दिल्ली की गली में महिला के साथ मारपीट और कथित यौन शोषण, 4 गिरफ्तार

नई दिल्ली, 27 जनवरी (आईएएनएस)| दिल्ली में हुई एक चौंकाने वाली घटना में, महिलाओं सहित लोगों के एक समूह ने एक महिला पर कथित रूप से हमला किया। इस दौरान लोगों ने उसके बाल काट दिए, उसके कपड़े फाड़ दिए, उसका चेहरा काला कर दिया और फिर उसे शाहदरा इलाके में घुमाया। महिला का कथित तौर पर यौन शोषण भी किया गया था। ये घटना बुधवार की है और आरोपी इलाके में अवैध शराब बेचने वाले बताए जा रहे हैं। आरोप है कि महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया गया।

घटना के एक वीडियो में महिला पर हमला करते हुए दिखाया गया है।

शाहदरा के पुलिस उपायुक्त आर सथिया सुंदरम ने कहा कि उन्होंने इस सिलसिले में चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा कि संबंधित थाने में यौन शोषण और दुराचार का मामला दर्ज किया गया है।

डीसीपी ने कहा, “पीड़ित को हर संभव मदद और परामर्श मुहैया कराया जा रहा है। हम मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। मामले को देखने के लिए अधिकारियों की एक टीम बनाई गई है, हम जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे।”

जांच से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि पीड़ित महिला पिछले कुछ सालों से शाहदरा इलाके में रह रही है। महिला शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। उसके पड़ोस में रहने वाले एक शख्स का उसके साथ एकतरफा अफेयर चल रहा था। उसने कई बार उसकी पहल को ठुकरा दिया था। कुछ दिन पहले युवक ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली थी।

उसके परिवार का मानना था कि उसने महिला की वजह से आत्महत्या की है। घटना के बाद से शख्स के परिजन नाराज हो गए और पीड़िता पर सबसे पहले हमला परिवार की महिलाओं ने ही किया।

पुलिस तथ्यों और आरोपों की जांच कर रही है।

महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मामले के जांच अधिकारी ने उसका बयान दर्ज कर लिया है।

पुलिस मामले में कानूनी राय भी ले रही है।

इस बीच, दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने इस मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है।

मालीवाल ने कहा कि राजधानी से यह सबसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।

स्वाति मालीवाल ने अपनी टीम के साथ अस्पताल में पीड़िता से मुलाकात की और उसका बयान दर्ज किया. उन्होंने पीड़िता को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

–आईएएनएस

दिल्ली के नांगलोई इलाके में चलती बस में महिला के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक महिला के साथ कथित तौर पर चलती बस में गैंगरेप किया गया है। पीड़िता के शिकायत के बाद पुलिस...

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

editors

Read Previous

प्रयागराज में छात्रों से झड़प के बाद 2 गिरफ्तार, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

Read Next

भारत में 573 मौतों के साथ 2.86 लाख नए कोविड मामले दर्ज किए गए

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com