‘लोग उस चीज से नफरत करते हैं जिसे कंट्रोल नहीं कर पाते,’ ‘धुरंधर’ के आलोचकों को निकितिन धीर का जवाब

मुंबई । रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में कमाल कर रही है। फिल्म लगातार एक हफ्ते से राज कर रही है और 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

फिल्म के हर किरदार को दर्शकों का प्यार मिल रहा है, लेकिन फिल्म पर प्रोपेगेंडा फैलाने और पाकिस्तान की आतंकवाद के प्रति सोच को बेहतरीन तरीके से दिखाने का आरोप लग रहा है। फिल्म निगेटिव पीआर में भी फंसी। अब भारतीय एक्टर निकितिन धीर ने बताया है कि फिल्म कैसी है।

निकितिन धीर ने फिल्म धुरंधर देख ली है, और उन्होंने फिल्म को बेहतरीन बताया है। अभिनेता ने कहा कि फिल्म की सिनेमेटोग्राफी बहुत अच्छी है और कहानी दिल छू लेने वाली है। उन्होंने फिल्म को लेकर कैप्शन में लिखा, “लोग अक्सर उस चीज से नफरत करते हैं जिसे वे कंट्रोल नहीं कर सकते। धुरंधर ने अपने रास्ते की हर रुकावट को खत्म कर दिया है और सच्चाई को सबसे सिनेमैटिक और खूबसूरत तरीके से दिखाया है। इसने झूठी कहानियों को खत्म कर दिया है और साबित कर दिया है कि बॉलीवुड जिंदा है और अच्छा काम कर रहा है। मुझे इस इंडस्ट्री का हिस्सा होने पर गर्व है, जहां एक अच्छी बनी फिल्म के बारे में पूरी दुनिया में बात हो रही है।”

अभिनेता ने आगे लिखा कि काश हम चीज़ों को वैसे ही देखें जैसी वह हैं, काश हम नकली बुद्धिजीवियों और उनकी मीठी बातों से बेवकूफ न बनें और अपने देश के लिए अपने प्यार और लगन में एकजुट रहें। हमारे सैनिक ही हमारे देश के असली शान हैं।

बता दें कि फिल्म का पहला पार्ट हिट हो चुका है और मेकर्स ने फिल्म के दूसरे पार्ट का भी ऐलान कर दिया है। आर. माधवन फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर कह चुके हैं कि पहला पार्ट तो सिर्फ ट्रेलर था, पूरी पिक्चर दूसरे पार्ट में दिखाई जाएगी। अभिनेता के ये कहने के बाद फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

संभावित है कि मेकर्स मार्च 2026 तक अगला पार्ट लेकर आ सकते हैं। फिल्म को लगभग 300 करोड़ के बजट से बनाया गया है और फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पार कर चुकी है। फिल्म ने विश्व भर में तकरीबन 400 करोड़ की कमाई कर ली है। कुल मिलाकर फिल्म ने अपना बजट निकाल लिया है।

–आईएएनएस

कोर्ट ने राजपाल यादव से पैसा लौटाने को कहा, अगली सुनवाई 1 अप्रैल को

नई दिल्ली । चेक बाउंस मामले में फंसे बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की अंतरिम जमानत की अवधि खत्म होने के दिन दिल्ली हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। इस दौरान...

गंदे इशारे, महिलाओं का अपमान और फूहड़ता… ‘मैनिएक’ से ‘चुनर सरके’ तक, जब गानों में पार हुईं अश्लीलता की हदें

मुंबई । बॉलीवुड और इंडिपेंडेंट म्यूजिक में अश्लील बोल, महिलाओं का अपमान और ऑब्जेक्टिफिकेशन के आरोप लगातार लगते रहे हैं। हाल के वर्षों में कई गाने विवादों में घिरे, जहां...

