सुप्रीम कोर्ट ने प्रदूषण पर लगाम कसने में नाकाम केंद्र को खरी-खोटी सुनाते हुए कहा, नौकरशाही आलस्य का शिकार

नई दिल्ली, 17 नवंबर (आईएएनएस)| सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को केंद्र और राज्य सरकारों को राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण के खतरे से निपटने के लिए एक स्पष्ट रास्ता पेश करने में असमर्थता के लिए फटकार लगाई। न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति सूर्यकांत के साथ ही प्रधान न्यायाधीश एन. वी. रमणा की अध्यक्षता वाली पीठ ने दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के वकील की दलीलें सुनने के बाद कहा कि राजधानी में वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए कदमों पर स्पष्ट जवाब की जरूरत है, जो पिछले कई सालों से एक वार्षिक घटनाक्रम बन चुका है।

न्यायमूर्ति कांत ने दिल्ली सरकार के वकील, वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी से कहा कि कोई भी किसानों की दुर्दशा को नहीं समझता है कि आखिर उन्हें किन परिस्थितियों में पराली जलाने पर मजबूर होना पड़ता है।

न्यायमूर्ति कांत ने कहा, “दिल्ली में 5-स्टार और 7-स्टार सुविधाओं में बैठे लोग किसानों पर आरोप लगाते रहते हैं (प्रदूषण में चार प्रतिशत और जनसंख्या का 30 या 40 प्रतिशत)। किसानों को दोष देने के बजाय, अगर आपके पास एक वैज्ञानिक विकल्प (एक संकल्प) है.. तो आइए और इस पर ध्यान दीजिए।”

प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि आईआईटी कानपुर के एक अध्ययन के अनुसार प्रदूषण में पराली जलाने और पटाखे फोड़ने की घटनाएं मुख्य योगदान नहीं देती हैं।

पीठ ने वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाने के लिए सरकार और नौकरशाही की खिंचाई की।

पीठ ने कहा कि नौकरशाही आलस्य का शिकार हो चुकी है और वे कुछ भी नहीं करना चाहते हैं। बेंच ने नौकरशाही के रवैये की आलोचना करते हुए कहा, “नौकरशाही को लकवा मार चुका है.. हमें ये सारी बातें कहनी हैं- स्प्रिंकलर का इस्तेमाल कैसे करना है, वाहनों को कैसे रोकना है.. वे कोई फैसला नहीं लेना चाहते हैं।”

पीठ ने जोर देकर कहा कि किसी को जिम्मेदारी लेनी होगी और न्यायिक आदेश से सब कुछ नहीं किया जा सकता है। इसने बताया कि प्रतिबंध के बावजूद दिल्ली में पटाखे जलाए गए।

इसने आगे कहा कि सरकारी रिपोर्ट के अनुसार वाहन मुख्य कारण हैं, लेकिन दिल्ली की सड़कों पर हाई-फाई कारें चलती हैं। अदालत ने दिल्ली की सड़कों से 10-15 साल पुराने वाहनों को हटाने की नीति के कार्यान्वयन पर भी सवाल उठाए। पीठ ने कहा, “उन्हें इसे रोकने के लिए कौन प्रोत्साहित करेगा? दिल्ली कहती है कि वाहनों पर प्रतिबंध लगाने या डब्ल्यूएफएच (वर्क-फ्रॉम-होम) शुरू करने का कोई मतलब नहीं है अगर पड़ोसी राज्यों में यह लागू नहीं किया गया है।”

पीठ ने यह भी कहा कि टीवी पर बहस अधिक प्रदूषण पैदा कर रही है और कहा कि वे इस मुद्दे को नहीं समझते हैं और बयानों को संदर्भ से बाहर कर दिया जाता है। पीठ ने कहा, “सबका अपना एजेंडा है।”

पीठ ने केंद्र का प्रतिनिधित्व कर रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से कहा कि उन्हें कार्यालय में सभी 100 अधिकारियों को बुलाने की जरूरत नहीं है, बल्कि 50 अधिकारियों को बुलाने की जरूरत है। पीठ ने कहा, “कई सरकारी इलाके हैं (सरकारी कार्यालयों के आसपास), क्या वे सार्वजनिक परिवहन में यात्रा नहीं कर सकते?”

