झारखंड में खुलेंगे एक हजार कृषि उपकरण बैंक, किसानों को मामूली किराये पर उपलब्ध होंगी खेती की मशीनें

रांची, 11 नवंबर (आईएएनएस)| झारखंड के किसानों को खेती की आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए राज्य सरकार ने एक हजार कृषि उपकरण बैंक खोलने की योजना बनायी है। जरूरतमंद किसान इन बैंकों से मामूली किराये पर खेती के उपकरण ले सकेंगे। इस पूरी योजना पर 250 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे। राज्य के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग ने इस योजना का प्रारूप तैयार कर लिया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कृषि उपकरण बैंकों के संचालन का जिम्मा प्रखंडों और अंचलों में कार्यरत कृषि सहकारी समितियों को दिया जायेगा। इसके लिए उन समितियों को चिन्हित कर लिया गया है, जिन्होंने विगत वर्षों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। राज्य में लगभग साढ़े चार हजार कृषि सहकारी समितियां हैं, जिनमें से चुनिंदा 100 इस योजना से लाभान्वित होंगी। प्रत्येक उपकरण बैंक पर औसतन 25 लाख रुपये की लागत आयेगी।

इन बैंकों में ट्रैक्टर, सिंचाई पंप, फसलों की कटाई की मशीन सहित तमाम तरह के आधुनिक उपकरण रखे जायेंगे, जिनकी मदद से खेती का काम सुगम हो सके। इस योजना का फोकस उन छोटे किसानों और जोतदारों पर हैं, जो आधुनिक उपकरण खरीदने या फिर इनके लिए बाजार दर पर किराया चुकाने की स्थिति में नहीं हैं।

बताया गया कि इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए राज्य सरकार राष्ट्रीय सहकारिता विकास निगम से ऋण लेगी। ऋण की 75 फीसदी राशि कम ब्याज दर पर प्राप्त होगी, जबकि इसपर 25 प्रतिशत अनुदान प्राप्त होगा। ऋण की यह राशि अगले पांच वर्षों में चुकायी जायेगी। विभाग इससे जुड़ा प्रस्ताव जल्द ही राष्ट्रीय सहकारिता विभाग एनसीडीसी को भेजने वाला है।

–आईएएनएस

सरकार बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड्स में पड़े 73,000 करोड़ रुपए के अनक्लेम्ड फंड लौटाने के प्रयासों को तेज कर रही है: मंत्री

नई दिल्ली । सरकार ने बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड में पड़े 73,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के अनक्लेम्ड (बिना दावे वाले) राशि को नागरिकों को वापस दिलाने के...

एयर इंडिया बोइंग विमान क्रैश पर एएआईबी की रिपोर्ट जल्द जारी होगी: राम मोहन नायडू

नई दिल्ली । केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि पिछले साल जून में अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के बोइंग...

तमिलनाडु : चुनाव से पहले 17 फरवरी को सरकार विधानसभा में पेश करेगी अंतरिम बजट

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा 17 फरवरी को फिर से शुरू होगी, जहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु...

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग: बजट में शामिल किए गए युवाओं के सुझाव, कीर्ति शुक्ला, मयंक राज और शुभ्रा चौबे ने जताया आभार

नई दिल्ली । 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' ने देश के युवाओं को एक ऐतिहासिक मंच प्रदान किया, जहां उनके सुझाव न सिर्फ सुने गए, बल्कि सीधे केंद्रीय बजट...

बजट 2026-27 में ‘तात्कालिक राहत’ से हटकर ‘लंबी अवधि की सोच’ पर जोर: रिपोर्ट

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट 2026–27 में सरकार ने 'लंबी अवधि की सोच' को प्राथमिकता दी है। इसके लिए पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) बढ़ाया गया है और खर्च के तरीके में...

भारत की आबादी उसकी अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है : अर्जेंटीना के राजदूत

नई दिल्ली । अमेरिका में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन कॉसिनो ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत उसकी आबादी...

पश्चिम बंगाल : विपक्ष के नेता ने केंद्रीय बजट की तारीफ की, कहा- राज्य को वंचित नहीं किया गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को 2026-27 के केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें राज्य के लिए बहुत...

विकसित भारत का रोडमैप बनाने वाला यह बजट है: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में पेश किए आम बजट में घोषणा की है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर...

बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि केंद्रीय बजट एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज है, जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। कल्याणकारी...

बजट के बाद कैसा रहता है शेयर बाजार का प्रदर्शन, जनिए पिछले 15 बार का ट्रेंड

मुंबई । हर निवेशक या ट्रेडर के मन में यह सवाल आता है कि बजट के बाद शेयर बाजार कैसा प्रदर्शन करेगा। इसलिए हम आपके लिए पिछले 15 बजट के...

उच्च शिक्षण संस्थानों की संख्या में वृद्धि, प्राथमिक शिक्षा में भी बढ़े छात्र: वित्त मंत्री सीतारमण

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को आर्थिक समीक्षा 2025-26 पेश की। इस दौरान उन्होंने बताया कि स्‍कूल और उच्‍च शिक्षा के क्षेत्र में काफी प्रगति...

केरल बजट में कल्याण, स्वास्थ्य बीमा और शिक्षा पर मुख्य फोकस

तिरुवनंतपुरम । केरल के वित्त मंत्री केएन बालगोपाल ने गुरुवार को विधानसभा में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार का लगातार छठा बजट पेश किया। इस साल के आखिर में विधानसभा...

editors

Read Previous

बाराबंकी हादसे पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, योगी, केशव, नड्डा ने जताया दु:ख

Read Next

जेनेसिस 2025 से केवल इलेक्ट्रिक मॉडल ही करेगा लॉन्च

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com