यूपी के ब्लॉक प्रमुख चुनाव में दिन भर बवाल,विपक्ष का सरकार पर तानाशाही का आरोप

लखनऊ: प्रदेश में आज ब्लाक प्रमुख चुनाव के दौरान भी जमकर हिंसा हुई। प्रदेश के लगभग दो दर्जन से अधिक जिलों में हिंसक घटनाएं सामने आई । आज 476 ब्लाक प्रमुख चुनाव के वोटिंग थी, और इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और दुसरे पक्षो के बीच द जमकर बवाल हुआ।

बवाल के दौरान कही पुलिस प्रशासन सत्ता के आगे नतमस्तक नज़र आया। कई जगह पत्रकारों के साथ मारपीट की घटनाएं हुई। उन्नाव में सीडीओ ने पत्रकार की जबरदस्त पिटाई कर दी इसके बाद पत्रकारों ने हंगामा कर दिया। अलग अलग जनपदों में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में कुछ इस तरह का हाल रहा।

सहारनपुर

जिला पंचायत के बाद यहां विपक्ष ने अपने तीन ब्लॉक प्रमुख बना लिए मगर गंगोह ब्लॉक और देवबंद में जबरदस्त हंगामा हुआ। गंगोह में एक दिन पहले धरने पर बैठे सपा जिलाध्यक्ष रुद्रसेन आज देवबंद में उलझते दिखाई दिये। यहां पूर्व मंत्री राजेन्द्र राणा की पुत्रवधू नीतिशा राणा ने खुद को जर्बदस्ती चुनाव हरवाने का आरोप लगाया और कहा कि प्रशासन ने सत्ता पक्ष को जीत दिलाने के लिए उसकी वोट फाड़ दी। इसके बाद उनके पति कार्तिकेय राणा धरने पर बैठ गए।

मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर के सदर ब्लॉक, पुरकाजी ,बुढ़ाना ,और जानसठ में जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष दिन भर भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाता रहा और प्रशासन पर दबाव बनाने की जुस्तुज करता रहा। विपक्ष के नेताओं ने सरकार को जमकर कोसा और इसे तानाशाही का नाम दिया। जानसठ के विपक्ष के प्रत्याशी मेजर सिंह ने कहा कि उन्हें सरकारी अमले ने हराने में मदद की।

बिजनौर

बिजनौर में सबसे ज्यादा गहमागहमी सदर और नजीबाबाद सीट पर रही। विपक्ष यहां सबसे ज्यादा सक्रिय था। जिला पंचायत चुनाव के बाद उसकी आशंकाओं में बढ़ोतरी हो गई थी हालांकि यहां भी उसे अपेक्षित सफलता नही मिली। कई जगह भाजपा कार्यकर्ताओं और विपक्ष में आपस में खींचतान होती रही।

इटावा
ब्लाक प्रमुख चुनाव की वोटिंग के दौरान इटावा में जमकर बवाल हुआ, इस दौरान इटावा के एसपी सिटी को किसी भाजपा कार्यकर्ता द्वारा थप्पड़ तक जड़ा गया। इटावा के बढ़पुरा ब्लाक में मतदान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उपद्रव मचाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस कप्तान प्रशांत कुमार वहां पहुंचे और वहां उनको किसी भाजपा कार्यकर्ता द्वारा थप्पड़ जड़ दिया गया। इसके बाद पुलिस ने उपद्रव कर रहे लोगों पर आंसू गैस और हवाई फायरिंग का प्रयोग करके काबू में लिया।

कानपुर देहात
कानपुर देहात के सरवनखेड़ा ब्लाक में प्रत्याशी भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी की भाभी के समर्थकों में व एक अन्य निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों में भिड़ंत हो गई। दोनों प्रत्याशी के समर्थकों के बीच मारपीट , पथराव और एक दूसरे पर फायरिंग तक करी गई।

