लाखों का पैकेज, करोड़ों का व्यापार छोड़ चुन ली संन्यास की राह, ऐसे पांच लोग बनेंगे जैन मुनि

रांची, 13 नवंबर (आईएएनएस)| किसी का ताल्लुक हीरे के कारोबार से था तो कोई 40 लाख के पैकेज पर नौकरी कर रहा था, कोई संपन्न परिवार का लाडला था तो किसी ने बेहतरीन शिक्षा संस्थान से डिग्री हासिल की थी।

ऐसे पांच लोगों नेतमाम सुख-सुविधाएं, दुनियादारी की चकाचौंध और घर-परिवार की मोह-माया छोड़कर संन्यास और वैराग्य की राह पकड़ ली। रविवार को झारखंड स्थित जैनियों के विश्वप्रसिद्ध तीर्थस्थल मधुवन में होनेवाले दीक्षा समारोह के बाद इन पांचों दीक्षार्थियों को एक नया नाम मिलेगा और वे सदा-सर्वदा के लिए जैन मुनि बन जायेंगे। दीक्षा समारोह का साक्षी बनने के लिए जैन समाज के हजारों लोग मधुवन पहुंचे हैं।

प्रसिद्ध जैनसंत आचार्य विशुद्ध सागरजी महाराज इन पांचों को दीक्षा देंगे। विशुद्ध सागरजी महाराज से प्रभावित होकर ही पांचों ने मुनि बनने की राह चुनी है। इनमें दिल्ली के रहने वाले 28 वर्षीय अविरल भैया, मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के ब्रजपुर निवासी हीरा व्यवसायी 46 वर्षीय ब्रजेश भैया, इंदौर निवासी सरकारी अफसर के पुत्र 19 वर्षीय स्वागत भैया, भोपाल निवासी 36 वर्षीय संजय और मध्य प्रदेश के ही भिंड निवासी 25 वर्षीय स्नातक अंकुश शामिल हैं। जैन मुनि के रूप में दीक्षित होने के पहले महीनों से ये सभी ब्रह्मचर्य व्रत का पालन कर रहे हैं। दीक्षा के 14 दिन पूर्व बिहार के गया के रमना रोड स्थित जिनालय में सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से इनकी बिनौली यात्रा निकाली गयी थी। इसी समय गोदभराई की रस्म भी पूरी की गयी थी। इनके दीक्षा समारोह में शामिल होने उनके परिवार के लोग भी मधुवन पहुंचे हैं।

मुनि बनने की राह पर बढ़ने के पहले दिल्ली निवासी अविरल भैया बेंगलुरु में कंप्यूटर इंजीनियर रूप में कार्यरत थे। उन्होंने आईआईटी से इंजीनियरिंग की डिग्री ली और चार साल तक नौकरी की। बताया गया कि वह 40 लाख के पैकेज पर जॉब करते थे। अविरल भैया के पिता प्रोफेसर पवन जैन दिल्ली के एक कॉलेज में कार्यरत हैं और माता अलका जैन गृहिणी है। इनके दो छोटे भाई भी उच्च पदों पर कार्यरत हैं। बताते हैं कि 2018 में बेंगलुरू में ही आचार्य विशुद्ध सागरजी महाराज का दर्शन करने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें यह एहसास हुआ कि दुनियावी माया-मोह में कुछ भी नहीं है। वैराग्य के जीवन की ओर उनका आकर्षण बढ़ा। घर वाले हतप्रभ थे। उन्होंने बहुत कोशिश की कि अविरल संन्यास के बजाय घर पर रहकर ब्रह्मचर्य का मार्ग पकड़ लें, लेकिन अविरल के संकल्प के आगे आखिर सबका झुकना पड़ा। फरवरी 2019 में उन्होंने नौकरी छोड़ी और विशुद्ध सागरजी महाराज के सानिध्य में आ गये। जैन मुनि बनने प्रक्रिया कठिन होती है। ढाई साल की साधना और तपस्या के बाद विशुद्ध सागरजी महाराज ने उन्हें दीक्षा देने की स्वीकृति दी। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के ब्रजेश भैया परिवार के पुश्तैनी हीरा कारोबार से जुड़े थे। जिंदगी सुख-सुविधाओं के बीच गुजर रही थी। उन्होंने भी एक दिन विशुद्ध सागरजी महाराज के सानिध्य आकर संन्यास का फैसला लिया।

