इजरायली दूत ने बताया ‘ईरानी हमलों में 9 नागरिकों की गई जान,’ ग्राउंड ऑपरेशन को लेकर दिया बड़ा बयान!

नई दिल्ली । यूएस-इजरायल के हमले की जवाबी कार्रवाई में ईरान ने तेल अवीव समेत कई शहरों को निशाना बनाया है। ऐसे ही एक हमले में 9 इजरायली नागरिकों की जान चली गई है। भारत में इजरायली दूतावास के राजदूत रूवेन अजार ने आईएएनएस से खास बातचीत में दुख जाहिर करते हुए कहा कि तेल अवीव ईरानी हमलों का पूरी ताकत से जवाब दे रहा है।

अजार ने बताया कि हम उनके (ईरानी) मिसाइल और ड्रोन को नष्ट कर रहे हैं। रविवार रात से हिजबुल्लाह भी उत्तर से हम पर हमला कर रहा है, लेकिन यूएस की मदद से हम मुकाबला कर रहे हैं। लेकिन बदकिस्मती से रविवार को बेन चेमिश में ईरानी हमले ने 9 नागरिकों की जान ले ली। इस हमले में 50 लोग घायल हो गए। सकारात्मक बात ये है कि हम मिसाइल हमलों को नष्ट करने में सफल हो रहे हैं।

सत्ता परिवर्तन की गुंजाइश को लेकर पूछे गए सवाल पर अजार बोले, “ये वहां की जनता पर निर्भर करता है। ये ईरान के लोगों को फैसला करना है। ज्यादा दिन नहीं बीते जब उन लोगों ने सड़क पर उतर कर विरोध किया था। लोगों को जोर जबरदस्ती से शांत कराया गया। हमने सिर्फ उनकी लीडरशिप पर ही हमला नहीं किया बल्कि हम उनके मुख्यालय को भी निशाना बना रहे हैं। हमें लगता है कि इससे लोगों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वो सड़कों पर आकर अपनी मांग जरूर रखेंगे।”

सुप्रीम धार्मिक नेता अली हुसैनी खामेनेई की हत्या के बाद की चुनौतियों पर इजरायली राजदूत ने कहा कि खामेनेई की हत्या के बाद चरमपंथी दोबारा हमला करने की हिम्मत नहीं करेंगे। उन्हें अपने तरीके बदलने होंगे, नहीं तो अगले निशाने पर वो भी होंगे।

वहीं, भारत-इजरायल संबंधों को अहम बताते हुए अजार ने कहा, “भारत-इजरायल एक दूसरे के साथ काम कर रहे हैं। हम लोग आतंक के खतरे को झेलते रहे हैं। हम डिफेंस सेक्टर में एक दूसरे को एलिमेंट्स सप्लाई करते रहे हैं। ये रिश्ता पारस्परिक संबंधों पर आधारित है जिसमें दोनों देशों का इंट्रेस्ट निहित है।”

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए राजदूत ने कहा कि उन्हें इजरायल ने पसंद किया, गर्मजोशी से बांहे फैलाकर उनका स्वागत किया और यकीनन उन्होंने भी ऐसी ही गर्मजोशी महसूस की होगी। हम लोगों के रिश्ते के लिए ये अभूतपूर्व था। हम भारत पर भरोसा कर सकते हैं। भारत एक ऐसा साझेदार है जो शांति, स्थिरता और समृद्धि चाहता है।

एक सवाल जो इस संघर्ष को लेकर बार-बार पूछा जा रहा है वो ये कि क्या सेना जमीन पर उतरेगी, क्या ‘बूट्स ऑन द ग्राउंड’ की आशंका है? इस पर अजार बोले- जमीन पर हमले को लेकर हम अभी स्पष्ट नहीं हैं। अभी बूट्स ऑन द ग्राउंड (ग्राउंड ऑपरेशन) को लेकर कुछ कह नहीं सकते। वो भविष्य के घटनाक्रम पर निर्भर करेगा। क्या पता किसी वक्त ऐसा लगे तो इसे अंजाम दिया जाए, लेकिन फिलहाल इजरायल केवल हवाई हमले कर रहा है। मुझे इसकी जानकारी नहीं है।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

पीएम मोदी और मार्क कार्नी के बीच ईरान की स्थिति पर हुई चर्चा, भारत ने की शांति की अपील

Read Next

ईरान में फंसे भारतीय छात्रों की वतन वापसी के ल‍िए नहीं चाहिए विशेष परमिशन : सईद रेजा मोतलाग

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com