बिहार: शराब की सप्लाई के लिए ‘राम’ और ‘कृष्ण’ के साथ ‘चवन्नी’, ‘अठन्नी’ जैसे कोड नाम का इस्तेमाल

पटना, 12 नवंबर (आईएएनएस)| बिहार सरकार राज्य में पूर्ण शराबबंदी को लेकर जहां कठोर नीति अपनाने की बात करती है वहीं शराब तस्कर भी शराब की आपूर्ति करने के लिए नए-नए तरीके इजाद करते हैं।

राज्य के चार जिलों मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, गोपालगंज और पश्चिमी चंपारण में हाल ही में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। ऐसे में देखा गया कि शराब तस्कर शराब आपूर्ति के लिए बाकायदा कोडिंग का इस्तेमाल कर रहे हैं।

मुजफ्फरपुर में शराब तस्कर तो भगवान के नाम का इस्तेमाल कर शराब आपूर्ति में जुटे हुए हैं। शराब तस्करों ने नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर बताते हैं कि सभी जिलों के शराब तस्करों में अलग-अलग कोडिंग है, जो सप्ताह और 15 दिन बाद बदलते रहते हैं, जिससे पुलिस वालों को पता नहीं चल सके।

मुजफ्फरपुर में चौक-चौराहों पर शराब पीने वाले लोग ‘राम’ बोलने के बाद शराब तस्कर रम की पहुंचाते हैं और ‘कृष्ण’ बोलने के बाद व्हिस्की पहुंचाते हैं। बताया जाता है कि ‘छोटा डॉन’ और ‘बड़ा डॉन’ बोलने से शराब तस्करों को शराब की मात्रा का पता चल जाता है।

तस्कर कहते हैं कि इस कोडिंग से पुलिस वालों में बचने में मदद मिलती है। इधर, गोपालगंज जिले की बात करें तो यहां कोडिंग ‘चवन्नी’, ‘अठन्नी’ है, जिससे शराब तस्कर शराब की आपूर्ति करते हैं।

जिलों में शराब पीने से हो रही लोगों की मौत की बाद पुलिस छापेमारी में कोडवर्ड के जरिये शराब की सप्लाई करने का खुलासा हुआ है। गोपालगंज में शराब धंधेबाजों और ग्राहकों के बीच ‘चवन्नी-अठन्नी’ और ‘आधा किलो दूध’ कोडवर्ड मशहूर है।

चवन्नी का कोडवर्ड 30 रुपये में बिकनेवाली 100 एमएल की देसी पाउच है जबकि अठन्नी का कोडवर्ड 150 रुपये में बिकनेवाली ‘बंटी-बबली’ थी। गौरतलब है कि किसी नये ग्राहक को पुराने ग्राहक के माध्यम से ही आना होता है।

तस्कर इतने चालक हैं कि क्षेत्र में पुलिस की गश्ती के लिए भी कोडवर्ड ‘आधा किलो दूध’ का इस्तेमाल किया जाता है। इस कोडवर्ड से शराब ग्राहक और धंधेबाज दोनों सचेत व सतर्क हो जाते हैं।

ऐसे नहीं की शराब तस्कर इसी कोडवर्ड को बराबर अपनाते हैं। इसमें समय-समय पर बदलाव भी होता है।

एक तस्कर नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर कहते हैं कि चवन्नी-अठन्नी से पूर्व डिस्टिल्ड वाटर, फ्रूटी और अन्य नाम कोडवर्ड के रूप में इस्तेमाल होते रहे हैं। शराब तस्करों को जब पता चल जाता है कि पुलिस को इन कोडवर्ड की जानकारी हो गई है, तो इसे बदल दिया जाता है।

ब्ताया जाता है कि गोपालगंज में आने वाले अधिकांश शराब उत्तर प्रदेश से पहुंच जाते हैं। पुलिस से बचने के लिए उत्तर प्रदेश से शराब लाने के लिए धंधेबाज बेतिया के सीमा से लगे दियरा व बलुआ रास्तों का भी उपयोग करते हैं।

बहरहाल, कथित तौर शराब से हुई मौतों के बाद राजय में शराबबंदी को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री 16 नवंबर को समीक्षा की भी घोषणा की है। अब देखना है कि इस समीक्षा के बाद शराब तस्करों पर कितना अंकुश लग सकता है।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

editors

Read Previous

यूपी में किसान करेंगे भाजपा विरोधी वोटों का ध्रुवीकरण !

Read Next

अच्छे व्यवहार के लिए जेल से रिहा हुए दोषी को परिवार ने वापस रखने से किया इनकार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com