इसी तरह भिंड निवासी अंकुश भैया ने स्नातक पास की तो परिवार वालों ने उम्मीद लगा रखी थी कि वो करियर की कोई चमकती हुई राह ढूंढ़ेंगे। उन्होंने भी एक दिन अचानक घरवालों को संन्यास का निर्णय सुनाया तो सब हैरान रह गये। परिवार के लोगों ने मनाने की कोशिश की लेकिन अंतत: अंकुश के निर्णय पर सभी को सहमत होना पड़ा। बाकी दो की कहानियां भी ऐसी ही रहीं। इन सभी के संन्यास और दीक्षा को लेकर मधुवन में अभूतपूर्व भक्ति का माहौल है।

–आईएएनएस

बिहार : एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन सख्त, जमुई में 27 सिलेंडर जब्त, एक गिरफ्तार

जमुई । बिहार में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ प्रशासन सख्त रुख अपना रहा है। इसी कड़ी में जमुई जिले में शुक्रवार को जिला प्रशासन...

राजस्थान में मस्जिद के अंदर जलाए गए युवक की मौत, आरोपी फरार

जयपुर । अधिकारियों ने शुक्रवार को पुष्टि की कि एक मजदूर के तौर पर काम करने वाले युवक की, जिसे एक झगड़े के बाद मस्जिद के टॉयलेट में बंद करके...

ईरान की 13 बैलिस्टिक मिसाइलों और 27 यूएवी को क‍िया निष्क्रिय: यूएई

अबू धाबी । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि देश की वायु रक्षा प्रणाली ने बुधवार को ईरान से दागी गई 13 बैलिस्टिक मिसाइलों और 27...

मध्य पूर्व तनावों के बीच कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट, सोना करीब 800 रुपए सस्ता तो चांदी 2,400 रुपए से ज्यादा फिसली

मुंबई । मध्य पूर्व में बढ़ते तनावों के बीच बुधवार के कारोबारी सत्र में कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के आंकड़ों...

मध्य प्रदेश में जनसेवा मित्रों को हटाना युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय: जीतू पटवारी

भोपाल । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य की मोहन सरकार द्वारा जनसेवा मित्रों को हटाने के निर्णय की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह...

पालम अग्निकांड: सीएम रेखा गुप्ता ने जताया शोक, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

नई दिल्ली । पश्चिमी दिल्ली के पालम इलाके में बहुमंजिला आवासीय इमारत में लगी भीषण आग की घटना पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने...

फिल्मी दुनिया के लोगों को धर्म के दायरे में बांधकर नहीं देखना चाहिए : मौलाना साजिद रशीदी

नई दिल्ली । फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान अगर केदारनाथ-बद्रीनाथ मंदिर का दर्शन करना चाहती हैं तो उन्हें अपनी आस्था का शपथ पत्र देना होगा। मंदिर कमेटी ने फैसला लिया...

