राहुल गांधी का लक बिल्कुल ठीक चल रहा है : अजय राय

मऊ (उत्तर प्रदेश) । उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के उस बयान पर आपत्ति जताई, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का लक ठीक नहीं चल रहा है।

उन्होंने सोमवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि अजित पवार के लिए ठीक रहेगा कि वो अपने परिवार की स्थिति को देखें। अपनी राजनीतिक स्थिति को देखें। उनके ऊपर सिंचाई मंत्री रहते हुए 30 हजार करोड़ रुपए के घोटाले के आरोप हैं। उनकी वजह से पूरे महाराष्ट्र में सूखे जैसी स्थिति पैदा हुई। ऐसे में बेहतर रहेगा कि वो अपने राजनीतिक हित के बारे में सोचें और राहुल गांधी के बारे में सोच विचार करना बंद करें। राहुल गांधी का सबकुछ ठीक चल रहा है। निसंदेह आगामी दिनों में वे बेहतर करेंगे।

इसके अलावा, उन्होंने अपने मऊ दौरे के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मैं स्वतंत्रता सेनानी पांडेय जी की पुण्यतिथि पर आया था। इस दौरान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पांडेय जी ने इस देश की आजादी में अपना सहयोग दिया। वे विधायक भी रहे। आज मैं उनकी पुण्यतिथि में शामिल होने के लिए यहां आया। वहीं, आज हमारे जिलाध्यक्ष के चाचा जी का भी स्वर्गवास हो गया। उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने आया। निश्चित तौर पर इस परिवार को ताकत मिले। इसके लिए मैंने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की।

साथ ही, उन्होंने चिराग पासवान के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान अच्छे परिवार से आते हैं। उनके परिवार का बहुत बड़ा नाम रहा है। लेकिन, जिस तरह से चिराग पासवान को उनके ही परिवार में बेदखल कर दिया गया, वो दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति रही।

वहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार कुछ नहीं कर रही है। वो सिर्फ कांग्रेस की ओर से शुरू की गई योजनाओं का नाम बदलकर जनता को गुमराह कर रही है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

इस दौरान, उन्होंने मनरेगा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बेवजह ही केंद्र सरकार की ओर से मनरेगा के नाम में बदलाव किया गया। लंबे समय से श्रमिकों को मानदेय नहीं मिला है, लेकिन सरकार का इस पर कोई ध्यान नहीं है। लेकिन, सरकार की तरफ से बेवजह ही योजनाओं का नाम बदला जा रहा है। यह सबकुछ राजनीतिक दुर्भावना से ग्रसित होकर किया जा रहा है, जिसका कोई औचित्य नहीं है।

वहीं, दालमंडी में बुलडोजर की कार्रवाई पर भी अजय राय ने दावा किया। उन्होंने कहा कि 2027 के बाद उत्तर प्रदेश में बुलडोजर की दिशा बदल जाएगी। मौजूदा समय में जहां कहीं भी भाजपा की सरकार है, वहां पर बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही है।

साथ ही, उन्होंने कांग्रेस के 100 दिन के रोडमैप पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में हमारी 30 से ज्यादा रैलियां होने जा रही हैं, जिसके तहत हम प्रमुख रूप से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण और मनरेगा योजना में किए गए बदलाव के मुद्दे को लेकर जनता के बीच में जाएंगे। प्रदेश में विभिन्न जिलों में कांग्रेस की ओर से रैलियों का आयोजन किया जाएगा। इस रैली का समापन विधिवत रूप से रमाबाई मैदान में करेंगे। मुझे लगता है कि पंचायत के चुनाव से यह सरकार भाग रही है। मुझे लगता है कि यह सरकार पंचायत चुनाव नहीं कराएगी।

उन्होंने राज ठाकरे की ओर से उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के संदर्भ में दिए बयान का भी प्रतिकार किया। उन्होंने कहा कि राज ठाकरे का बयान पूरी तरह से अर्थविहीन है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग मेहनती होते हैं। राज ठाकरे को यह बात समझनी होगी कि अगर उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों ने महाराष्ट्र से हाथ उठा दिया, तो उन लोगों को ना ही दूध नसीब होगा और ना ही सब्जी।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग मेहनती होते हैं और इनके बिना महाराष्ट्र पूरी तरह से अधूरा है। इन राज्यों के लोगों के योगदान के बिना महाराष्ट्र कभी-भी विकास के पथ पर अग्रसर नहीं हो सकता है।

उन्होंने तेज प्रताप यादव की ओर से लालू प्रसाद यादव को भारत रत्न देने की मांग का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर लालू प्रसाद यादव ने इस देश के लिए काम किया है। वे भारत रत्न के हकदार हैं।

–आईएएनएस

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

बसपा प्रमुख मायावती ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पार्टी संगठन की समीक्षा की

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने...

युवा बनें जॉब क्रिएटर, नवाचार और स्टार्टअप ही विकसित भारत की असली ताकत: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना नवाचार, उद्यमिता और युवाशक्ति के बल पर ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि देश का...

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन किया गिरफ्तार

लखनऊ । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन को भसीन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (बीआईआईपीएल) से...

यूपी में कुछ नहीं बदला, यहां जंगलराज है, सीएम योगी के बयान पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद का पलटवार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने मऊ में सीएम योगी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कहने और करने में बहुत फर्क है। यूपी कितना...

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

मऊ/लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ की धरती से माफिया को फिर खुली चुनौती दी। उन्होंने दो टूक कहा कि अब किसी माफिया व गुंडे में दुस्साहस...

लखनऊ : प्रतीक यादव के निधन पर शोक की लहर, राजनीतिक दलों ने एक स्वर में जताया दुख

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में...

असम में एनडीए की लगातार तीसरी जीत पर भाजपा उत्साहित, केशव मौर्य बोले- जनता ने विकास पर लगाई मुहर

लखनऊ । असम में एनडीए की लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी और हिमंता बिस्वा सरमा के फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भाजपा खेमे में उत्साह का...

प्रयागराज में गरजे अखिलेश यादव, बोले- भाजपा चाहे तो पूजा पाल को बना दे उपमुख्यमंत्री

प्रयागराज । समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रयागराज दौरे के दौरान भाजपा सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कैबिनेट विस्तार में विधायक पूजा...

विधानसभा में सीएम योगी बोले, सपाइयों के आचरण पर गिरगिट भी शरमा जाए

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए महिला आरक्षण के मुद्दे पर “दोहरा रवैया” अपनाने...

‘नीयत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती’, गोरखपुर ईको पार्क के उद्घाटन पर बोले सीएम योगी

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब नीयत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती है। करने की दृढ़ इच्छाशक्ति हो और नीयत...

admin

Read Previous

युवाओं का नवाचार है विकास का आधार: सीएम मोहन यादव

Read Next

मारुति सुजुकी ने गुजरात में मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने के लिए करीब 5 हजार करोड़ रुपए के जमीन सौदे को मंजूरी दी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com