‘द केरल स्टोरी 2’ पर जुबानी जंग तेज, भाजपा बोली- फिल्म ने समाज को दिया रियलिटी चेक

नई दिल्ली । फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ को लेकर देश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही यह फिल्म विवादों में है और अब अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं के बयान भी सामने आ रहे हैं। कांग्रेस, भाजपा और झारखंड सरकार के नेताओं के बीच इस मुद्दे पर तीखी बयानबाजी देखने को मिल रही है, जबकि मामला अदालत में है।

भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने इस फिल्म का खुलकर बचाव किया है। उन्होंने कहा, ”केरल में जो कुछ भी हो रहा है, वह बेहद शर्मनाक है। चाहे कांग्रेस की सरकार रही हो या लेफ्ट फ्रंट की, राज्य में कुछ कट्टरपंथी मुस्लिम समूहों द्वारा हिंदू और ईसाई लड़कियों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं सालों से सामने आती रही हैं। यह सिर्फ धर्म परिवर्तन का मामला नहीं है, बल्कि एक सिस्टमैटिक क्राइम है, जो कथित तौर पर संगठित तरीके से और विदेशी फंडिंग के सहारे चल रहा है।”

उन्होंने दावा किया कि न केवल हिंदू बल्कि ईसाई लड़कियों को भी इन समूहों ने टारगेट किया है। ‘द केरल स्टोरी’ ने समाज को एक रियलिटी चेक दिया है, और यही वजह है कि कुछ लोगों को यह फिल्म चुभ रही है।

वहीं, फिल्म को लेकर कांग्रेस नेता उदित राज ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए सरकार और समाज दोनों पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि अगर सरकारी पैसों से ‘केरल स्टोरी’, ‘बंगाल फाइल्स’ या ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी फिल्में बनती हैं तो इससे उन्हें कोई खास फर्क नहीं पड़ता। 100-200 करोड़ रुपए सरकार के लिए कोई बड़ी रकम नहीं है, क्योंकि जिन लोगों के पास लाखों-करोड़ों की संपत्तियां हैं, उनके लिए यह ‘ऊंट के मुंह में जीरा’ जैसा है।

उन्होंने आगे कहा, “अगर समाज में अंतरजातीय शादियों को बढ़ावा दिया जाए तो अपने आप ही लव जिहाद और धर्मांतरण जैसे मुद्दे कमजोर पड़ जाएंगे। इससे जातिगत भेदभाव खत्म होगा।”

उदित राज ने हाल ही में जारी यूजीसी गाइडलाइंस का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे कदम भी धर्मांतरण को बढ़ावा देते हैं। जब तक समाज के भीतर मौजूद मूल कारण खत्म नहीं होंगे, तब तक इन समस्याओं का स्थायी समाधान संभव नहीं है।

इस विवाद में झारखंड सरकार भी कूद पड़ी। रांची से झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने फिल्म को बैन करने की मांग की। उन्होंने कहा, ”फिल्म में अनाप-शनाप चीजें दिखाई जा रही हैं, और अगर यह झारखंड में रिलीज होती है, तो स्थिति ठीक नहीं होगी। सेंसर बोर्ड बिना जिम्मेदारी के फिल्मों को पास कर रहा है। सरकार और समाज दोनों को ऐसी फिल्मों का विरोध करना चाहिए, और ‘द केरल स्टोरी 2’ को पूरी तरह बैन किया जाना चाहिए।”

इन बयानों के बीच मामला कानूनी मोड़ ले चुका है। फिल्म के सेंसर सर्टिफिकेट को रद्द करने की मांग को लेकर केरल हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ता का आरोप है कि फिल्म बिना ठोस सबूत के केरल और वहां के लोगों की छवि को नुकसान पहुंचाती है और राज्य को नकारात्मक रूप में दिखाती है।

हाईकोर्ट ने इस पर संज्ञान लेते हुए सेंसर बोर्ड और फिल्म के निर्माताओं को नोटिस जारी किया है।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम ‘नाची जावे’ रिलीज, पैराडॉक्स के साथ जोड़ी ने बढ़ाई म्यूजिक की एनर्जी

मुंबई । पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमिश वर्मा ने अपने नए पार्टी एंथम 'नाची जावे' को लेकर खुलकर बात की। इस गाने में उनके साथ रैपर और कलाकार पैराडॉक्स की...

