मप्र में आधी आबादी को मिला कोरोना का सुरक्षा कवच

भोपाल, 18 नवंबर (आईएएनएस)| कोरोना संक्रमण के प्रसार को कम करने के लिए वैक्सीन को कारगर हथियार माना गया है, यही कारण है कि मध्य प्रदेश में वैक्सीनेशन अभियान में लगातार गति लाई जा रही है। राज्य में अब तक आधी आबादी को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं और इसे कोरोना का सुरक्षा कवच मिल गया है।

सरकार ने 25 दिसंबर तक शत-प्रतिशत पात्र लोगों को वैक्सीन के दोनों डोज देने का लक्ष्य तय किया है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने बताया है कि प्रदेश के 18 वर्ष से अधिक आयु के अनुमानित पांच करोड़ 49 लाख व्यक्तियों में से दो करोड़ 75 लाख 43 हजार 593 व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं। कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए कोरोना वैक्सीन एकमात्र कारगर रक्षा-कवच है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि अब तक प्रदेश की कुल पात्र आबादी में से 5 करोड़ चार लाख 56 हजार 163 व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि राज्य में कोविड टीकाकरण के छठे महाअभियान के तहत 17 नवम्बर को तेज रफ्तार से टीकाकरण कर एक दिन में 16 लाख 83 हजार से अधिक टीके लगाने की उपलब्धि अर्जित की।

उन्होंने कहा कि सभी के समन्वित प्रयास से टीकाकरण में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। डॉ. चौधरी ने स्वास्थ्य विभाग के अमले के साथ अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा टीकाकरण महाअभियान में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इसी प्रकार सभी वर्गों का सहयोग मिलता रहा, तो हम 25 दिसम्बर तक सभी पात्र व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगाने के लक्ष्य को पूरा कर लेंगे।

-आईएएनएस

जो लोग हमारे साथ आए हैं, उनकी अपनी एक ताकत है : संजय निरुपम

मुंबई । शिवसेना नेता संजय निरुपम ने आदित्य ठाकरे के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि जो भी लोग हमारी टिकट से जीतकर आते हैं, अगर...

रामगढ़ में सीबीआई का एक्शन, सीसीएल अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रामगढ़ (झारखंड) के बरका सयाल एरिया के सौंदा स्थित रीजनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर को रिश्वतखोरी के...

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

editors

Read Previous

भूमि पेडनेकर: अक्षय कुमार की मेरे करियर का एक बड़ी भूमिका रही है

Read Next

दुबई एक्सपो 2020 को चकाचौंध करने के लिए शीर्ष मिशेलिन स्टार शेफ में रोहित घई शामिल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com