बिहार में ‘पैक्स’ अध्यक्ष की गला रेतकर हत्या

समस्तीपुर, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)| बिहार के समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति (पैक्स) अध्यक्ष की गला रेतकर हत्या कर दी और फरार हो गए। फिलहाल हत्या के कारणों का पता ननहीं चल पाया है। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि चकथात (पूर्व ) पंचायत के पैक्स अध्यक्ष और खैरा गांव निवासी विजय कुमार महतो बुधवार की शाम अपने घर से निकले थे और देर रात घर नहीं लौटे थे। रात में परिजनों ने उनकी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।

गुरुवार को इनका शव गांव के ही कुछ दूरी से बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक प्रथम ²ष्टया अपराधियों ने इनकी गला रेतकर हत्या की है।

मृतक खैरा गांव में ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सीएसपी संचालक भी थे। पैक्स अध्यक्ष विजय का शव उनके सीएसपी के निकट ही ग्रामीणों ने गुरुवार की अहले सुबह देखा। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

रोसड़ा के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) शहरियार अख्तर ने बताया कि फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि मृतक की मोटरसाइकिल घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर बरामद की गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। तहकीकात के लिए डॉग स्कॉवड को भी बुलाया गया है।

–आईएएनएस

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

चंदन मिश्रा हत्याकांड : फिल्मी अंदाज में घुसे थे 5 लोग, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

पटना । बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में...

editors

Read Previous

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने चिपी हवाई अड्डे का किया उद्घाटन

Read Next

दिल्ली में कोयला संकट: केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com