बांग्लादेश में बढ़ती अशांति के बीच अमेरिकी दूतावास ने सतर्कता बरतने की सलाह दी

ढाका । बांग्लादेश में बढ़ती हिंसा और अशांति के बीच ढाका स्थित अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को वहां रह रहे अमेरिकी नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह जारी की है। दूतावास ने चेतावनी दी है कि शांतिपूर्ण उद्देश्य से होने वाली सभाएं भी कभी-कभी टकराव में बदल सकती हैं और हिंसा भड़क सकती है।

यह चेतावनी कट्टरपंथी संगठन इंक़िलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद जारी की गई है। हादी पिछले छह दिनों से सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाजरत थे, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने गुरुवार रात राष्ट्र को संबोधित करते हुए हादी की मृत्यु की पुष्टि की।

अमेरिकी दूतावास ने मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए बताया कि हादी का पार्थिव शरीर शुक्रवार शाम ढाका लाए जाने की संभावना है, जबकि शनिवार को राष्ट्रीय संसद भवन के सामने मणिक मिया एवेन्यू पर उनकी नमाज-ए-जनाजा अदा की जा सकती है।

दूतावास ने कहा, “इस दौरान क्षेत्र में और पूरे ढाका में भारी ट्रैफिक की आशंका है। बांग्लादेश के विभिन्न हिस्सों में बड़े पैमाने पर स्वतःस्फूर्त या नियोजित जनसभाएं हो सकती हैं।”

सलाह में आगे कहा गया कि लोग ढाका और उसके आसपास की यात्रा योजनाओं की समीक्षा करें, संभावित देरी को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त समय रखें और किसी भी बड़े जमावड़े या प्रदर्शन से दूर रहें।

इसी बीच, ब्रिटेन के विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) ने भी बांग्लादेश के चटगांव हिल ट्रैक्ट्स क्षेत्र के लिए यात्रा परामर्श जारी किया है। एफसीडीओ ने ब्रिटिश नागरिकों से इस इलाके में केवल अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करने को कहा है, क्योंकि वहां विशेषकर दूरदराज के क्षेत्रों में हिंसा और आपराधिक गतिविधियों की नियमित खबरें सामने आ रही हैं।

ब्रिटिश परामर्श में यह भी कहा गया है कि बांग्लादेश में शनिवार, 20 दिसंबर को राष्ट्रीय शोक दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान लोगों को स्थानीय सूचनाओं पर नजर रखने और अधिकारियों के दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

उल्लेखनीय है कि हादी की मौत के बाद से बांग्लादेश में हिंसा की घटनाओं में तेजी आई है और यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के तहत कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

रूस के खिलाफ यूरोप का बड़ा कदम, यूक्रेन को 90 अरब यूरो का ब्याज मुक्त कर्ज देने को तैयार

Read Next

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ का फाइनल ट्रेलर रिलीज, अभिषेक बच्चन और नव्या नवेली ने लुटाया प्यार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com