उन्नाव
उन्नाव के मियागंज ब्लाक में सपा-भाजपा समर्थक नारेबाज़ी करते हुए आमने सामने आ गए। वहीं मियागंज ब्लाक में ही उन्नाव के मुख्य विकास अधिकारी दिव्यांशु पटेल और बीजेपी के समर्थकों ने मिलकर पत्रकार कृष्णा तिवारी की पिटाई की। पत्रकार कवरेज के लिए ब्लाक पर गया था। पत्रकार के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।

बाराबंकी
बाराबंकी में त्रिवेदीगंज ब्लॉक में भाजपा और भाजपा के ही बागी प्रत्याशी गुट में जमकर मारपीट और पथराव हुई। बवाल कर रहे लोगों पर पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं। बाराबंकी के एक अन्य मसौली ब्लाॅक में भाजपा नेताओं व सपा विधायक गौरव रावत के बीच बीडीसी सदस्यों को लेकर धक्का-मुक्की हो और नोंक-झोंक हो गई।

सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर में वोटिंग से पहले नौगढ़ ब्लॉक में एक बीडीसी सदस्य की कुछ लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में पिटाई कर दी। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। इसके अलावा सपा के बीडीसी सदस्यों को वोट डालने से भी रोका गया जिसके बाद सपा-भाजपा कार्यकर्त्ता आमने-सामने आ गए।

प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा ब्लाक में पुलिस ने वहां मौजूद सपा कार्यकर्ताओं की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए उन्हें दौड़ाया। इस पर कुछ लोगों ने ईंट-पत्थर चला दिए। इस पर पुलिस ने हवा में गोलियां चलाई और आंसू गैस के गोले छोड़े और हिंसा करने की कोशिश कर रहे लोगों को भगाया।

अयोध्या
अयोध्या के सोहावल ब्लॉक में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने संयुक्त मोर्चा की बीडीसी सदस्य के साथ मारपीट करी। जिससे सपा भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। पुलिस को लाठी चलाकर स्थिति काबू करनी पड़ी।

चंदौली
चंदौली के सदर ब्लॉक में मतदान के दौरान सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुईं। इस दौरान दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच पत्थरबाजी भी हुईं जिसमें कई लोग घायल भी हो गए हैं। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर स्थिति को नियंत्रण में करा।

अमरोहा
अमरोहा के जोया ब्लॉक प्रमुख चुनाव में मतदान के दौरान जमकर बवाल हुआ। यहां सपा औऱ बीजेपी सर्मथकों के बीच जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को भगाया।

सीतापुर
सीतापुर के पहला ब्लाक पर मौजूद सपा कार्यकर्ताओं पर में पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। इस दौरान पुलिस ने दौड़ा दौड़ाकर लोगों को पीटा। इस दौरान कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।

मुजफ्फरनगर
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना ब्लाक में मतदान के दौरान भाजपा विधायक और सपा समर्थकों के बीच जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी करा।

लखीमपुर
लखीमपुर के नकहा ब्लॉक में एक वोट को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बवाल कर दिया। पुलिस से भाजपा कार्यकर्ता भिड़ गए जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज कर स्थिति संभालनी पड़ी। इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाईवे जाम करने की भी कोशिश करी।

सुल्तानपुर
सुल्तानपुर के लंभुआ ब्लॉक में भी बवाल हो गया। बीजेपी प्रत्याशी और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच जमकर नोंक-झोंक हुई और साथ ही मारपीट भी हुई। पुलिस ने बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रण में लिया।

रायबरेली
रायबरेली के तिलोई ब्लाक में सपा और भाजपा समर्थक नारेबाज़ी करते हुए आमने सामने आ कर उत्पात मचाने की कोशिश करी। जिसके बाद पुलिस को स्थिति संभालनी पड़ी। वहीं यहां के शिवगढ़ ब्लाक में भी दोनों दलों के समर्थक आमने-सामने आ गए।

