बिहार: पटना की सड़कों पर लगा पोस्टर, ‘अर्जुन’ बने तेजस्वी को अहंकार त्यागने की नसीहत

पटना, 6 नवंबर (आईएएनएस)| बिहार में कुशेश्वरस्थान और तारापुर विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनाव में सत्ता पक्ष राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की हार के बाद भले ही राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद और उनके पुत्र तेजस्वी यादव दिल्ली चले गए हों, लेकिन पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव पटना में हंै। इसी दौरान पटना की सडकों में लगा एक पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें तेजस्वी को अर्जुन और तेजप्रताप को भगवान कृष्ण की भूमिका में दिखाया गया है। पटना की सडकों पर यह पोस्टर किसने लगाया, इसका उल्लेख इस पोस्टर में नहीं हैं, लेकिन सडकों पर आने-जाने वाले लोगों के लिए यह पोस्टर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

शनिवार की सुबह देखे गए इस पोस्टर में तेजप्रताप भगवान कृष्ण की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं जबकि तेजस्वी यादव अर्जुन बने मछली की आंख देखकर तीर चलाते नजर आ रहे हैं। पोस्टर में लालू प्रसाद भी दिखाई दे रहे हैं।

तेजस्वी यादव मछली की आंख पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं. हालांकि, इस दौरान वे कृष्ण रूपी तेजप्रताप से कह रहे हैं, “हमको तो मछली दिख नहीं रहा है, जिस पर कृष्ण बने तेजप्रताप पोस्टर में कहते हैं, अहंकार से मुक्त होकर देखो पार्थ।”

इसी पोस्टर में लालू प्रसाद और जनता की फोटो भी दिखाई दे रही है, जहां जनता पूछ रही है कि ‘आप हमारे हैं कौन।’

पोस्टर के सबसे उपर लिखा गया है, “आप हमारे हैं कौन ? नकली अर्जुन का मछली की आंख से चूका निशाना। नकली कृष्ण ने धरा मौन, जनता ने उपचुनाव में लालू से पूछा ‘आप हमारे हैं कौन।”‘

उल्लेखनीय है कि दोनों भाइयों तेजप्रताप और तेजस्वी यादव का विवाद इन दिनों सार्वजनिक रूप से नजर आ रहा है। राजद के उपचुनाव हारने के बाद भी तेजप्रताप ने कई नेताओं को हार का कारण बताया था। वैसे, यह पोस्टर किसने लगाया, इसका पता नहीं चल पाया है, लेकिन इसे राजद के आतंरिक गुटबाजी के तौर पर देखा जा रहा है।

–आईएएनएस

जो लोग हमारे साथ आए हैं, उनकी अपनी एक ताकत है : संजय निरुपम

मुंबई । शिवसेना नेता संजय निरुपम ने आदित्य ठाकरे के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि जो भी लोग हमारी टिकट से जीतकर आते हैं, अगर...

रामगढ़ में सीबीआई का एक्शन, सीसीएल अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रामगढ़ (झारखंड) के बरका सयाल एरिया के सौंदा स्थित रीजनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर को रिश्वतखोरी के...

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

editors

Read Previous

उकसाने पर भारत हमेशा मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार : राजनाथ

Read Next

चिदंबरम ने 6 लाख करोड़ रुपये के एनएमपी पर केंद्र से पूछे 20 सवाल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com