शीर्ष अदालत ने मामले की आगे की सुनवाई अगले बुधवार को तय की है।

–आईएएनएस

राजस्थान में आंधी-तूफान का कहर, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

जयपुर । राजस्थान में शनिवार को सक्रिय हुए एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई जिलों में तेज आंधी, धूलभरी हवाएं और बारिश का दौर शुरू हो गया। मौसम...

मौसम विभाग की भविष्यवाणी: तमिलनाडु में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी के साथ चलेगी लू

चेन्नई । भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भविष्यवाणी की है कि तमिलनाडु के आंतरिक भागों में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा, और अधिकतम तापमान...

एनसीआर में 8 अप्रैल तक बिगड़ा रहेगा मौसम, तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

नोएडा । एनसीआर में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण क्षेत्र में लगातार बादल छाए हुए...

एनसीआर में तेज हवाओं से राहत, अधिकांश इलाके रेड जोन से बाहर, प्रदूषण में आंशिक सुधार

नोएडा । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पिछले कुछ दिनों से चल रही तेज सतही हवाओं ने लोगों को प्रदूषण से राहत प्रदान की है। मौसम विभाग के अनुसार, आने...

एक बार फिर बदलेगा एनसीआर का मौसम, बारिश-आंधी से गिरेगा तापमान, हवा हुई साफ

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 31 जनवरी और 1 फरवरी को...

वायु प्रदूषण रोकने के लिए कोलकाता के मेयर ने पुलिस को दिए सक्रिय रहने के निर्देश

कोलकाता । कोलकाता हाईकोर्ट ने बढ़ते वायु प्रदूषण पर संज्ञान लिया है, जिसके बाद कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने शहर के सभी पुलिस स्टेशनों और ट्रैफिक चौकियों को एयर...

चेन्नई में वायु गुणवत्ता की जांच के लिए 100 डिजिटल सेंसर बोर्ड लगाए जाएंगे

चेन्नई । वायु प्रदूषण के प्रतिकूल प्रभाव दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में ग्रेटर चेन्नई नगर निगम ने शहर भर में वायु गुणवत्ता की निगरानी के लिए उन्नत तकनीक...

एनसीआर में वायु प्रदूषण पर हाई-लेवल बैठक: भूपेंद्र यादव ने दिल्ली सरकार के एक्शन प्लान की समीक्षा की

नई दिल्ली । पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के शहरों में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार की कार्ययोजना...

पश्चिम बंगाल में कड़ाके की ठंड जारी, कोलकाता समेत कई जिलों में गिरा तापमान

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में जारी ठंड शनिवार को और बढ़ गई है। कोलकाता समेत कई जिलों में तापमान और नीचे चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ...

दिल्ली के लोगों को स्वच्छ हवा मुहैया कराना भाजपा सरकार की प्राथमिकता: प्रवीण खंडेलवाल

नई दिल्ली । दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर दिल्ली की भाजपा सरकार विपक्ष के सवालों में घिर गई है। विपक्ष का दावा है कि सरकार प्रदूषण के रोकथाम के लिए...

मौसम: उत्तर प्रदेश में ठंड के साथ घने कोहरे ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के अधिकतर इलाकों में लगातार दूसरे दिन की शुरुआत कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के साथ हुई। इससे जनजीवन पर असर दिखाई पड़ने लगा है।...

दिल्ली में एक्यूआई 450 के पार, एनसीआर में जीआरएपी-4 इमरजेंसी पाबंदियां लागू

नई दिल्ली । ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (जीआरएपी) स्टेज 4 के तहत सख्त प्रदूषण नियमों के लागू होने के बाद, रविवार को दिल्ली भर में इमरजेंसी पाबंदियां लगा दी गईं...

editors

Read Previous

यूपी: वीडियो वायरल होने के बाद स्टॉल में तोड़फोड़ करने पर प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार

Read Next

कर्नाटक में 29 नए कैबिनेट मंत्री

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com