुली चुनौती दी। उन्होंने दो टूक कहा कि अब किसी माफिया व गुंडे में दुस्साहस...

लखनऊ : प्रतीक यादव के निधन पर शोक की लहर, राजनीतिक दलों ने एक स्वर में जताया दुख

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में...

editors

Read Previous

यूपी : छात्रा की हत्या मामले में प्रिंसिपल के खिलाफ चार्जशीट दायर

Read Next

यूपी चुनाव : लखीमपुर खीरी के किसान नोटा विकल्प का उपयोग करेंगे

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com