पाकिस्तान पर इंसेंटिव कम करने का दबाव, विशेषज्ञों ने बैंकिंग चैनल कमजोर होने की दी चेतावनी

नई दिल्ली । हाल ही में इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (आईएमएफ) ने पाकिस्तान को एक और किस्त की मंजूरी देते हुए फिर से ‘कंगालिस्तान’ को खैरात में 7 अरब डॉलर का फंड दिया। अब आईएमएफ ने पाक सरकार से विदेश से भेजे गए पैसे पर मिलने वाले प्रोत्साहन पर खर्च कम करने का आदेश दिया है। इसे लेकर पाकिस्तानी विशेषज्ञों की चिंता बढ़ गई है। एक्सपर्ट्स को चिंता है कि कहीं पैसे का फ्लो वापस गैरकानूनी चैनलों की तरफ न चला जाए।

निक्केई एशिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विश्लेषकों को डर है कि अगर इन प्रोत्साहनों में कटौती की गई तो आधिकारिक बैंकिंग चैनल कमजोर पड़ सकते हैं। फिर इसकी वजह से बैंकिंग बड़ी मात्रा में रेमिटेंस, हवाला और हुंडी जैसे गैरकानूनी, अनौपचारिक नेटवर्क की ओर मुड़ जाएगी।

आईएमएफ ने इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान के 7 बिलियन डॉलर के बेलआउट प्रोग्राम के दूसरे रिव्यू के बाद एक स्टाफ-लेवल रिपोर्ट जारी की है। इसमें आईएमएफ ने पाकिस्तान को इंसेंटिव पर कम खर्च करने के लिए कहा है।

रिपोर्ट में, आईएमएफ ने कहा कि क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट की लागत कम करने से सरकार की ओर से फंड की जाने वाली इंसेंटिव की जरूरत कम हो जाएगी। पाकिस्तान रेमिटेंस में शामिल रुकावटों और लागतों का आकलन करने और एक एक्शन प्लान तैयार करने की योजना बना रहा है। इसके साथ ही इन इंसेंटिव के लिए फिस्कल सपोर्ट को काफी कम कर रहा है।

रेमिटेंस पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में एक अहम भूमिका निभाते हैं। रेमिटेंस देश के लिए फॉरेन एक्सचेंज का सबसे बड़ा सोर्स हैं। पिछले वित्तीय वर्ष में पाकिस्तान को लगभग 38 बिलियन डॉलर का रेमिटेंस मिला। यह उसकी लगभग 32 बिलियन डॉलर की एक्सपोर्ट कमाई से ज्यादा था। सरकार अभी आधिकारिक चैनल से भेजे गए पैसे पर बैंकों और एक्सचेंज कंपनियों को कैश रिबेट देकर इंसेंटिव देती है।

ये फायदे अक्सर बेहतर एक्सचेंज रेट या छोटे बोनस के रूप में विदेश में रहने वाले पाकिस्तानियों को दिए जाते हैं। पिछले वित्तीय वर्ष में लगभग 27 बिलियन डॉलर के बड़े व्यापार घाटे की वजह से पाकिस्तान का भुगतान संतुलन (बीओपी) दबाव में है।

हालांकि, मजबूत रेमिटेंस इनफ्लो ने देश को लगभग 2 बिलियन डॉलर का छोटा करंट अकाउंट सरप्लस रिकॉर्ड करने में मदद की। बावजूद इसके विदेशी पूंजी प्रवाह के दूसरे सोर्स कमजोर रहे और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश लगभग 2 बिलियन डॉलर है। इसकी वजह से करेंसी को सपोर्ट करने और एक अन्य विदेशी मुद्रा संकट को रोकने के लिए रेमिटेंस बहुत जरूरी हो गया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की तुलना में रेमिटेंस का पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर बहुत बड़ा असर पड़ता है।

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को नई दिल्ली में ‘आतंकवाद निरोधी सम्मेलन’ का करेंगे उद्घाटन

Read Next

एयर प्यूरीफायर पर जीएसटी घटाने की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र से मांगा विस्तृत जवाब

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com