‘अगर गाना अच्छा होगा तो खुद ही चलेगा’, समय रैना के मजेदार अंदाज पर हंस पड़े वरुण धवन

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म का नया गाना ‘वॉओ’ हाल ही में रिलीज हुआ, जिसके प्रमोशन में वरुण जुटे हुए हैं। इसी बीच उन्होंने कमीडियन समय रैना के साथ एक ऐसा वीडियो साझा किया, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को खूब हंसाया। दोनों के बीच की मजेदार बातचीत ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

दरअसल, वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह समय रैना के साथ जिम में नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों मस्ती भरे अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में वरुण धवन अपने नए गाने ‘वॉओ’ की शुरुआती लाइन गुनगुनाते दिखाई देते हैं। वह पूरे उत्साह के साथ गाना गाते हैं और उम्मीद करते हैं कि समय रैना भी उनके साथ गाने की अगली लाइन बोलेंगे।

लेकिन समय रैना अपने खास मजाकिया अंदाज में वरुण की बात का अलग ही जवाब देते हैं। जैसे ही वरुण गाना शुरू करते हैं, समय हंसते हुए कहते हैं, ‘भाई, ऐसे यह काम नहीं करेगा।’ उनका यह जवाब सुनकर वरुण पहले थोड़ा चौंक जाते हैं, लेकिन फिर मुस्कुराने लगते हैं।

समय का इशारा गाने के प्रमोशन के तरीके की तरफ था। इसके बाद वरुण उनसे पूछते हैं कि आखिर ऐसा क्यों। तब समय मजाकिया अंदाज में कहते हैं, ‘अगर गाना अच्छा होगा, तो खुद ही चल जाएगा।’ समय की यह बात सुनते ही वरुण हंस पड़ते हैं और मजाक में जवाब देते हैं कि उन्हें लगा था कि गाना सिर्फ इसी तरीके से चलेगा।

‘वॉओ’ गाने की बात करें तो यह एनर्जी से भरा और डांस से भरपूर है। इस गाने में वरुण धवन के साथ अभिनेत्री मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी नजर आ रही हैं। हाल ही में वरुण ने अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा के साथ भी इस गाने पर डांस करते हुए वीडियो पोस्ट किया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया।

फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ एक रोमांटिक और कॉमेडी से भरपूर फिल्म है। इसका निर्देशन मशहूर निर्देशक डेविड धवन कर रहे हैं। खास बात यह है कि एक बार फिर डेविड धवन और उनके बेटे वरुण धवन की जोड़ी साथ काम करती नजर आएगी। इस फिल्म में जिमी शेरगिल और मनीष पॉल भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

यह फिल्म 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम ‘नाची जावे’ रिलीज, पैराडॉक्स के साथ जोड़ी ने बढ़ाई म्यूजिक की एनर्जी

मुंबई । पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमिश वर्मा ने अपने नए पार्टी एंथम 'नाची जावे' को लेकर खुलकर बात की। इस गाने में उनके साथ रैपर और कलाकार पैराडॉक्स की...

‘जन नायकन’ की रिलीज पर टिकी ‘मिस्टर भारत’ की किस्मत, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में आने की तैयारी

चेन्नई । निर्देशक निरंजन की आगामी फिल्म 'मिस्टर भारत' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। अभिनेता भारत की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को अब 24 जुलाई को सिनेमाघरों...

‘द अलायंस’: सोहेल खान के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं नीति टेलर, बोलीं- ‘जिंदगी ने बहुत ठुकराया है’

मुंबई । रियलिटी शो 'द अलायंस' में अभिनेत्री नीति टेलर उस समय इमोशनल हो गईं, जब अभिनेता सोहेल खान ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया। नॉमिनेशन के बाद नीति अपने आंसू...

इंडियन आइडल में 22 वर्ष बाद लौटे अभिजीत सावंत और अमित सना, सीजन-1 की यादें की ताजा

मुंबई । म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के खास 75वें एपिसोड यानी 'डायमंड जुबली स्पेशल' का जश्न मनाया गया। इस मौके पर सीजन 1 के अभिजीत सावंत और अमित साना...

‘शूट से ज्यादा एक मजेदार रीयूनियन जैसा,’ रवीना टंडन ने शेयर किया ‘वेलकम टू द जंगल’ का अनुभव

मुंबई । बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अपने पुराने दोस्तों और को-स्टार्स अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के...

गौरी के साथ आमिर खान के विवाह पर सोमी अली की प्रतिक्रिया, बोलीं- खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती

मुंबई । गौरी स्प्रैट के साथ अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी इस शादी को लेकर अब अभिनेत्री सोमी अली की...

‘एक चतुर नार’ ने ताजा कर दीं बचपन की यादें, किशोर कुमार के बेटे ने सुनाया वो किस्सा

मुंबई । भारतीय सिनेमा के महान गायक किशोर कुमार के गाने आज की पीढ़ी के बीच भी काफी लोकप्रिय है। हाल ही में उनके बेटे सुमित कुमार ने अपने पिता...

यादों में सरोज खान: संघर्षों से शुरू हुआ सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की ‘मदर ऑफ कोरियोग्राफी’

नई दिल्ली । सरोज खान भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा कोरियोग्राफरों में से थीं, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा,...

भारती सिंह : छोटी उम्र में उठा पिता का साया, बेटी हुनर के दम पर बनी ‘कॉमेडी क्वीन’

मुंबई । भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे मशहूर और सफल हास्य कलाकारों में से एक, जिन्हें 'कॉमेडी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है, भारती सिंह एक लोकप्रिय स्टैंड-अप...

‘वेलकम टू द जंगल की सफलता में आपका आशीर्वाद भी शामिल’, अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल और किरण कुमार का जताया आभार

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को रिलीज के बाद...

प्रख्यात रचनाकार प्रसून जोशी को मिलेगा पहला ‘एनबीटी भूषण सम्मान’

नई दिल्ली । नवभारत टाइम्स (एनबीटी) दिल्ली अपने वार्षिक आयोजन एनबीटी उत्सव 2026' में एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए पहली बार 'एनबीटी भूषण सम्मान' प्रदान करेगा। इस प्रतिष्ठित...

रवि किशन ने शो ‘अलायंस’ को कहा अलविदा, बोले- ‘ड्यूटी पूरी हुई, अब गोरखपुर लौट रहा हूं’

मुंबई । रियलिटी शो 'अलायंस' से अभिनेता और राजनेता रवि किशन की विदाई के बाद सेट पर भावुक माहौल बन गया। उनके जाते ही कई कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो...

admin

Read Previous

सोनाली कुलकर्णी ने लॉन्च किया ‘हाफ टिकट फुल नागरिक’ पॉडकास्ट, बच्चों की सोच और आवाज को मिलेगा नया मंच

Read Next

सिप्ला का चौथी तिमाही में मुनाफा 55 प्रतिशत गिरकर 555 करोड़ रुपए रहा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com