कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की पुस्तक पर बिहार की सियासत गर्म, भाजपा, जदयू के साथ कांग्रेस नेता भी भड़के

पटना, 12 नवंबर (आईएएनएस)| कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पुस्तक ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ को लेकर उपजे विवादों के बीच बिहार में भी सियासत गर्म हो गई है। कांग्रेस के नेता स्पष्ट तौर पर असहमति जताते हुए उनसे माफी मांगने की बात कह दी है। इधर, भाजपा और जदयू ने भी सलमान खुर्शीद की पुस्तक में लिखी बातों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। दरअसल, सलमान खुर्शीद ने अपनी पुस्तक ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ में हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन आईएसआईएस और ‘बोको हराम’ से की है, जिसके बाद से पूरी कांग्रेस पार्टी को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

खुर्शीद ने लिखा कि देश में हिंदुत्व का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे कि लिए किया जाता है। हिंदुत्व की राजनीति करने वाले गलत हैं और आईएसआईएस भी गलत है।

बिहार कांग्रेस के नेता ऋषि मिश्रा ने कांग्रेस के ही नेता सलमान खुर्शीद की किताब में लिखी बातों को पूरी तरह से गलत करार दिया है। उन्होंने कहा कि कोई भी धर्म हिंसा करना नहीं सिखाता है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति हिंसक हो सकता है लेकिन धर्म और समाज आतंकवादी नहीं हो सकता है।

उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि सलमान खुर्शीद ने अपनी पुस्तक में जो भी लिखा है, वह बिलकुल गलत कहा है, उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

इधर, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने कठोर लहजे में कहा, “कांग्रेस के नेता खुर्शीद आईएसआईएस के कवर एजेंट की तरह काम कर रहे हैें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में बिना सोनिया गांधी और राहुल गांधी की सहमति के बिना पत्ता भी नहीं हिलता। ऐसे में दोनों की इस पुस्तक में लिखी बातों को लेकर अब तक चुप्पी उनके मौन समर्थन को परिलक्षित करता है।”

उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को देश का विकास अच्छा नहीं लग रहा है। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक में लिखी बातें उनके एंटी नेशनल सोच को दशार्ता है।

इधर, कांग्रेस के नेता और प्रदेश युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार ने कांग्रेस हाईकमान से पूर्व केंद्रीय मंत्री पर कार्रवाई करने की मांग कर डाली है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, महात्मा गांधी की हत्या की गई। इन्हें मारने वाले एक धर्म के नहीं थे। सभी जातियों और धर्म में आतंकवादी हो सकते हैं, इसलिए किसी भी समाज को और धर्म से जुडे लोगों को आंतकवादी कहना सरासर गलत है।

इधर, जदयू प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा, “सलमान खुर्शीद की इतनी हिम्मत कैसे हो गई कि वह 100 करोड़ हिन्दुओं की तुलना आईएसआईएस और बोको हराम से करें। अगर आईएसआईएस जैसी कट्टरता थोड़ी भी आ जाएगी तो भागना पड़ेगा। कांग्रेस पार्टी को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।”

–आईएएनएस

कीव पर रूस का भीषण हमला, 68 मिसाइलें और 351 ड्रोन दागे, कई लोगों की मौत : जेलेंस्की

नई द‍िल्‍ली । रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक बार फिर कीव भीषण हमले की चपेट में आ गया। राजधानी कीव पर मिसाइलों और सैकड़ों ड्रोन से बड़ा हमला किया गया।...

खामेनेई की तदफीन: ईरान ने किए विशेष इंतजाम, 9 जुलाई को होंगे सुपुर्द-ए-खाक

तेहरान । ईरान के दिवगंत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने का समारोह तेहरान के ग्रैंड इमाम खुमैनी मुसल्ला में शनिवार को शुरू हो गया। अपने लीडर...

ईरान: खामेनेई के तदफीन की तैयारियां पूरी, पेजेश्कियन ने जनता से कहा- ‘मतभेद भूल हों जनाजे में शामिल’

तेहरान । ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई के तदफीन यानी अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 4 जुलाई से 9 जुलाई के बीच रस्म अदायगी होगी।...

एमओयू की शर्तें पूरी न होने तक अमेरिका के साथ अंतिम समझौता नहीं करेगा ईरान: स्पीकर कालीबाफ

तेहरान । ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर कालीबाफ ने अमेरिका के साथ हुए शांति समझौते पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक दोनों पक्षों के...

राष्ट्रीय हितों से किसी भी परिस्थिति में समझौता नहीं करेगा ईरान: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

तेहरान । राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने एक बार फिर कहा है कि ईरान अपने लोगों के अधिकारों और राष्ट्रीय हितों से किसी भी परिस्थिति में "पीछे नहीं हटेगा।" उन्होंने स्पष्ट...

ईरान के राष्ट्रपति का दावा, ‘कतर में फंसे 6 अरब डॉलर मिलेंगे जल्द’

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने सोमवार को बड़ा ऐलान किया। दावा किया कि कतर में फंसी ईरान की 12 अरब डॉलर की राशि में से 6 अरब...

दक्षिण कोरिया ने वायु रक्षा क्षेत्र में चीनी और रूसी सैन्य विमानों की घुसपैठ पर जताया कड़ा विरोध

सोल । दक्षिण कोरिया ने उसके वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (केएडीआईजेड) में चीनी और रूसी सैन्य विमानों के अनधिकृत प्रवेश पर रविवार को चीन और रूस के समक्ष कड़ा विरोध...

नेतन्याहू का बड़ा बयान, दक्षिणी लेबनान में आईडीएफ को कार्रवाई की पूरी छूट

यरूशलेम । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को कहा कि दक्षिणी लेबनान में तैनात इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) के सैनिकों को अपने खिलाफ या उत्तरी इजरायल के निवासियों...

रूस के भीषण हमलों से दहला यूक्रेन, कीव की ऐतिहासिक कैथेड्रल चर्च में आग, 11 लोगों की मौत

नई दिल्‍ली । रूस ने रविवार की रात 70 मिसाइलों और 611 ड्रोन की मदद से यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले क‍िए। इन हमलों में 60 से अधिक मिसाइलें तो राजधानी...

ट्रंप ने कहा ‘ईरान संग समझौता ओबामा के जेसीपीओए से बेहतर’, आखिर क्या थी वो डील?

नई दिल्ली । अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में हुए जेसीपीओए समझौते से बेहतर डील करने का ऐलान किया। 2015 में ईरान...

बाहरी जोखिमों में कमी आने से भारत वैश्विक झटकों का सामना करने के लिए बेहतर स्थिति में है: सीईए नागेश्वरन

नई दिल्ली । भारत का बाहरी क्षेत्र (एक्सटर्नल सेक्टर) पहले की तुलना में काफी अधिक मजबूत हो गया है और देश की व्यापक आर्थिक (मैक्रोइकोनॉमिक) बुनियाद अब वैश्विक झटकों का...

ट्रंप का दावा: ईरान ने परमाणु समझौते के ढांचे को दी मंजूरी, अमेर‍िका ने रद्द किए हमले

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ईरान पर होने वाले अमेरिकी हमलों को रद्द कर दिया है। उनका कहना है कि तेहरान के साथ बातचीत...

editors

Read Previous

मधुमेह, हाई बीपी ने कोविड मरीजों में बढ़ा दिया ब्रेन स्ट्रोक का खतरा: स्टडी

Read Next

फिलीपींस में डेल्टा वेरिएंट फैलने से कोविड मामले 20 लाख के पार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com