रणवीर सिंह ने बचाई ‘धुरंधर 2’ के एक्टर की जान? चोट लगने पर सुनाया दीपिका पादुकोण का किस्सा

मुंबई । अभिनेता विक्रम भांबरी जल्द ही बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर 2' में नजर आएंगे। अभिनेता ने आईएएनएस के साथ खास बातचीत में शूटिंग के दौरान हुए एक दिल छू लेने...

भारत के स्वर्ण युग की शुरुआत की कहानी दिखाएगी ‘स्वयंभू’ : डायरेक्टर भरत कृष्णमाचारी

मुंबई । भारतीय सिनेमा में इन दिनों पीरियड ड्रामा का चलन तेजी से बढ़ रहा है। इसी कड़ी में डायरेक्टर भरत कृष्णमाचारी फिल्म 'स्वयंभू' लेकर आ रहे हैं, जो पहले...

यूएई में हिरासत में मेजर विक्रांत ने बहन सेलिना जेटली से संपर्क से किया इनकार, दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका का किया निपटारा

नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली द्वारा दायर उस याचिका का अब निपटारा हो गया है, जिसमें उन्होंने यूएई में हिरासत में रखे गए अपने भाई मेजर विक्रांत जेटली...

अजय देवगन ने ‘रेड’ के 8 साल पूरे होने का मनाया जश्न

मुंबई । मनोरंजन जगत में अक्सर असली घटनाओं पर फिल्में बनाई जाती हैं ताकि दर्शक उन सच्ची घटनाओं को जान सकें, जो अक्सर सरकारी दफ्तरों की फाइलों में दबी रहती...

‘किशन कन्हैया’ के रिलीज को 36 साल हुए पूरे, शिल्पा शिरोडकर बोलीं- ‘ऐसा लगता है जैसे यह कल की ही बात हो’

मुंबई । सिनेमा में कुछ ऐसी फिल्में होती हैं जो सालों बीत जाने के बाद भी दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाए रखती हैं। इन फिल्मों को कई...

पहली फिल्म साइन करने का शिल्पा शिरोडकर को हुआ था पछतावा, रिलीज के बाद भी मिली थी नकारात्मक प्रतिक्रिया

मुंबई । बड़े पर्दे पर चमकने का सपना लिए मायानगरी मुंबई में हजारों लोग आते हैं, और कुछ हिंदी सिनेमा में अपनी जगह बना पाते हैं और कुछ नहीं। अभिनेता...

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से की सगाई

नई दिल्ली । टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अपनी गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से सगाई कर ली है। शॉ और आकृति एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर...

ए. आर. रहमान को ‘रामायण’ में मौका मिल रहा है तो भेदभाव नहीं: सलीम मर्चेंट

नई दिल्ली । हाल ही में मशहूर संगीतकार ए. आर. रहमान के एक बयान ने फिल्म जगत में नई बहस छेड़ दी है। रहमान ने एक इंटरव्यू में कहा था...

बादशाह ने ‘टटीरी’ सॉन्ग विवाद पर मांगी माफी, बोले- अपना बेटा समझकर माफ कर दीजिए

मुंबई । रैपर और सिंगर बादशाह ने अपने नए हरियाणवी ट्रैक 'टटीरी' के लिरिक्स और विजुअल्स को लेकर उठे विवाद पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। बादशाह ने सोशल...

देशभक्ति और हिंदू-मुस्लिम के सहारे फिल्म को हिट कराना बन गया नया पैटर्न! धुरंधर-2 ट्रेलर के बाद दो धड़ों में बंटे यूजर्स

मुंबई । रणवीर सिंह की बहुप्रतिक्षित फिल्म धुरंधर-2, यानी 'धुरंधर: द रिवेंज' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और सोशल मीडिया पर ट्रेलर को धमाकेदार रिस्पांस भी मिल रहा है।...

admin

Read Previous

थोक महंगाई दर नवंबर में -0.32 प्रतिशत रही, खाद्य उत्पादों की कीमतों में आई गिरावट

Read Next

‘ये किस तरह की राजनीति है’, पीएम मोदी के खिलाफ विवादित नारेबाजी का कंगना ने किया कड़ा विरोध

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com