सपा एमएलसी शतरुद्र प्रकाश भाजपा में शामिल

लखनऊ, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)| समाजवादी पार्टी(सपा) के वरिष्ठ नेता और वाराणसी से चार बार विधायक रहे शतरुद्र प्रकाश शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। समाजवादी पार्टी से विधान परिषद सदस्य शतरुद्र प्रकाश पहली बार 1974 में विधायक बने थे।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और ज्वाइंनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सदस्य दयाशंकर सिंह और मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि शतरुद्र प्रकाश का छात्र जीवन बहुत संघर्षों का रहा है।

उन्होंने समाज के लिए लड़ते-लड़ते अपना जीवन समर्पित किया है। चाहे लोहिया जी हो, राज नारायण जी हो या मुलायम सिंह यादव हो सभी के साथ इन्होंने संघर्ष किया। 1970 से लेकर अलग-अलग आंदोलनों में इन्होंने बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने कई बार गिऱफ्तारियां दी और लेकिन संघर्ष से पीछे नहीं हटे।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि वो दो बार मंत्री भी रहे हैं। इसके बाद अलग-अलग बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे हैं। गंगा की सफाई के लिए अभियान में हिस्सा लिया। शतरुद्र प्रकाश ने काशी कोरिडोर के उद्घाटन और काशी के कायाकल्प से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ली है। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि इनके जैसा व्यक्तित्व आज भाजपा में ज्वाइन कर रहा है जिससे भाजपा का भी कद बढ़ेगा।

भाजपा नेता लक्ष्मी कांत बाजपेई ने कहा कि 20 बार जेल और 30 बार गिरफ्तारियां देने वाले प्रकाश तिहाड़ तक गए। समाजवादी संघर्ष के पुरोधा रहे हैं। समाजवाद का जब मार्ग भटका तो प्रधानमंत्री मोदी से प्रभावित होकर वो आज भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

शतरुद्ध प्रकाश ने कहा, “मैं आभार प्रकट करना चाहूंगा कि आज भाजपा का साधारण सदस्य बन गया हूं। 1963 से लेकर आज तक मैंने गैर कोंग्रेस की राजनीति की है। आज राज नारायण की पुण्यतिथि है। आज भी दो धराएं निकली थी, एक थी भाजपा की और एक सोशलिस्ट आंदोलन की। मुझे आज कहना पड़ रहा है कि सोशलिस्ट आंदोलन अपने पथ से हर गया है। आज काशी विष्वनाथ धाम भारत की अस्मिता के रूप में सामने आया है।”

ज्ञात हो कि सोशलिस्ट पार्टी से अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत करने वाले शतरुद्र सपा के संस्थापक सदस्यों में रहे हैं। चार बार वाराणसी कैंट से विधायक चुने गए शतरुद्र मुलायम सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे। भारतीय जनता पार्टी की ज्वाइनिंग कमेटी के प्रमुख डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने शतरुद्र प्रकाश को लखनऊ में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता दिलाई।

–आईएएनएस

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

बसपा प्रमुख मायावती ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पार्टी संगठन की समीक्षा की

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने...

युवा बनें जॉब क्रिएटर, नवाचार और स्टार्टअप ही विकसित भारत की असली ताकत: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना नवाचार, उद्यमिता और युवाशक्ति के बल पर ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि देश का...

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन किया गिरफ्तार

लखनऊ । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन को भसीन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (बीआईआईपीएल) से...

यूपी में कुछ नहीं बदला, यहां जंगलराज है, सीएम योगी के बयान पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद का पलटवार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने मऊ में सीएम योगी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कहने और करने में बहुत फर्क है। यूपी कितना...

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

मऊ/लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ की धरती से माफिया को फिर खुली चुनौती दी। उन्होंने दो टूक कहा कि अब किसी माफिया व गुंडे में दुस्साहस...

लखनऊ : प्रतीक यादव के निधन पर शोक की लहर, राजनीतिक दलों ने एक स्वर में जताया दुख

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में...

असम में एनडीए की लगातार तीसरी जीत पर भाजपा उत्साहित, केशव मौर्य बोले- जनता ने विकास पर लगाई मुहर

लखनऊ । असम में एनडीए की लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी और हिमंता बिस्वा सरमा के फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भाजपा खेमे में उत्साह का...

प्रयागराज में गरजे अखिलेश यादव, बोले- भाजपा चाहे तो पूजा पाल को बना दे उपमुख्यमंत्री

प्रयागराज । समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रयागराज दौरे के दौरान भाजपा सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कैबिनेट विस्तार में विधायक पूजा...

विधानसभा में सीएम योगी बोले, सपाइयों के आचरण पर गिरगिट भी शरमा जाए

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए महिला आरक्षण के मुद्दे पर “दोहरा रवैया” अपनाने...

‘नीयत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती’, गोरखपुर ईको पार्क के उद्घाटन पर बोले सीएम योगी

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब नीयत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती है। करने की दृढ़ इच्छाशक्ति हो और नीयत...

editors

Read Previous

राजमार्ग के साथ 500 एकड़ का औद्योगिक गलियारा विकसित करेगा झारखंड

Read Next

गवाह का दावा- आर्यन ड्रग्स केस में 18 करोड़ में हुई थी डील , एनसीबी का इनकार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com