‘जन नायकन’ की रिलीज पर टिकी ‘मिस्टर भारत’ की किस्मत, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में आने की तैयारी

चेन्नई । निर्देशक निरंजन की आगामी फिल्म 'मिस्टर भारत' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। अभिनेता भारत की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को अब 24 जुलाई को सिनेमाघरों...

‘द अलायंस’: सोहेल खान के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं नीति टेलर, बोलीं- ‘जिंदगी ने बहुत ठुकराया है’

मुंबई । रियलिटी शो 'द अलायंस' में अभिनेत्री नीति टेलर उस समय इमोशनल हो गईं, जब अभिनेता सोहेल खान ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया। नॉमिनेशन के बाद नीति अपने आंसू...

इंडियन आइडल में 22 वर्ष बाद लौटे अभिजीत सावंत और अमित सना, सीजन-1 की यादें की ताजा

मुंबई । म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के खास 75वें एपिसोड यानी 'डायमंड जुबली स्पेशल' का जश्न मनाया गया। इस मौके पर सीजन 1 के अभिजीत सावंत और अमित साना...

‘शूट से ज्यादा एक मजेदार रीयूनियन जैसा,’ रवीना टंडन ने शेयर किया ‘वेलकम टू द जंगल’ का अनुभव

मुंबई । बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अपने पुराने दोस्तों और को-स्टार्स अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के...

गौरी के साथ आमिर खान के विवाह पर सोमी अली की प्रतिक्रिया, बोलीं- खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती

मुंबई । गौरी स्प्रैट के साथ अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी इस शादी को लेकर अब अभिनेत्री सोमी अली की...

‘एक चतुर नार’ ने ताजा कर दीं बचपन की यादें, किशोर कुमार के बेटे ने सुनाया वो किस्सा

मुंबई । भारतीय सिनेमा के महान गायक किशोर कुमार के गाने आज की पीढ़ी के बीच भी काफी लोकप्रिय है। हाल ही में उनके बेटे सुमित कुमार ने अपने पिता...

यादों में सरोज खान: संघर्षों से शुरू हुआ सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की ‘मदर ऑफ कोरियोग्राफी’

नई दिल्ली । सरोज खान भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा कोरियोग्राफरों में से थीं, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा,...

भारती सिंह : छोटी उम्र में उठा पिता का साया, बेटी हुनर के दम पर बनी ‘कॉमेडी क्वीन’

मुंबई । भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे मशहूर और सफल हास्य कलाकारों में से एक, जिन्हें 'कॉमेडी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है, भारती सिंह एक लोकप्रिय स्टैंड-अप...

‘वेलकम टू द जंगल की सफलता में आपका आशीर्वाद भी शामिल’, अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल और किरण कुमार का जताया आभार

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को रिलीज के बाद...

प्रख्यात रचनाकार प्रसून जोशी को मिलेगा पहला ‘एनबीटी भूषण सम्मान’

नई दिल्ली । नवभारत टाइम्स (एनबीटी) दिल्ली अपने वार्षिक आयोजन एनबीटी उत्सव 2026' में एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए पहली बार 'एनबीटी भूषण सम्मान' प्रदान करेगा। इस प्रतिष्ठित...

रवि किशन ने शो ‘अलायंस’ को कहा अलविदा, बोले- ‘ड्यूटी पूरी हुई, अब गोरखपुर लौट रहा हूं’

मुंबई । रियलिटी शो 'अलायंस' से अभिनेता और राजनेता रवि किशन की विदाई के बाद सेट पर भावुक माहौल बन गया। उनके जाते ही कई कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो...

admin

Read Previous

कोलकाता पोर्ट: एक ऐसा क्षेत्र, जहां परिसीमन के बाद बदले सियासत के समीकरण, 20 साल में वापसी नहीं कर पाए वाम दल और कांग्रेस

Read Next

बिटकॉइन घोटाला केस: जमानत के बाद राज कुंद्रा बोले- ‘जब कुछ गलत किया ही नहीं, तो बेल मिलनी ही थी’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com