ऑस्ट्रेलिया: नेतन्याहू के आरोपों पर अल्बनीज का जवाब, ‘फिलिस्तीन को मान्यता का बोंडी बीच त्रासदी से कोई लिंक नहीं’

कैनबरा । ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के उस आरोप को खारिज किया, जिसमें नेतन्याहू ने सिडनी के बोंडी बीच पर हुए हमले की वजह फिलिस्तीन को मान्यता देना बताया था। उन्होंने कहा गोलीबारी चरमपंथी विचारधारा का परिणाम थी।

14 दिसंबर को गोलीबारी के कुछ घंटे बाद ही इजरायली प्रधानमंत्री ऑस्ट्रेलिया पर हमलावर थे। नेतन्याहू ने 15 दिसंबर को बयान दिया कि ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने एंटी-सेमिटिज्म को रोकने के लिए कुछ नहीं किया और फिलिस्तीन को मान्यता देकर “आतंकवाद को इनाम” दिया, जो इस हमले का कारण बना।

उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की नीतियां “कमजोरी की जगह कमजोरी और तुष्टिकरण की जगह तुष्टिकरण” हैं।

सोमवार को अल्बनीज ने पत्रकार वार्ता में (बोंडी बीच त्रासदी के एक हफ्ते बाद) कहा कि वो ऐसी किसी भी बात से इत्तेफाक नहीं रखते। फिलिस्तीन को मान्यता देने से इस हमले का कोई लिंक नहीं है।

अल्बनीज ने कहा, “यह आईएसआईएस से प्रेरित हमला था। हम जानते हैं कि आईएसआईएस एक विचारधारा है, इस्लाम का एक विकृत रूप जिसे मूल रूप से किसी भी राष्ट्र की मान्यता से कोई लेना देना नहीं है; यह एक खिलाफत चाहता है।”

उन्होंने कहा कि सोमवार सुबह अदालत द्वारा अधिक विवरण जारी किए जाने के बाद अब वह अधिक व्यापक प्रतिक्रिया देने में सक्षम हैं।

पीएम अल्बनीज ने आगे कहा, “यह एक चरमपंथी विचारधारा है जो अपने लक्ष्य के रूप में एक खिलाफत चाहती है। अब सबूत हैं… जिनमें से कुछ, निश्चित रूप से, अभी तक सार्वजनिक नहीं हैं, और मैं उन जांचों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहता, लेकिन यह बहुत स्पष्ट है कि यह यहूदी विरोधी है।

“यह स्पष्ट है कि यह इस्लाम के एक विकृत रूप की एक चरमपंथी स्थिति है, जो आईएसआईएस से करीब है। ये लोग अपनी प्रेरणा को लेकर शर्मसार भी नहीं होते।

अल्बनीज के मुताबिक लोगों को उन तथ्यों पर नजर रखनी होगी।

14 दिसंबर 2025 को हुई, दो हमलावरों ने बोंडी बीच पर हनुक्का उत्सव मना रहे यहूदी समुदाय पर गोलीबारी की, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई (एक बच्चे सहित) और कई घायल हो गए थे।

16 दिसंबर को अल्बनीज ने घोषणा की थी कि सरकार हेट स्पीच और हिंसा भड़काने पर आपराधिक कार्रवाई करेगी, नाजी सैल्यूट पर प्रतिबंध लगाएगी, यहूदी स्थलों की सुरक्षा के लिए फंडिंग बढ़ाएगी और गन लॉ को सख्त करेगी।

ऑस्ट्रेलिया ने सितंबर 2025 में फिलिस्तीन को देश के रूप में मान्यता दी थी, जो दो-राज्य समाधान, गाजा में युद्धविराम और हमास द्वारा बंधकों की रिहाई के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयास का हिस्सा था।

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

नीतीश कुमार ने की पीएम मोदी और अमित शाह से मुलाकात, बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा

Read Next

मॉस्को: कार बम धमाके में रूसी सेना के शीर्ष अधिकारी की मौत, यूक्रेन पर शक

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com