सात वादों के साथ प्रियंका ने प्रतिज्ञा यात्रा को किया रवाना

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने आज से प्रतिज्ञा यात्रा (हम वचन निभाएंगे) की शुरुआत की। बाराबंकी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इससे पहले वे लखनऊ से बाराबंकी के रास्ते में तमरसेपुर गांव में खेतों में काम कर रहीं महिलाओं से मिलीं। प्रियंका खेत में ही महिलाओं के बीच बैठ गईं। इस दौरान महिलाओं ने अपने हाथों से प्रियंका को जलेबी खिलाई।

इसी दौरान जब एक महिला प्रियंका को अपने हाथों से पराठा खिलाने लगी, तो उन्होंने कहा, ‘मेरे भाई ने कहा है, कम खाया करो, मोटी हो रही हो।’ इसके बाद एक बुजुर्ग महिला ने एक कैमरामैन का माइक ले लिया। इस पर प्रियंका ने कहा अब महिलाएं माइक भी संभालेंगी और सत्ता भी लेंगी।

कांग्रेस ने किए ये सात वादे
-महिलाओं को 40 फीसदी सीट
-20 लाख को सरकारी रोजगार
-लड़कियों को स्मार्टफोन और स्कूटी
-किसानों का पूरा कर्जा माफ
– बिजली बिल सबका हाफ, कोरोना काल का बकाया साफ
-कोरोना पीड़ित परिवार को देंगे 25 हजार

प्रतिज्ञा यात्रा के लिए पूरे प्रदेश को तीन हिस्सों में बांटते हुए रूट तैयार किया गया है। पहला रूट अवध के बाराबंकी और बुंदेलखंड के जिलों को मिलाकर झांसी तक और दूसरा रूट पश्चिमी व बृज क्षेत्र के विभिन्न जिलों के लिए तैयार किया गया है। इसी प्रकार तीसरा रूट पूर्वांचल के लिए निर्धारित किया गया है।

कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा के लिए बस का इस्तेमाल किया जा रहा है। बाराबंकी के अलावा यात्रा दो अन्य शहरों सहारनपुर और वाराणसी से भी यात्रा निकल रही है।

कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने शुक्रवार को बताया कि प्रतिज्ञा यात्रा का पहला रूट वाराणसी से शुरू होकर रायबरेली में समाप्त होगा, जिसमें चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़ व अमेठी जिले शामिल होंगे। दूसरा रूट बाराबंकी से शुरू होकर झांसी में समाप्त होगा, जिसमें लखनऊ, उन्नाव, फतेहपुर, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर और जालौन जिले शामिल होंगें।

तीसरा रूट सहारनपुर से शुरू होकर मथुरा में समाप्त होगा, जिसमें मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, अलीगढ़, हाथरस, आगरा जिले शामिल होंगे। पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि कांग्रेस ने महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने, छात्राओं को स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी देने की प्रतिज्ञा की है।

प्रियंका गांधी ने इन घोषणाओं के बाद कहा कि हम तो किसानों के हितैषी हैं। यूपी में हाल ही में लखीमपुर खीरी में क्रूरता से किसानों को कुचलकर मारा गया है। यह ऐसा हादसा है जिससे पूरे देश को समझ आ रहा है कि यह सरकार किसानों का कैसे भला कर रही है। जिसने किसानों को कुचला उसको पकड़ने में सरकार ने कितनी देरी लगाई। यह तो इनके काम की एक मिसाल है।

प्रियंका ने कहा कि उत्तर प्रदेश के किसान जानते हैं कि वह लोग कितने सालों से समस्याओं से जूझ रहे हैं। यह तो सब जानते हैं कि कांग्रेस ने पहले भी किसानों के 72 हजार करोड़ रुपये के कर्ज माफ किए थे। भाजपा के शासन में यूरिया और खाद महंगी हो गई है। बिजली का बिल बढ़ रहा है। आप कर्ज में डूब रहे हैं इसलिए हमने कर्ज माफ करने का निर्णय लिया है। वाड्रा ने कहा कि महिलाओं से आग्रह है कि आगे बढ़िए और आगे बढ़कर अपनी लड़ाई लड़िए।

—————– इंडिया न्यूज स्ट्रीम

आंध्र प्रदेश: पवन कल्याण ने वन विभाग को बाघों की गतिविधियों पर सतर्क रहने का निर्देश दिया

अमरावती । आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने शुक्रवार को वन विभाग को पोलावरम जिले की सीमा से लगे वन क्षेत्र में बाघ की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने...

जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो हर क्षेत्र पर पड़ता है इसका असर : मनोज झा

नई दिल्ली । पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी, प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा, केरल की राजनीति और कर्नाटक में हिजाब विवाद को लेकर विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा।...

पंजाब धमाके पर फारुक अब्दुल्ला का विवादित बयान, कहा- भारत में होते रहते हैं धमाके, कोई नई बात नहीं

श्रीनगर । पंजाब में हुए दोहरे धमाकों को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने विवादित बयान दिया है। बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, "हिंदुस्तान...

एसएसबी में एएसआई पद पर होगी भर्ती, 4 मई तक करें आवेदन

नई दिल्ली । सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने समूह-'सी' (गैर-राजपत्रित, लड़ाकू, गैर-मंत्रालयी) एएसआई कैडर के लिए अलग-अलग विभागों में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) के कुल 7 पदों पर भर्ती के...

टीआरएस नेता के. कविता ने भर्ती में आयु सीमा में छूट लागू करने की मांग की

हैदराबाद । तेलंगाना राष्ट्र सेना (टीआरएस) की नेता के. कविता ने गुरुवार को मांग की कि तेलंगाना सरकार राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से होने वाली भर्तियों के लिए...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण कानून के समर्थन में चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया

चंडीगढ़ । पंजाब भर से सैकड़ों महिलाओं ने, जिनका नेतृत्व राज्य भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा कर रहे थे, शनिवार को यहां मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आवास की...

महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष के सांसदों ने सरकार की नीयत पर उठाए सवाल, कहा-पहले जनगणना कराएं फिर परिसीमन

नई दिल्ली । नारी वंदन शक्ति अधिनियम और प्रस्तावित परिसीमन को लेकर संसद के भीतर और बाहर सियासी घमासान तेज हो गया है। एक ओर जहां सत्ता पक्ष इसे ऐतिहासिक...

नोएडा में तनाव के बाद सख्ती: औद्योगिक क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात, 300 से अधिक हिरासत में

नोएडा । नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में हाल ही में हुए उग्र प्रदर्शन और बवाल के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के...

खड़गे की ‘अनपढ़ गुजराती’ वाली टिप्पणी का विरोध तेज, कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लोगों ने किया प्रदर्शन

नई दिल्ली । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की 'अनपढ़ गुजराती' टिप्पणी पर विवाद लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को गुजरात के लोगों ने दिल्ली स्थित कांग्रेस...

सरकार सभी हवाई अड्डों पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ का विस्तार करे: राघव चड्ढा

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को हवाई अड्डों पर किफायती भोजन का मुद्दा उठाया और सरकार से 'उड़ान यात्री कैफे' पहल...

सौरभ भारद्वाज ने सरकार पर दिल्ली को कर्जदार बनाने का लगाया आरोप

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केवल एक साल के भीतर राजधानी...

ट्रांसनेशनल हिंसा के आरोप निराधार और राजनीतिक रूप से प्रेरित, विदेश मंत्रालय ने निज्जर मामले पर दोहराया रुख

नई दिल्ली । भारत ने सोमवार को एक बार फिर स्पष्ट किया कि ट्रांसनेशनल संगठित अपराध या हिंसा में उसकी किसी भी तरह की संलिप्तता के आरोप “निराधार, राजनीतिक रूप...

editors

Read Previous

चीन ने अपने नक्शे में अरुणाचल प्रदेश के 15 स्थानों के नाम बदले

Read Next

राजस्थानी कीनू अब बांग्लादेश में बिकेगा, विशेष ट्रेन से भेजा गया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com