जबलपुरी मटर की ब्रांडिंग के लिए ‘मटर फेस्टिवल’

जबलपुर, 28 नवंबर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश में नवाचारों का दौर जारी है, इन नवाचारों के जरिए यहां के विभिन्न क्षेत्रों के उत्पादों केा नई पहचान दिलाने के प्रयास हो रहे है। इसी क्रम में जबलपुर की हरी मटर को लोगों में लोकप्रिय बनाने के लिए अगले माह दिसंबर में मटर फेस्टिवल आयोजित किया जाने वाला है, जिसकी तैयारी जोरों पर है। आगामी दिनों में एक जिला एक उत्पादन योजना के तहत जबलपुर जिले के लिए मटर का चयन किया जाएगा, इसी को ध्यान में रखकर जबलपुर जिले में उत्पादित मटर की ब्रांडिंग और मार्केटिंग के लिए इसका लोगो तैयार किया गया है और ‘जबलपुर मटर’ के नाम से ट्रेडमार्क का रजिस्ट्रेशन कराया गया है।

यहां की उत्पादित मटर की ब्रांडिंग और मार्केटिंग के लिए 24 दिसम्बर से 28 दिसम्बर तक शहर में मटर फेस्टिवल का आयोजन किया जाने वाला है। मटर फेस्टिवल के पहले दिन होटल कल्चुरी में होटल एवं रेस्टारेंट व्यवसायियों द्वारा स्टॉल लगाकर मटर से बने लजीज व्यंजन प्रदर्शित किये जाएंगे। इस दौरान मटर से बने व्यंजनों की ओपन प्रतियोगिता भी होगी जिसमें होटल एवं रेस्टारेंट व्यवसायी तथा नागरिक भी शामिल हो सकेंगे।

इसी तरह फेस्टिवल के शेष दिनों में शहर में स्थित सभी होटल एवं रेस्टारेंट अपने यहां मटर से बने व्यंजन ग्राहकों को परोसेंगे। इस दौरान होटल एवं रेस्टारेंट में मटर फेस्टिवल के बैनर, पोस्टर लगाए जाएंगे, इसमें जबलपुरी मटर का लोगो लगा होगा।

कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने इस आयेाजन की तैयारियों की लिए हुई बैठक में कहा कि मटर फेस्टिवल के दौरान होटलों एवं रेस्टारेंट में परोसे जाने वाले मटर के व्यंजनों का मेनू तैयार कर लिया जाए ताकि लोग अपनी रूचि के अनुसार वहां जाकर लजीज व्यंजनों का स्वाद ले सकें।

बैठक में बताया गया कि मटर फेस्टिवल के दौरान होटलों में आने वाले ग्राहकों के लिए प्रतिदिन लकी ड्रा निकाले जायेंगे। इसके अलावा मटर फेस्टिवल के आयोजन के करीब दस दिन पहले से होटल व्यावसायियों द्वारा ग्राहकों को डिस्काउंट कूपन भी दिये जाएंगे। ये कूपन अगले सौ दिनों तक के लिए वैध रहेंगे।

–आईएएनएस

सरकार बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड्स में पड़े 73,000 करोड़ रुपए के अनक्लेम्ड फंड लौटाने के प्रयासों को तेज कर रही है: मंत्री

नई दिल्ली । सरकार ने बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड में पड़े 73,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के अनक्लेम्ड (बिना दावे वाले) राशि को नागरिकों को वापस दिलाने के...

एयर इंडिया बोइंग विमान क्रैश पर एएआईबी की रिपोर्ट जल्द जारी होगी: राम मोहन नायडू

नई दिल्ली । केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि पिछले साल जून में अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के बोइंग...

तमिलनाडु : चुनाव से पहले 17 फरवरी को सरकार विधानसभा में पेश करेगी अंतरिम बजट

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा 17 फरवरी को फिर से शुरू होगी, जहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु...

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग: बजट में शामिल किए गए युवाओं के सुझाव, कीर्ति शुक्ला, मयंक राज और शुभ्रा चौबे ने जताया आभार

नई दिल्ली । 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' ने देश के युवाओं को एक ऐतिहासिक मंच प्रदान किया, जहां उनके सुझाव न सिर्फ सुने गए, बल्कि सीधे केंद्रीय बजट...

बजट 2026-27 में ‘तात्कालिक राहत’ से हटकर ‘लंबी अवधि की सोच’ पर जोर: रिपोर्ट

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट 2026–27 में सरकार ने 'लंबी अवधि की सोच' को प्राथमिकता दी है। इसके लिए पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) बढ़ाया गया है और खर्च के तरीके में...

भारत की आबादी उसकी अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है : अर्जेंटीना के राजदूत

नई दिल्ली । अमेरिका में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन कॉसिनो ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत उसकी आबादी...

पश्चिम बंगाल : विपक्ष के नेता ने केंद्रीय बजट की तारीफ की, कहा- राज्य को वंचित नहीं किया गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को 2026-27 के केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें राज्य के लिए बहुत...

विकसित भारत का रोडमैप बनाने वाला यह बजट है: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में पेश किए आम बजट में घोषणा की है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर...

बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि केंद्रीय बजट एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज है, जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। कल्याणकारी...

बजट के बाद कैसा रहता है शेयर बाजार का प्रदर्शन, जनिए पिछले 15 बार का ट्रेंड

मुंबई । हर निवेशक या ट्रेडर के मन में यह सवाल आता है कि बजट के बाद शेयर बाजार कैसा प्रदर्शन करेगा। इसलिए हम आपके लिए पिछले 15 बजट के...

उच्च शिक्षण संस्थानों की संख्या में वृद्धि, प्राथमिक शिक्षा में भी बढ़े छात्र: वित्त मंत्री सीतारमण

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को आर्थिक समीक्षा 2025-26 पेश की। इस दौरान उन्होंने बताया कि स्‍कूल और उच्‍च शिक्षा के क्षेत्र में काफी प्रगति...

केरल बजट में कल्याण, स्वास्थ्य बीमा और शिक्षा पर मुख्य फोकस

तिरुवनंतपुरम । केरल के वित्त मंत्री केएन बालगोपाल ने गुरुवार को विधानसभा में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार का लगातार छठा बजट पेश किया। इस साल के आखिर में विधानसभा...

editors

Read Previous

अर्जुन कपूर ने शेयर किया आसमान भारद्वाज की फिल्म ‘कुत्ते’ का मोशन पोस्टर

Read Next

पहली बार पढ़िये सईद सोहरवर्दी की शायरी हिंदी में भी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com