इनके अलावा हमीरपुर, अलीगढ़, लखनऊ, हाथरस, अंबेडकरनगर समेत कई अन्य जिलों में भी चुनाव के दौरान पथराव, फायरिंग की घटनाएं सामने आई हैं। इससे पहले ब्लाक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान भी 20 से अधिक जिलों में हिंसक घटनाएं सामने आई थी।

इंडिया न्यूज़ स्ट्रीम

‘पंजाब को नशामुक्त बनाने का दावा करने वाले’: भाजपा और कांग्रेस ने सीएम भगवंत मान पर हमला बोला

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस ने शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर विधानसभा में नशे में दिखने के आरोपों के बाद तीखा हमला किया।...

भगवंत मान पर नशे में विधानसभा पहुंचने के आरोप, स्वाति मालीवाल ने की बर्खास्‍त करने की मांग

नई दिल्ली । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर शुक्रवार को विधानसभा सत्र में नशे की हालत में शामिल होने के आरोपों को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है।...

आईआईटी-दिल्ली में प्रोजेक्ट डायरेक्टर समेत 4 पदों पर भर्ती, 12 मई तक करें आवेदन

नई दिल्ली । भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-दिल्ली) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। आईआईटी-दिल्ली ने प्रोजेक्ट डायरेक्टर समेत कुल 4 पदों...

नतीजों से पहले ममता बनर्जी घबराई हुई हैं: भाजपा

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के स्ट्रॉन्ग रूम दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उन पर तीखा हमला बोला है।...

बंगाल में दो-तिहाई बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने वाली है: सुकांत मजूमदार

कोलकाता । केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद सुकांत मजूमदार ने शुक्रवार को दावा किया कि बंगाल में दो-तिहाई बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने वाली है। जो बंगाल से...

सीबीआई ने रिश्वत मामले में सीजीएचएस की अतिरिक्त निदेशक को किया गिरफ्तार

नई दिल्‍ली । केंद्रीय जांच एजेंसी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मेरठ स्थित सीजीएचएस के स्वास्थ्य भवन में तैनात अतिरिक्त निदेशक...

इटली के रक्षा मंत्री का भारत दौरा: शहीदों को नमन, रक्षा सहयोग पर राजनाथ संग अहम चर्चा

नई दिल्ली । इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेट्टो भारत के आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। यहां अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से की। यहां...

टीआरएस नेता के. कविता ने भर्ती में आयु सीमा में छूट लागू करने की मांग की

हैदराबाद । तेलंगाना राष्ट्र सेना (टीआरएस) की नेता के. कविता ने गुरुवार को मांग की कि तेलंगाना सरकार राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से होने वाली भर्तियों के लिए...

राहुल गांधी ने किया ग्रेट निकोबार द्वीप का दौरा, केंद्र की परियोजना पर बोले- ‘ये विकास नहीं, विनाश है’

नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को ग्रेट निकोबार द्वीप के दौरे का वीडियो शेयर किया और केंद्र सरकार पर निशाना। उन्होंने केंद्र की 'ग्रेट...

टीएमसी के बदमाशों ने मेरे सिर पर रॉड से वार किया : भाजपा पोलिंग एजेंट

नादिया । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के दौरान राज्य के कई इलाकों से हिंसा और तनाव की खबरें सामने आ रही हैं। नादिया जिले के चापड़ा...

बंगाल में मतदान: एनडीए के नेता बोले, बंगाल में बन रही है डबल इंजन सरकार

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में बुधवार को दूसरे चरण के लिए 142 सीटों पर मतदान जारी है। हालांकि, कुछ जगहों पर छिटपुट हिंसा की खबरें भी...

हैदराबाद : राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

हैदराबाद । हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार की सुबह अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब एयरपोर्ट के कस्टमर सपोर्ट ईमेल पर एक बम धमकी भेजी...

admin

Read Previous

सियोल में दैनिक कोविड मामले पहली बार 1,000 के पार

Read Next

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव ने इंडियन पैनोरमा के लिए मांगे आवेदन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com