कंधार मस्जिद बम विस्फोट में मृतकों की संख्या 47 तक पहुंची, आईएस ने ली हमले की जिम्मेदारी

काबुल, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)| आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने अफगानिस्तान के कंधार शहर में एक मस्जिद के अंदर हुए बम विस्फोटों की जिम्मेदारी ली है, जिसमें 47 लोगों की जान चली गई और 90 अन्य घायल हो गए। एक स्थानीय अधिकारी ने शनिवार को इसकी पुष्टि की है। कंधार के सांस्कृतिक और सूचना निदेशालय के अधिकारी ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ से मौतों की नई संख्या की पुष्टि की है।

एक बयान में, आईएस ने हमले की जिम्मेदारी का दावा करते हुए कहा कि दो हमलावर घातक हमलों में शामिल थे, जो शुक्रवार को पुलिस जिला एक (पीडी1) में बीबी फातिमा शिया मस्जिद के अंदर हुए थे, जब सैकड़ों नमाजी नमाज अदा कर रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने टोलो न्यूज को बताया कि कंधार शहर की सबसे बड़ी मस्जिद में एक के बाद एक तीन विस्फोट हुए।

तालिबान सरकार ने हमले की निंदा की है।

सूचना और संस्कृति मंत्रालय के उप मंत्री जबीहुल्लाह मुजाहिद ने इसे ‘बड़ा अपराध’ करार दिया।

अफगानिस्तान के लिए संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन ने कहा कि घटना के पीछे लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए।

शुक्रवार का हमला ठीक एक हफ्ते बाद हुआ ,जब कुंदुज शहर की एक अन्य शिया मस्जिद में एक आत्मघाती बम विस्फोट हुआ था, जिसमें कम से कम 50 लोगों की जान चली गई थी।

आईएस की एक स्थानीय शाखा आईएस-के ने हमले की जिम्मेदारी ली थी, जो अगस्त के अंत में अमेरिकी सेना के अफगानिस्तान छोड़ने के बाद से सबसे घातक था।

हाल के सप्ताहों में आईएस से संबद्ध आतंकवादियों द्वारा सिलसिलेवार बम विस्फोट किए गए।

कुनार प्रांत में गुरुवार को एक वाहन पर हुए हमले में तालिबान के एक जिला पुलिस प्रमुख की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए।

–आईएएनएस

कोहिनूर को लेकर न्यूयार्क के मेयर का बड़ा बयान, बोले-हीरा भारत से की ब्रिटिश लूट का प्रतीक

न्यूयॉर्क । उपनिवेश-विरोधी बयानों से सुर्खियों में रहने वाले न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा है कि अगर ब्रिटेन के किंग चार्ल्स उनसे मिलते, तो वे उनसे कोहिनूर...

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव से तेल आपूर्ति पर खतरा, अमेरिकी सांसदों ने महंगाई और बढ़ने की आशंका

वॉशिंगटन | अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर साफ दिखाई देने लगा है। अलग-अलग राज्यों में तेल की कीमतें 90 रुपए से लेकर...

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने जमा राशि में अंतर की रिपोर्ट्स को खारिज किया

मुंबई । सरकारी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने गुरुवार को उन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया, जिसमें जमा राशि में अंतर की बात कही गई थी। साथ ही कहा...

नेपाली एयरलाइंस ने नेटवर्क मैप में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया, बवाल मचने पर मांगी माफी

काठमांडू । नेपाल की सरकारी स्वामित्व वाली नेपाल एयरलाइंस ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने नेटवर्क मैप में भारत के जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाने...

होर्मुज शिपिंग पर हमलों की भारत ने की निंदा, फ्री नेविगेशन फिर से शुरू करने की उठाई मांग

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल शिपिंग पर हुए हमलों की निंदा की और फ्री नेविगेशन को फिर से शुरू करने की...

अमेरिका का साइबर ऑपरेशन स्ट्रैटेजी के मामले में चीन पर फोकस, सीनियर कमांडर ने क्षमता बढ़ाने की दी चेतावनी

वाशिंगटन । अमेरिका अपनी लंबे समय की रणनीतिक चुनौती के तौर पर चीन पर अपना मिलिट्री फोकस बढ़ा रहा है। अमेरिका के सीनियर कमांडरों ने चेतावनी दी है कि बढ़ते...

अमेरिका में ब्रिटेन के पूर्व राजदूत मैंडेलसन मामले में ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर की नहीं होगी जांच

लंदन । ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के खिलाफ ब्रिटेन के पूर्व राजदूत पीटर मैंडेलसन मामले की जांच नहीं होगी। हाउस ऑफ कॉमन्स में वोटिंग के बाद यह फैसला लिया...

न्यूजीलैंड के लिए भारत के साथ आगे बढ़ने का बहुत बड़ा मौका है: एफटीए डील पर बोले पीएम लक्सन

नई दिल्ली । भारत और न्यूजीलैंड के बीच हाल ही में मुक्त व्यापार समझौता हुआ है। एफटीए को लेकर प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने कहा कि ये डील न्यूजीलैंड के लिए...

ओमान के सुल्तान से मिले ईरान के विदेश मंत्री अराघची, पुतिन से भी करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची पाकिस्तान के दौरे के बाद ओमान पहुंचे। अराघची ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल और विदेश मंत्री सैय्यद...

ट्रंप ने की 30 दिनों के भीतर फिर से व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर आयोजित करने की अपील

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर को 30 दिनों के भीतर फिर से आयोजित किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि...

जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, पीएम ताकाइची ने लोगों को अलर्ट रहने की दी चेतावनी

टोक्यो । सोमवार सुबह उत्तरी जापान के एक हिस्से में 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए। हालांकि, किसी नुकसान या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।...

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान शूटिंग पर बराक ओबामा बोले- लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है

वाशिंगटन । अमेरिका के व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई शूटिंग के बाद आरोपी को पकड़ा जा चुका है। अमेरिकी एजेंसी मामले की जांच कर रही है और ये पता...

editors

Read Previous

काबुल प्रशासन दुकानों, व्यापार केंद्रों पर लगे होर्डिग से महिलाओं की तस्वीरें हटाएगा

Read Next

बिहार में 100 से ज्यादा चौकीदारों ने काम रोका, धरने पर बैठे

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com