सुजैन खान ने मां जरीन खान के लिए लिखा इमोशनल नोट, कहा- ‘हर घड़ी आपकी कमी खलती है’

मुंबई । अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान की मां जरीन का निधन उम्र संबंधी बीमारी के कारण हुआ था। बुधवार को सुजैन ने अपनी मां को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया।

सुजैन ने इंस्टाग्राम पर मां के साथ बिताए गए पलों का एक मोंटाज वीडियो शेयर किया। पोस्ट कर उन्होंने इसे कैप्शन दिया, “मेरी मम्मी, परी। जब भी मैं आपका चेहरा याद करती हूं, तो लगता है कि पूरी दुनिया जैसे थम सी गई है। आज आपको गए हुए 40 दिन पूरे हो गए। मैं खुद को खुशकिस्मत समझती हूं कि आपने मुझे अपनी बेटी चुना। मैं हर दिन, हर घड़ी और हर तरह से आपकी बेटी ही रहूंगी। मैं आपको हर समय मिस करती हूं… और उन खाली पलों में भी। हमेशा आपकी छोटी बेटी, सुजी।”

उन्होंने आगे लिखा, “मुझे पूरा यकीन है कि मैं जिंदगी की हर मुश्किल घड़ी को पार कर लूंगी, क्योंकि आप मेरे साथ रहेंगी।”

सुजैन की इस पोस्ट में मां के जाने का दर्द साफ झलक रहा है। वे मां को अपनी परी, अपनी ताकत और अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा सहारा बताती हैं।

बता दें कि सुजैन का परिवार मनोरंजन जगत से जुड़ा हुआ है। उनके पिता बीते जमाने के मशहूर अभिनेता संजय खान हैं, और उनकी मां मशहूर कॉस्ट्यूम डिजाइनर थीं और उससे पहले 1960 के दशक में मॉडल और अभिनेत्री भी रह चुकी थीं। उन्होंने ‘तेरे घर के सामने’ और ‘एक फूल दो माली’ जैसी फिल्मों में छोटे रोल किए थे। बाद में उन्होंने कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग में नाम कमाया और एक कुकबुक भी लिखी।

वहीं, ऋतिक की पूर्व पत्नी सुजैन की बात करें तो उन्होंने अपनी मां की तरह सिनेमा में जाने के लिए हाथ-पैर नहीं मारे बल्कि, ब्रुक्स कॉलेज, कैलिफोर्निया से इंटीरियर डिजाइन में एसोसिएट आर्ट की डिग्री ली। कुछ साल प्रैक्टिस करने के बाद 26 फरवरी, 2011 को उन्होंने खुद की इंटीरियर डिजाइनर कंपनी ‘द चारकोल प्रोजेक्ट’ की स्थापना की।

–आईएएनएस

‘गांधी टॉक्स’ की रिलीज को लेकर उत्साहित अदिति राव हैदरी, कहा- ‘इसमें शब्द नहीं , एहसास बोलेंगे’

मुंबई । बॉलीवुड में जब भी कोई अलग फिल्म आती है, तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। ऐसी ही एक अलग किस्म की फिल्म 'गांधी टॉक्स' शुक्रवार...

‘अब सहेंगे नहीं… लड़ेंगे!’, झकझोर देगा ‘द केरल स्टोरी 2’ का टीजर

मुंबई । फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह की आने वाली फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोइज बियॉन्ड' का टीजर रिलीज हो चुका है। यह फिल्म पहली 'द केरल स्टोरी' की कहानी...

सबरीमाला सोना चोरी केस: एसआईटी ने एक्टर जयराम से की पूछताछ, गवाह के तौर पर पेश किए जाने की संभावना

चेन्नई । केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर से जुड़े सोना चोरी मामले में मशहूर अभिनेता जयराम से स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने पूछताछ की है। जांच एजेंसी ने अभिनेता से...

कर्नाटक: रणवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

बेंगलुरु । कर्नाटक पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि अभिनेता ने इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) के मंच से कथित...

सुभाष घई ने राष्ट्रपति मुर्मु से मुलाकात को बताया प्रेरणादायक अनुभव, कहा, ‘हर बच्चे को जानना चाहिए उनकी कहानी’

मुंबई । मशहूर फिल्म निर्माता सुभाष घई ने गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। इस मुलाकात को उन्होंने अपनी जिंदगी के सबसे प्रेरणादायक पलों में...

राजेश खन्ना के गाने को अजित पवार ने किया था जमकर इन्जॉय, सिंगर राहुल वैद्य ने शेयर किया आखिरी मुलाकात का वीडियो

मुंबई । महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख अजित पवार के निधन से पूरा देश स्तब्ध है। गुरुवार को उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम...

सुभाष घई ने पीएम मोदी की जादुई शख्सियत की तारीफ की, बोले- वे शब्दों से ज्यादा आंखों से बात करते हैं

मुंबई । डायरेक्टर सुभाष घई ने भारतीय इंडस्ट्री को कई दशकों तक नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उन्होंने न सिर्फ अपनी फिल्मों के जरिए लोगों का मनोरंजन किया, बल्कि समाज,...

अजित पवार के आकस्मिक निधन पर बॉलीवुड स्तब्ध, पवन कल्याण, रितेश देशमुख समेत कई सेलेब्स ने व्यक्त किया दुख

मुंबई । एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे में निधन हो गया है। इस घटना से राजनीति गलियारे से लेकर बॉलीवुड तक में शोक की...

‘इंडस्ट्री में नई मिसाल पेश की’, अरिजीत सिंह को मिला सोना मोहपात्रा का साथ

मुंबई । मशहूर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने हाल ही में ऐलान करते हुए बताया कि वे अब प्लेबैक सिंगिग के नए प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं रहेंगे। बुधवार को मशहूर...

मधुर भंडारकर की ‘दिल तो बच्चा है जी’ के 15 साल पूरे, पुरानी यादों को किया ताजा

मुंबई । रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'दिल तो बच्चा है जी' ने अपने रिलीज के 15 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर फिल्म के निर्देशक मधुर भंडारकर ने...

अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग को कहा अलविदा, सोशल मीडिया पर लिखा- यह एक अद्वितीय यात्रा रही

मुंबई । बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर बड़ा ऐलान कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताया कि वह अपनी...

ऊर्जा परिवर्तन तभी सफल होगा, जब लगातार और संतुलित निवेश किया जाए : हरदीप सिंह पुरी

नई दिल्ली । 'इंडिया एनर्जी वीक 2026' की मंगलवार को औपचारिक शुरुआत हुई, जिसमें निवेश, साझेदारी और ऊर्जा बदलाव को जमीन पर उतारने की जरूरत पर खास जोर दिया गया।...

admin

Read Previous

‘शेरों की धरती पर आकर बहुत अच्छा लगा’, इथियोपिया की संसद में पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत

Read Next

‘यह सिर्फ फिल्म नहीं, हर देशभक्त के लिए लव लेटर,’ धुरंधर देख बोलीं प्रीति जिंटा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com