राजस्थानी कीनू अब बांग्लादेश में बिकेगा, विशेष ट्रेन से भेजा गया

नई दिल्ली: राजस्थान के गंगानगर जिले के 11000 हेक्टेयर में कीनू की बागवानी होती है। अपने स्वाद व विशेष चमक के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध गंगानगर के ये कीनू विशेष ट्रेन के जरिये अब बांग्लादेश भेजे जाएंगे।

गंगानगर में कीनू के बागों के साथ-साथ इसकी ग्रेडिंग, वेक्सिंग व पैकिंग की दो दर्जन इकाइयां लगी हुई हैं। यहां के कीनू से लदी पहली मालगाड़ी गुरुवार शाम बांग्लादेश के लिए रवाना हुई।

गंगानगर के स्टेशन अधीक्षक दिनेश त्यागी के अनुसार गंगानगर से कीनू लेकर 15 बोगी की विशेष ट्रेन (मालगाड़ी) गुरुवार शाम रवाना हुई, जिसमें लगभग 345 टन कीनू लादा गया। इन्हें सीमावर्ती बनगांव स्टेशन (पश्चिम बंगाल) पर उतारा जाएगा। वहां से ट्रकों के जरिये बांग्लादेश की मंडियों में बिकने के लिए भेजा जाएगा।

जानकारों के अनुसार राजस्थान के गंगानगर में इस सीजन में 1,80,000 टन उत्पादन होने की उम्मीद है। राजस्थान के गंगानगर के किसानों ने रेलवे की इस पहल का स्वागत किया है। किसानों का मानना है कि इससे उनकी आमदनी में इजाफा होगा।

वहीं रेलवे के अनुसार कीनू की ढुलाई के लिए विशेष ट्रेन चलाने की मांग स्थानीय किसान और कारोबारी लंबे समय से उठा रहे थे। उत्तर-पश्चिम रेलवे की जोनल रेलवे उपयोगकर्ता परामर्श समिति के सदस्य विजेंद्र पाल सिंह ने इस संबंध में कहा कि आमतौर पर कीनू ट्रकों के जरिये बांग्लादेश भेजा जाता था, जिसे पहुंचने में 5-6 दिन लगते थे और किराया भी बहुत ज्यादा था। वहीं अब ट्रेन के जरिए कीनू लगभग 42 घंटे में गंतव्य पर पहुंच जाएगा।

उन्होंने बताया कि रेलवे ने किराये में विशेष छूट देकर व्यापारियों को और अधिक राहत दी है। उन्होंने कहा कि इसके लिए विशेष ट्रेन चलाई गई है, जिससे ये समय पर, बिना बर्बादी के मंडियों तक पहुंच सके।

गंगानगर के व्यापारियों के अनुसार यहां का कीनू श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश व ऑस्ट्रेलिया तक, तो देश में मुंबई से लेकर पुणे, कोयम्बटूर, बेंगलुरु, चेन्नई, पटना, कोलकाता, विशाखापट्टनम तथा हैदराबाद तक बिकने के लिए जाता है।

–आईएएनएस

देश में पेट्रोल 3.14 और डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा, नई दरें आज से लागू

नई दिल्ली । देशभर में शुक्रवार से पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी किए गए। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 3.14 रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर 97.77 रुपये कर...

भारत के बदलाव की ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और सुरक्षा पर जोर: राजदूत क्वात्रा

वॉशिंगटन । अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा क‍ि भारत में बदलाव की असली ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और राष्ट्रीय सुरक्षा से आ रही है। वॉशिंगटन...

सरकार बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड्स में पड़े 73,000 करोड़ रुपए के अनक्लेम्ड फंड लौटाने के प्रयासों को तेज कर रही है: मंत्री

नई दिल्ली । सरकार ने बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड में पड़े 73,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के अनक्लेम्ड (बिना दावे वाले) राशि को नागरिकों को वापस दिलाने के...

एयर इंडिया बोइंग विमान क्रैश पर एएआईबी की रिपोर्ट जल्द जारी होगी: राम मोहन नायडू

नई दिल्ली । केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि पिछले साल जून में अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के बोइंग...

तमिलनाडु : चुनाव से पहले 17 फरवरी को सरकार विधानसभा में पेश करेगी अंतरिम बजट

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा 17 फरवरी को फिर से शुरू होगी, जहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु...

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग: बजट में शामिल किए गए युवाओं के सुझाव, कीर्ति शुक्ला, मयंक राज और शुभ्रा चौबे ने जताया आभार

नई दिल्ली । 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' ने देश के युवाओं को एक ऐतिहासिक मंच प्रदान किया, जहां उनके सुझाव न सिर्फ सुने गए, बल्कि सीधे केंद्रीय बजट...

बजट 2026-27 में ‘तात्कालिक राहत’ से हटकर ‘लंबी अवधि की सोच’ पर जोर: रिपोर्ट

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट 2026–27 में सरकार ने 'लंबी अवधि की सोच' को प्राथमिकता दी है। इसके लिए पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) बढ़ाया गया है और खर्च के तरीके में...

भारत की आबादी उसकी अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है : अर्जेंटीना के राजदूत

नई दिल्ली । अमेरिका में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन कॉसिनो ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत उसकी आबादी...

पश्चिम बंगाल : विपक्ष के नेता ने केंद्रीय बजट की तारीफ की, कहा- राज्य को वंचित नहीं किया गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को 2026-27 के केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें राज्य के लिए बहुत...

विकसित भारत का रोडमैप बनाने वाला यह बजट है: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में पेश किए आम बजट में घोषणा की है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर...

बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि केंद्रीय बजट एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज है, जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। कल्याणकारी...

बजट के बाद कैसा रहता है शेयर बाजार का प्रदर्शन, जनिए पिछले 15 बार का ट्रेंड

मुंबई । हर निवेशक या ट्रेडर के मन में यह सवाल आता है कि बजट के बाद शेयर बाजार कैसा प्रदर्शन करेगा। इसलिए हम आपके लिए पिछले 15 बजट के...

editors

Read Previous

सात वादों के साथ प्रियंका ने प्रतिज्ञा यात्रा को किया रवाना

Read Next

दुष्कर्म के दोषी जम्मू-कश्मीर के जज को 10 साल कैद की सजा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com