ईरान में नया नेतृत्व उभरा, उनके पास देश के पुनर्निर्माण का मौका : डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि हाल ही में अमेरिका की सैन्य कार्रवाई ने ईरान की नेतृत्व व्यवस्था को बदल दिया है। उनके मुताबिक, तेहरान में अब एक नया नेतृत्व समूह सामने आया है, जो वॉशिंगटन के साथ बातचीत करने के लिए ज्यादा तैयार दिख रहा है।

व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि सैन्य दबाव ने ईरान की राजनीति को पूरी तरह बदल दिया है और इससे परमाणु कार्यक्रम पर समझौते की संभावना बन गई है। राष्ट्रपति ने संकेत दिया कि अगर समझौता सफल होता है तो ईरान को अपने देश के पुनर्निर्माण का मौका मिल सकता है। उनके पास अपना देश बनाने का मौका है।

ट्रंप ने कहा, “यह एक तरह से शासन परिवर्तन है, क्योंकि मुझे ये लोग ज्यादा समझदार और तर्कसंगत लगते हैं, उन लोगों से जो अब हमारे बीच नहीं हैं।”

यह बयान ऐसे समय आया है जब ट्रंप ने उम्मीद जताई कि अमेरिका और ईरान के बीच ऐसा समझौता करीब है जो ईरान को परमाणु हथियार बनाने से हमेशा के लिए रोक देगा।

राष्ट्रपति के अनुसार, ईरान का जो मौजूदा नेतृत्व बातचीत कर रहा है, वह पहले की सरकार से काफी अलग है।

ट्रंप ने कहा क‍ि हमने पहले नेतृत्व टीम को खत्म कर दिया, फिर दूसरी टीम को। अब एक अलग तरह का समूह है, अलग स्तर का, और मुझे लगता है कि ये ज्यादा समझदार है और तर्क से काम करता है।”

ट्रंप ने कहा कि नए नेतृत्व ने समझौते के ढांचे को मंजूरी दे दी है और वे इसे पूरा करने के लिए तैयार हैं।

राष्ट्रपति ने इस बदलाव का कारण हाल की सैन्य कार्रवाइयों के असर को बताया। उन्होंने कहा क‍ि उन्हें काफी नुकसान हुआ है। वे मुझसे ज्यादा इस समझौते को चाहते हैं। ट्रंप ने ईरान की सैन्य ताकत को लेकर भी निराशाजनक तस्वीर पेश की। उन्होंने कहा क‍ि उनकी नौसेना खत्म हो गई है, वायुसेना खत्म हो गई है, एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम भी खत्म हो गया है, सब खत्म हो गया है।

उन्होंने कहा क‍ि हमने उन्हें समझदार पाया है और वे समझौता करेंगे। राष्ट्रपति ने बार-बार कहा कि बातचीत का मुख्य उद्देश्य ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना है।

उनकी ये टिप्पणियां इसलिए भी ध्यान खींच रही हैं क्योंकि अमेरिकी सरकारें आमतौर पर ईरान को लेकर ‘शासन परिवर्तन’ को अपनी नीति का लक्ष्य बताने से बचती रही हैं। ट्रंप के बयान से ऐसा लग रहा है कि हाल की सैन्य कार्रवाई ने ईरान के अंदर राजनीतिक बदलाव पर भी असर डाला है।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

अमेरिकी सीनेट की सुनवाई में चीन के साथ एआई की होड़ मुख्य मुद्दा बनी

Read Next

बांग्लादेश: जशोर में जुबो लीग कार्यकर्ता की हत्या पर अवामी लीग का कड़ा विरोध, निष्पक्ष जांच की मांग

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com