बिहार: बिहार को एक्सप्रेस वे वाली सौगात मिलने वाली है। जल्द ही प्रदेश के कई जिले इनसे जुड़ेंगे। बिहार में चार एक्सप्रेसवे बन रहे हैं। ये प्रदेश के 38 जिलों में से लगभग 28 जिले जुड़ेंगे। इनमें सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे गोरखपुर से सिलीगुड़ी तक जाने वाली एक्स्प्रेसवे है जो बिहार के 10 जिलों से गुजरेगा। इसके अलावा 3 और एक्सप्रेस वे राज्य से गुजरेंगे।
केंद्र सरकार ने इस एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए सहमति दे दी है। इसके बाद पथ निर्माण विभाग में इस सड़क को साकार करने की कवायद शुरू कर दी गई है। यह एक्सप्रेसवे करीब 600 किलोमीटर लंबा होगा। एक्सप्रेस का अधिकांश हिस्सा बिहार के कई जिलों से होकर गुजरेगा। 600 किलोमीटर लंबी एक्सप्रेसवे का करीब 416 किलोमीटर हिस्सा बिहार से गुजरेगा।











