कोविड मानदंडों का उल्लंघन कर रही है कांग्रेस, भाजपा ने ‘ साजिश रचने’ का भी लगाया आरोप

नई दिल्ली: भाजपा ने कांग्रेस पर पंजाब से लेकर कर्नाटक तक साजिशें रचने और कोविड मानदंडों का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी और इसके नेता एक ‘फ्रिंज समूह’ बनते जा रहे हैं। पंजाब में प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में चूक और कोविड प्रतिबंधों के बावजूद कर्नाटक में कांग्रेस द्वारा शुरू की गई पदयात्रा को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी एल संतोष ने कहा कि लंबे समय से सत्ता से बाहर रहने की वजह से कांग्रेस बेताब हो गई है।

दरअसल , कोविड प्रतिबंधों के बावजूद कांग्रेस ने रविवार को कर्नाटक में अपनी 10 दिवसीय पदयात्रा ( मेकेदातु पदयात्रा ) की शुरूआत कर दी। देश भर में कोरोना के लगातार बढ़ रहे खतरे के बीच कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं। यहां तक कि चुनाव वाले पांचों राज्यों ( उत्तर प्रदेश , उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर ) में भी चुनाव आयोग ने 15 जनवरी तक जनसभा , रोड शो , पदयात्रा और नुक्कड़ सभा पर 15 जनवरी तक रोक लगा रखी है। ऐसे में कर्नाटक में कांग्रेस द्वारा शुरू की गई इस पदयात्रा को लेकर राजनीतिक घमासान मच गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी एल संतोष ने कर्नाटक में कांग्रेस की पदयात्रा के साथ-साथ पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर कांग्रेस पर राजनीतिक निशाना साधते हुए ट्वीट कर कहा है, पंजाब से कर्नाटक तक कांग्रेस नेता और कांग्रेस पार्टी एक ‘फ्रिंज समूह’ बनते जा रहे हैं। साजिश रच रहे हैं, नियमों को तोड़ रहे हैं, कोविड मानदंडों का उल्लंघन कर रहे हैं।

उन्होंने सत्ता के लिए कांग्रेस की बेताबी पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि लंबे समय से सत्ता से बाहर रहने की वजह से कांग्रेस बेताब होती जा रही है। कांग्रेस की बेताबी का एक बड़ा कारण यह भी है कि उन्हें कहीं भी सफलता मिलती दिखाई नहीं दे रही है।

-आईएएनएस

भारत आ रहे उर्वरकों से भरे चार जहाजों ने पार किया हॉर्मुज स्ट्रेट

नई दिल्ली । भारत आ रहे उर्वरकों से भरे चार जहाजों ने हॉर्मुज स्ट्रेट को सफलतापूर्वक पार कर लिया है। इनमें यूरिया, डाई-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) और सल्फर लदे हुए हैं।...

अराघची का दावा: लेबनान युद्ध रोकने की कोशिशों में सफलता, ईरान को मिली बड़ी आर्थिक राहत

नई द‍िल्‍ली । ईरान ने दावा किया है कि अमेरिका के साथ हालिया वार्ताओं के बाद उसे बड़ी आर्थिक राहत मिली है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने...

ब्रिक्स एनएसए बैठक: अजित डोभाल ने ईरान के साथ पश्चिम एशिया और द्विपक्षीय संबंधों पर की बातचीत

नई दिल्ली । राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने सोमवार को नई दिल्ली में हुई 16वीं ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बैठक के दौरान ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल...

आईएईए निरीक्षकों पर ईरान की सहमत‍ि परमाणु संकट खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम : वेंस

बर्गेनस्टॉक (स्विट्जरलैंड) । अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को कहा कि ईरान ने इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए) के निरीक्षकों को फिर देश में आने की अनुमति देने...

जेडी वेंस ने ईरान को सीज फंड जारी होते ही अमेरिकी कृषि उत्पाद खरीदने का द‍िया सुझाव

बर्गेनस्टॉक (स्विट्जरलैंड) । अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को एक प्रस्ताव रखा, जिसके तहत भविष्य में अगर ईरान की सीज संपत्तियां वापस जारी की जाती हैं तो उनका...

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

editors

Read Previous

काबुल में महिलाओं को हिजाब पहनना जरूरी, लगाए गए पोस्टर

Read Next

ऐश्वर्या राजेश ने लक्ष्मी मेनन अभिनीत थ्रिलर ‘एजीपी’ का ट्रेलर जारी किया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com