झारखंड: पलामू में डायन-ओझा के संदेह में फिर एक की हत्या, राज्य में अंधविश्वास की वजह से छह साल में 300 हत्याएं

रांची, 4 नवंबर (आईएएनएस)| झारखंड में डायन-ओझा के अंधविश्वास में हत्या की घटनाएं थम नहीं रही हैं। पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में बुधवार की रात एक 65 वर्षीय वृद्ध महेंद्र उरांव की हत्या डायन-ओझा के संदेह में कर दी गयी। पुलिस ने उनका शव गुरुवार को गांव से सटे जंगल से बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में परिजनों के बयान पर गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। दीपावली की पूर्व संध्या पर हुई इस वारदात से गांव में दहशत का माहौल है।

घटना के बारे में बताया गया है कि पांकी थाना क्षेत्र के सुरजौन टोला निवासी महेन्द्र उरांवघर से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर खेत में धान की फसल काटने के बाद घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में घात लगाए अपराधियों ने धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी और शव को निकट के बसकटिया जंगल में फेंक दिया। इधर महेंद्र देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो परिजन उन्हें खोजने निकले। उनकी लाश जंगल में मिली। सूचना मिलने पर गुरुवार को पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर भेजा। पुलिस के मुताबिक हत्या डायन-ओझा के चक्कर में हुई है।

बता दें कि इसी जिले जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के शिल्दा खुर्द में बीते अक्टूबर में नवरात्र की नवमी तिथि दिन भूत-डायन के नाम पर उपजे विवाद के बीच 60 साल की कलावती देवी और उनके पुत्र 38 वर्षीय प्रभु सिंह को गांव के ही दो लोगों ने कुल्हाड़ी से काट डाला था। इसी दिन रांची जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र के दयली गांव में एक ग्रामीण हराधन लोहरा को उसी गांव के एक युवक ने नरबलि देने के लिए धारदार हथियार से काट डाला था। सितंबर की 25 तारीख को राज्य के गुमला जिले के लूटो गांव में एक परिवार की महिला पर डायन होने का आरोप लगाकर तीन लोगों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गयी थी। इसके पहले 22 फरवरी को इसी जिले के कामडारा थाना क्षेत्र में एक परिवार के पांच लोगों को अंधविश्वास से उपजे विवाद में मार डाला गया था।

पूरे झारखंड में तंत्र-मंत्र, भूत-प्रेत, डायन-ओझा के अंधविश्वास में हत्या की घटनाएं आम हैं। वर्ष 2015 से 2020 के बीच अंधविश्वास में 250 लोगों की हत्या कर दी गयी। पुलिस के आंकड़े बताते हैं कि इन पांच वर्षों में राज्य के विभिन्न पुलिस थानों में 4660 मामले दर्ज किये गये। वर्ष 2021 में भी राज्य में अंधविश्वास में 50 से ज्यादा लोगों की हत्या हो चुकी है।

–आईएएनएस

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

चंदन मिश्रा हत्याकांड : फिल्मी अंदाज में घुसे थे 5 लोग, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

पटना । बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में...

editors

Read Previous

ईंधन उपभोक्ताओं को मिली राहत, पेट्रोल, डीजल की कीमतों में कोई संशोधन नहीं

Read Next

इंदौर में गणेश प्रतिमा विसर्जन में लापरवाही बरतने पर 9 के खिलाफ एफआईआर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com