ट्रंप के बीमार होने की सभी अटकलों पर लगा विराम, प्रेस ब्रीफिंग में शामिल होंगे अमेरिकी राष्ट्रपति

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वास्थ्य को लेकर रविवार शाम से ऐसी खबरें आ रही थी कि उनकी तबीयत खराब है। हाल ही में अमेरिकी मीडिया ने व्हाइट हाउस के हवाले से जानकारी दी थी कि ट्रंप अमेरिकन कंजर्वेटिव्स की एक बड़ी सालाना मीटिंग में शामिल नहीं होंगे। इसे देखते हुए तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। ऐसे में व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने पुष्टि की है कि अमेरिकी राष्ट्रपति आज मीडिया से बातचीत करेंगे।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कैरोलिन लेविट ने लिखा, “प्रेस की मांग के कारण, राष्ट्रपति ट्रंप की कल (6 अप्रैल) की न्यूज कॉन्फ्रेंस अब व्हाइट हाउस ब्रीफिंग रूम में दोपहर 1 बजे (स्थानीय समयानुसार) होगी।” भारतीय समयानुसार, कैरोलिन ने यह जानकारी 6 अप्रैल को सुबह तीन बजकर 19 मिनट पर दी, जो अमेरिकी समयानुसार, 5 अप्रैल की शाम लगभग 5 बजकर 49 मिनट है।

व्हाइट हाउस ने सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही उन अटकलों को खारिज किया है, जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अस्पताल में भर्ती किए जाने की बात कही जा रही थी। यह अटकलें तब शुरू हुईं जब व्हाइट हाउस ने शनिवार सुबह 11 बजे (ईटी) ‘फोटो लिड’ घोषित कर दिया। कूटनीतिक और प्रशासनिक शब्दावली में इसका अर्थ है कि उस दिन राष्ट्रपति का कोई अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम प्रस्तावित नहीं है।

एक्स पर कुछ पोस्ट्स में दावा किया गया कि ट्रंप को वॉल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर ले जाया गया है, जिसे एक वायरल मोटरकेड वीडियो ने और हवा दी।

हालांकि, फैक्ट-चेक और बाद की रिपोर्टिंग में पता चला कि यह वीडियो 2024 का है, जब ट्रंप को फायरिंग में घायल होने के बाद पेन्सिल्वेनिया के बटलर स्थित एक अस्पताल से छुट्टी मिली थी।

व्हाइट हाउस के कम्युनिकेशंस डायरेक्टर स्टीवन च्युंग ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि राष्ट्रपति का कार्यक्रम सामान्य है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “ट्रंप से ज्यादा मेहनत करने वाला कोई राष्ट्रपति नहीं रहा है। इस ईस्टर वीकेंड पर भी वह व्हाइट हाउस और ओवल ऑफिस में लगातार काम कर रहे हैं।”

वॉल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर से रिपोर्टिंग कर रहे एक पत्रकार ने भी कहा कि वहां न तो ‘मरीन वन’ था, न कोई मोटरकेड और सड़कें भी खुली हुई थीं।

सीबीएस न्यूज की पत्रकार एम्मा निकोलसन ने पोस्ट किया, “दोपहर 1:50 बजे वेस्ट विंग के दरवाजे पर एक मरीन संतरी खड़ा है, जो यह दर्शाता है कि राष्ट्रपति अंदर काम कर रहे हैं।”

आमतौर पर वेस्ट विंग के प्रवेश द्वार पर मरीन संतरी की मौजूदगी यह संकेत देती है कि राष्ट्रपति बिल्डिंग में मौजूद हैं और काम कर रहे हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब अमेरिक राष्ट्रपति के स्वास्थ्य को लेकर इस तरह की झूठी खबरें फैल रही हैं। इससे पहले भी कई बार राष्ट्रपति की गतिविधियों से जुड़ी गलत जानकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैलती रही है।

–आईएएनएस

जापान ईरान के साथ शिखर वार्ता की तैयारी कर रहा है: पीएम साने ताकाइची

टोक्यो । ईरान और अमेरिका के बीच तनाव काफी गहरा होता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को आखिरी अल्टीमेटम दिया है अगर बात नहीं मानी तो...

हाई-एंड ड्रग इनोवेशन में अभी भी निर्भरता, नवाचार पर फोकस करना होगाः रक्षामंत्री

नई दिल्ली । भारत दुनिया का एक बड़ा मेडिसिन सप्लायर जरूर है लेकिन हाई-एंड ड्रग इनोवेशन और ओरिजिनल रिसर्च के क्षेत्र में, अभी भी दूसरो पर निर्भरता दिखाई देती है।...

नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप से की बात, ईरान से अमेरिकी पायलट के रेस्क्यू की दी बधाई

तेल अवीव । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जानकारी दी है कि उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की और उन्हें अमेरिकी पायलट के ईरान...

अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ 25वां संशोधन तेजी से लागू करने की उठी मांग

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ 25वां अमेंडमेंट लागू करने की मांग हो रही है। दरअसल, ये पूरा मामला अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईस्टर की सुबह ईरान...

अमेरिका से युद्ध के बीच ईरान ने इंटरनेट शटडाउन में बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली । अमेरिका, इजरायल से युद्ध के बीच ईरान में लगा इंटरनेट शटडाउन दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा ब्लैकआउट बन गया है। यह जानकारी डिजिटल मॉनिटरिंग ग्रुप...

अफगानिस्तान : पुल‍िस की कार्रवाई में 300 किलो अवैध नशीले पदार्थ जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

काबुल । अफगानिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, पुलिस ने 300 किलोग्राम हशीश सहित अवैध ड्रग्स बरामद किए हैं और चार ड्रग तस्करों को गिरफ्तार...

ईरान: संघर्ष के 37 दिन, दुनिया का सबसे लंबा इंटरनेट शटडाउन जारी

तेहरान । पश्चिम एशिया तनाव के बीच ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट अब तक का सबसे लंबा राष्ट्रव्यापी शटडाउन बन गया है। ऐसा जो 37 दिनों से जारी है। रिपोर्ट के...

बांग्लादेश: ईरान संघर्ष का असर, ईंधन और खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ीं

नई दिल्ली । ईरान संघर्ष का असर बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है। द डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईंधन, उर्वरक, माल ढुलाई और विदेशी मुद्रा...

नेतन्याहू ने ‘प्रिय मित्र’ ट्रंप से कहा,’ अमेरिकी एयरमैन को बचाने के लिए आपको सलाम’

तेल अवीव । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ पर दावा किया कि उनकी ताकतवर सेना ईरान से कर्नल को वापस ले आई है। ट्रंप के इस जज्बे की इजरायली...

ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी, बोले ‘होर्मुज खोलो वरना मंगलवार को तबाही देखो’

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की मोहलत देने का ऐलान किया था। इसके 24 घंटे पहले ही उन्होंने ईरान से गुस्से में कहा...

व्हाइट हाउस ने ट्रंप के अस्पताल में भर्ती होने की खबरों को बताया झूठ

वॉशिंगटन । व्हाइट हाउस ने सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही उन अटकलों को खारिज क‍िया है, ज‍िसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अस्पताल में भर्ती क‍िए जाने की बात...

होर्मुज को लेकर ट्रंप की धमकी, बोले-‘नहीं माने तो 48 घंटे बाद बरपेगा कहर’

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन दी है। धमकी होर्मुज नाकेबंदी को लेकर है। उन्होंने स्पष्ट और सख्त टोन...

admin

Read Next

ट्रंप की धमकी से होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, तेल कीमतों में आया उछाल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com