उत्तर प्रदेश को कैबिनेट की बड़ी सौगात; 6,969 करोड़ रुपए की लागत से बाराबंकी-बहराइच 4-लेन हाईवे को दी मंजूरी नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट आर्थिक मामलों की समिति ने बुधवार को उत्तर प्रदेश में बाराबंकी से बहराइच तक 4-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड नेशनल हाईवे बनाने की परियोजना को मंजूरी दे दी। इस परियोजना पर लगभग 6,969.04 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यह 101.515 किलोमीटर लंबे एनएच-927 को हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (एचएएम) के तहत विकसित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में एनएच-927 के बाराबंकी-बहराइच सेक्शन को अपग्रेड करने से इस इलाके में मौजूद सड़क की कई तकनीकी समस्याएं दूर होंगी। अभी यहां तेज मोड़, खराब ज्यामितीय डिजाइन और आबादी वाले क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम की समस्या रहती है। नई 4-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड सड़क और लगातार सर्विस रोड बनने से इन समस्याओं को काफी हद तक कम किया जा सकेगा। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यह हाईवे बड़े कस्बों और गांवों के बीच से गुजरने के बजाय उन्हें बाईपास करेगा। इससे वाहनों की औसत गति बढ़ेगी और यात्रा का समय घटकर करीब एक घंटे रह जाएगा। इसके अलावा सड़क सुरक्षा बेहतर होगी, ईंधन की बचत होगी और वाहनों के संचालन की लागत भी कम होगी। साथ ही इससे क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। यह परियोजना राज्य के कई महत्वपूर्ण आर्थिक, सामाजिक और लॉजिस्टिक्स केंद्रों को बेहतर कनेक्टिविटी देगी। अपग्रेड होने के बाद यह कॉरिडोर तीन आर्थिक केंद्रों, दो सामाजिक केंद्रों और 12 लॉजिस्टिक्स केंद्रों से जुड़ जाएगा, जिससे रुपईडीहा लैंड पोर्ट और हवाई अड्डों से बेहतर मल्टीमोडल कनेक्टिविटी होगी और इस प्रकार पूरे क्षेत्र में माल और यात्रियों की आवाजाही तेज हो सकेगी। परियोजना पूरी होने के बाद यह सड़क भारत और नेपाल के बीच व्यापार और आवागमन के लिए एक अहम कॉरिडोर बनकर उभरेगी। खासतौर पर नेपालगंज सीमा के जरिए दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और रुपईडीहा लैंड पोर्ट तक पहुंच आसान होगी। इससे बहराइच और श्रावस्ती जैसे दूरदराज जिलों की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। यह परियोजना पीएम गतिशक्ति के तहत आर्थिक और लॉजिस्टिक्स नोड्स को मजबूत करेगी और कृषि व्यापार, पर्यटन, सीमा पार व्यापार तथा क्षेत्रीय निवेश को बढ़ावा देगी। सरकार ने इस परियोजना को हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (एचएएम) के तहत मंजूरी दी है। यह सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) का एक मॉडल है, जिसमें 40 प्रतिशत लागत सरकार और 60 प्रतिशत निजी क्षेत्र वहन करता है। इससे डेवलपर्स पर वित्तीय दबाव कम होता है और उन्हें स्थिर रिटर्न मिलता है, जबकि राजस्व से जुड़ा जोखिम सरकार अपने पास रखती है। इस महीने आर्थिक मामलों पर कैबिनेट समिति द्वारा मंजूर की गई यह दूसरी बड़ी हाईवे परियोजना है। इससे पहले 10 मार्च को 3,630.77 करोड़ रुपए की लागत से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक नई सड़क कनेक्टिविटी बनाने को मंजूरी दी गई थी। करीब 31.42 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर से दक्षिण दिल्ली, फरीदाबाद और गुरुग्राम से जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक सीधी और तेज कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आर्थिक गतिविधियों और लॉजिस्टिक्स को बड़ा फायदा होगा। –आईएएनएस डीबीपी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट आर्थिक मामलों की समिति ने बुधवार को उत्तर प्रदेश में बाराबंकी से बहराइच तक 4-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड नेशनल हाईवे बनाने...

मिडिल ईस्ट संकट का असर: पाकिस्तान में बोझ सरकार उठाएगी या आम जनता?

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट तनाव का सीधा असर पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है। ईंधन की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के बाद सरकार ने दो महीने के लिए...

किसानों की आय बढ़ाना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार किसानों की आय और सुरक्षा बढ़ाने को सबसे ज्यादा...

उत्तराखंड का यूसीसी अन्य राज्यों के लिए एक नींव के रूप में काम करेगा: मनु गौड़

देहरादून । उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) पर यूसीसी ड्राफ्ट कमेटी के सदस्य मनु गौड़ ने कहा कि उत्तराखंड का यूसीसी अन्य राज्यों के लिए एक नींव के रूप...

सीएम ममता लगातार हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले बयान दे रहीं : भाजपा प्रवक्ता भारती घोष

कोलकाता । भाजपा पश्चिम बंगाल मुख्यालय, 6 मुरलीधर सेन लेन से पूर्व आईपीएस अधिकारी और पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता भारती घोष ने राज्य के मौजूदा गंभीर मुद्दों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस...

editors

Read Previous

वाराणसी में नेत्रहीनों के स्कूल को बचाने के लिए पीएम मोदी से मांगी मदद

Read Next

महिला सरपंच के पास 12 करोड़ की संपत्ति, लोकायुक्त के छापे में खुलासा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com