राजमार्ग के साथ 500 एकड़ का औद्योगिक गलियारा विकसित करेगा झारखंड

रांची: झारखंड सरकार ने धनबाद शहर में गोविंदपुर से साहिबगंज को जोड़ने वाले राजमार्ग के किनारे 500 एकड़ में फैले एक नए औद्योगिक गलियारे को विकसित करने की योजना बनाई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को इस परियोजना के लिए राजमार्ग को जोड़ने वाली सड़क के दोनों ओर की जमीन का उपयोग करने का निर्देश दिया है।

उद्योग, राजस्व और भूमि सुधार विभागों के सचिवों को जमीन की उपलब्धता और अन्य संसाधनों की संभावनाओं का आकलन कर रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है।

गोविंदपुर को धनबाद के साहिबगंज से जोड़ने वाली सड़क 311 किलोमीटर लंबी है। धनबाद कोयला उत्पादन का केंद्र है, जबकि साहिबगंज में राज्य का एकमात्र बंदरगाह 2019 में शुरू किया गया था। इस राजमार्ग और इसके आसपास के क्षेत्रों में औद्योगिक विकास की पर्याप्त संभावनाएं हैं।

तैयार उत्पाद और कच्चे माल के परिवहन के लिए भी यह राजमार्ग उद्योग के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। फिलहाल यह टू-लेन एक्सप्रेस-वे है और इस प्रोजेक्ट पर जल्द ही इसे फोर-लेन रोड में बदलने का काम शुरू होने की उम्मीद है।

राज्य सरकार ने सड़क के 50 किमी के भीतर एक औद्योगिक आर्थिक गलियारा बनाने की योजना बनाई है जो 50,000 से अधिक लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेगा। हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि भूमि का उपयोग उद्योग स्थापित करने के साथ-साथ आवास के लिए भी किया जाए।

इस परियोजना के लिए राज्य सरकार ने संथाल परगना संभाग के सभी जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दिया है। अधिकारियों को किसानों की जमीन के अधिग्रहण के बदले में दी जाने वाली मुआवजा व अन्य सुविधाओं आदि का आकलन करने को कहा गया है।

गोविंदपुर-साहिबगंज रोड को औद्योगिक कॉरिडोर के रूप में विकसित करने के लिए कई कनेक्टेड स्पर रोड का निर्माण किया जाएगा ताकि इस सड़क के आसपास स्थापित होने वाली औद्योगिक इकाइयों को मुख्य सड़क से जोड़ा जा सके। उद्योग स्थापित करने की इच्छुक फर्मों को भूमि उपलब्ध कराई जाएगी।

बाद में इस सड़क को साहिबगंज में गंगा नदी और वहां बन रहे गंगा पुल से भी जोड़ा जाएगा, जिससे बिहार और उत्तर-पूर्व को जोड़ने में आसानी होगी। इससे कारोबार का दायरा भी बढ़ेगा।

–आईएएनएस

देश में पेट्रोल 3.14 और डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा, नई दरें आज से लागू

नई दिल्ली । देशभर में शुक्रवार से पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी किए गए। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 3.14 रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर 97.77 रुपये कर...

भारत के बदलाव की ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और सुरक्षा पर जोर: राजदूत क्वात्रा

वॉशिंगटन । अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा क‍ि भारत में बदलाव की असली ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और राष्ट्रीय सुरक्षा से आ रही है। वॉशिंगटन...

सरकार बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड्स में पड़े 73,000 करोड़ रुपए के अनक्लेम्ड फंड लौटाने के प्रयासों को तेज कर रही है: मंत्री

नई दिल्ली । सरकार ने बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड में पड़े 73,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के अनक्लेम्ड (बिना दावे वाले) राशि को नागरिकों को वापस दिलाने के...

एयर इंडिया बोइंग विमान क्रैश पर एएआईबी की रिपोर्ट जल्द जारी होगी: राम मोहन नायडू

नई दिल्ली । केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि पिछले साल जून में अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के बोइंग...

तमिलनाडु : चुनाव से पहले 17 फरवरी को सरकार विधानसभा में पेश करेगी अंतरिम बजट

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा 17 फरवरी को फिर से शुरू होगी, जहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु...

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग: बजट में शामिल किए गए युवाओं के सुझाव, कीर्ति शुक्ला, मयंक राज और शुभ्रा चौबे ने जताया आभार

नई दिल्ली । 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' ने देश के युवाओं को एक ऐतिहासिक मंच प्रदान किया, जहां उनके सुझाव न सिर्फ सुने गए, बल्कि सीधे केंद्रीय बजट...

बजट 2026-27 में ‘तात्कालिक राहत’ से हटकर ‘लंबी अवधि की सोच’ पर जोर: रिपोर्ट

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट 2026–27 में सरकार ने 'लंबी अवधि की सोच' को प्राथमिकता दी है। इसके लिए पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) बढ़ाया गया है और खर्च के तरीके में...

भारत की आबादी उसकी अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है : अर्जेंटीना के राजदूत

नई दिल्ली । अमेरिका में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन कॉसिनो ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत उसकी आबादी...

पश्चिम बंगाल : विपक्ष के नेता ने केंद्रीय बजट की तारीफ की, कहा- राज्य को वंचित नहीं किया गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को 2026-27 के केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें राज्य के लिए बहुत...

विकसित भारत का रोडमैप बनाने वाला यह बजट है: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में पेश किए आम बजट में घोषणा की है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर...

बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि केंद्रीय बजट एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज है, जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। कल्याणकारी...

बजट के बाद कैसा रहता है शेयर बाजार का प्रदर्शन, जनिए पिछले 15 बार का ट्रेंड

मुंबई । हर निवेशक या ट्रेडर के मन में यह सवाल आता है कि बजट के बाद शेयर बाजार कैसा प्रदर्शन करेगा। इसलिए हम आपके लिए पिछले 15 बजट के...

editors

Read Previous

विजय देवरकोंडा अभिनीत ‘लाइगर’ का इंस्टाग्राम फिल्टर रिलीज किया गया

Read Next

सपा एमएलसी शतरुद्र प्रकाश भाजपा में शामिल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com