योगी ने पीलीभीत में 380 करोड़ से अधिक लागत की 71 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद पीलीभीत में 380 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 71 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में लगभग 285 करोड़ रुपये की लागत के राजकीय मेडिकल कॉलेज, पीलीभीत का शिलान्यास भी शामिल है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र के किसानों का पुरुषार्थ विकास की प्रक्रिया के साथ जुड़कर एक नई कहानी लिख रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से प्रदेश सरकार ने राज्य में समग्र विकास, सुशासन एवं राष्ट्रवाद की स्थापना के लिए विभिन्न कार्य किये हैं। प्रदेश के विकास के लिए बड़े-बड़े प्रोजेक्ट लाने का कार्य राज्य सरकार ने किया है। एक्सप्रेस-वे, हाईवे, रेलवे, एयरपोर्ट के निर्माण के साथ ही मेडिकल कॉलेज के निर्माण की एक लम्बी श्रृंखला खड़ी करने का कार्य राज्य सरकार ने प्राथमिकता के साथ किया है। स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा सहित प्रदेश के हर क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य किये गये हैं।

योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने कुशल कारीगरों एवं हुनरमंदों को सम्मान देने के लिए ‘एक जनपद एक उत्पाद’ योजना प्रारम्भ की है। इस योजना के तहत जनपद पीलीभीत का चिन्हित उत्पाद’ बांसुरी है। प्रदेश सरकार ने ‘एक जनपद एक उत्पाद’ योजना द्वारा जनपद पीलीभीत की बांसुरी को पूरी दुनिया में पहुंचाने एवं उसकी ब्राण्डिंग करने का कार्य किया है।

योगी ने कहा कि प्रदेश में सुशासन एवं कानून का राज स्थापित होने से निवेश में वृद्धि हुई है और रोजगार की सम्भावनाओं में बढ़ोत्तरी हुई है। प्रदेश में नये उद्योग लगाये जा रहे हैं। यह उद्योग विकास की एक नई कहानी को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। इससे प्रदेश के नौजवानों को नौकरी एवं रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उनके गांव, घर एवं जनपद में ही रोजगार के अवसर प्राप्त होने जा रहे हैं।
योगी ने कहा कि युवाओं को नौकरी व रोजगार से जोड़ा गया है और महिलाओं के उत्थान के लिए विशेष कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार ने विगत साढ़े चार वर्षों में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती प्रक्रिया द्वारा साढ़े चार लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी से जोड़ा है। प्रदेश में ही उद्योग लगाकर 01 करोड़ 61 लाख युवाआंे को रोजगार प्रदान किया गया है। प्रदेश सरकार ने परम्परागत उद्यम को प्रोत्साहित करते हुए प्रदेश के 60 लाख युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा है।

योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य में सुरक्षा का एक बेहतर वातावरण निर्मित किया है। किसानों की खुशहाली एवं कल्याण के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध हैं और इस दिशा में कई समन्वित प्रयास किये गये हैं। प्रदेश सरकार ने सर्वप्रथम प्रदेश के 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये का फसली ऋण माफ किया था। प्रदेश सरकार ने गन्ना किसानों को प्रोत्साहित किया है।

योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार के जनहितैषी कार्यों का परिणाम है कि आज प्रदेश एक नई पहचान के साथ देश के विकास में अपनी अग्रणी भूमिका का निर्वहन कर रहा है। प्रदेश सरकार का लक्ष्य उत्तर प्रदेश को देश का नम्बर 01 प्रदेश बनाने का है। सुशासन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ईमानदार सरकार चाहिए। डबल इंजन की सरकार के विकास कार्यों का लाभ गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिला सहित समाज के हर वर्ग को प्राप्त हो रहा है।

योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने विगत 05 वर्षो में अराजकता, गुण्डागर्दी, शोषण एवं अव्यवस्था का समूल नाश किया है। अपराध एवं अपराधियों के प्रति रो टॉलरेन्स की नीति अपनायी गयी है। परिणामस्वरूप नौजवानों का पलायन रुका है और बहू, बेटियां अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रही हैं। बच्चियां सुरक्षित माहौल में स्कूल जा पा रही हैं। प्रदेश की मजबूत कानून व्यवस्था होने से सभी पर्व एवं त्योहार शांति एवं सौहार्द के साथ मनाये जा रहे हैं। विगत पौने पांच वर्षों में प्रदेश दंगा मुक्त प्रदेश के रूप में सबके सामने है। प्रदेश सरकार द्वारा अवैध कमाई के पैसे को जब्त करके आज गरीबों के मकान बनाने और 05 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर उपलब्ध कराने जैसे कार्यों में खर्च किया जा रहा है।

योगी ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के भव्य मन्दिर के निर्माण का कार्य प्रगति पर है। प्रधानमंत्री के कर कमलों से काशी में काशी विश्वनाथ धाम को भव्य रूप में निर्मित कर देश को समर्पित किया जा चुका है। यह जनआस्था का सम्मान है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब पूरी दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना से त्रस्त थी तब प्रधानमंत्री के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में डबल इंजन की सरकार द्वारा प्रदेश के लोगों को फ्री में कोविड टेस्ट, इलाज, कोरोना वैक्सीन एवं हर महीने दो बार निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन की डबल डोज लेना अवश्यक है। कोरोना महामारी अभी समाप्त नहीं हुई है, सावधानी एवं सतर्कता जरूरी है। सभी को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।
इस अवसर पर प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

फायर एनओसी की वैधता समाप्त होने से पहले ही जारी करें नोटिस, जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं: सीएम योगी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अग्नि सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी शासकीय एवं निजी मेडिकल कॉलेजों, चिकित्सा संस्थानों, जिला...

लखनऊ हादसा : योगी सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। योगी सरकार ने मृतकों...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

बसपा प्रमुख मायावती ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पार्टी संगठन की समीक्षा की

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने...

युवा बनें जॉब क्रिएटर, नवाचार और स्टार्टअप ही विकसित भारत की असली ताकत: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना नवाचार, उद्यमिता और युवाशक्ति के बल पर ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि देश का...

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन किया गिरफ्तार

लखनऊ । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन को भसीन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (बीआईआईपीएल) से...

यूपी में कुछ नहीं बदला, यहां जंगलराज है, सीएम योगी के बयान पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद का पलटवार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने मऊ में सीएम योगी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कहने और करने में बहुत फर्क है। यूपी कितना...

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

मऊ/लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ की धरती से माफिया को फिर खुली चुनौती दी। उन्होंने दो टूक कहा कि अब किसी माफिया व गुंडे में दुस्साहस...

लखनऊ : प्रतीक यादव के निधन पर शोक की लहर, राजनीतिक दलों ने एक स्वर में जताया दुख

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में...

editors

Read Previous

‘मन की बात’ में मोदी ने कहा, ‘हमारे ग्रह को एक बेहतर जगह बनाने में अहम भूमिका निभाएगा भारत’

Read Next

अब सीमाओं की सुरक्षा के लिए तैयार सोलर गन्स, दुश्मनों का पता लगने ही उनको कर देंगी ढेर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com