फरीदाबाद में तेज रफ्तार कार की कंटेनर से टक्कर, दो की मौत, एयर बैग भी नहीं बचा पाए जान

फरीदाबाद । हरियाणा के फरीदाबाद में सोमवार सुबह घनी धुंध के कारण दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सीकरी के पास कंटेनर और कार में टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी केवल 20 मीटर तक ही रह गई थी, जिसके चलते तेज रफ्तार एक गाड़ी एक्सप्रेसवे से उतरते समय खड़े कंटेनर में जा घुसी, जिससे गाड़ी में सवार दो लोगों की मौत हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से कंटेनर में घुस गया और गाड़ी के एयरबैग खुल गए। हादसा देख लोग रास्ते में रुकने लगे और देखते ही देखते जाम लग गया।

हादसे की सूचना मिलने ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को गाड़ी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा।

पुलिस जांच में एक शव की पहचान जयपुर निवासी संदीप के रूप में हुई। दूसरे शव की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो पाई है। सीकरी चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अधिकारियों ने घने कोहरे में सफर के दौरान वाहन चालकों से अत्यधिक सतर्कता बरतने की अपील की है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोहरे की वजह से हादसा हुआ है। मृतकों के परिजनों को तहरीर दे दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि एक्सप्रेसवे से उतरते समय फोर्ड एंडेवर गाड़ी की स्पीड काफी ज्यादा थी। घनी धुंध के कारण ड्राइवर रोड पर खड़े कंटेनर को देख नहीं पाया और कंटेनर में पीछे से गाड़ी घुस गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और कार सवार दोनों लोगों की मौत हो गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोहरे से हादसे न हो इसके लिए हाईवे पर व्यवस्था की जा रही है। वाहनों के पीछे स्टिकर लगाए जा रहे हैं, जिससे कोहरे में भी दूर से आ रहे वाहनों को देखा जा सके और हादसे पर रोक लगाई जा सके।

–आईएएनएस

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस: जांच के लिए एनआईए को मिला 45 दिन का और समय

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण ब्लास्ट मामले में जांच को आगे बढ़ाने के लिए अदालत ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को 45...

केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70 प्रतिशत किया, अधिक श्रम उपयोग वाले क्षेत्रों को मिलेगी प्राथमिकता

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर्स के आवंटन का कोटा बढ़ाकर कुल मांग का 70 प्रतिशत कर दिया है, जो कि पहले 50 प्रतिशत था।...

ईरान ने भारत समेत पांच मित्र देशों को होर्मुज जलमार्ग से आने-जाने की दी अनुमति

तेहरान । पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच ईरान ने ऐलान किया है कि वह भारत समेत पांच मित्र देशों से संबंधित जहाजों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाएगा, जिससे उन्हें रणनीतिक...

इमरान खान के बेटे कासिम पिता से मिलने की गुहार लेकर पहुंचे यूएनएचआरसी, पाकिस्तान सरकार को घेरा

नई दिल्ली । पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान दो साल से ज्यादा समय से जेल में बंद हैं। इस दौरान उन्हें अपने बेटे...

इजरायल-अमेरिका और ईरान में तनाव से तेल की कीमतों में आया उछाल, नेपाल-बांग्लादेश समेत अन्य देशों ने बढ़ाईं कीमतें

काठमांडू । दुनिया की अर्थव्यवस्था पर ईरान और अमेरिका-इजरायल हमले का असर दिखने लगा है। तेल की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। कई देशों में तेल...

दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आमिर की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, अभिनेता ने जताया आभार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत मंडपम में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के कार्यक्रम का आगाज हो चुका है और गुरुवार को समारोह का दूसरा दिन रहा। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में...

मध्य पूर्व तनाव का असर: निजी ईंधन विक्रेता नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, पेट्रोल 5 रुपए और डीजल 3 रुपए महंगा

नई दिल्ली । निजी ईंधन विक्रेता नायरा एनर्जी ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने पेट्रोल के दाम 5 रुपए प्रति लीटर...

पेट्रोल-डीजल की देश में कोई कमी नहीं, एलपीजी ऑनलाइन बुकिंग 92 फीसदी तक पहुंची : पेट्रोलियम मंत्रालय

नई दिल्ली । दुनिया भर में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस को लेकर मची हाहाकार के बीच भारत सरकार ने विश्वास दिलाया है कि देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी...

सरकार बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड्स में पड़े 73,000 करोड़ रुपए के अनक्लेम्ड फंड लौटाने के प्रयासों को तेज कर रही है: मंत्री

नई दिल्ली । सरकार ने बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड में पड़े 73,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के अनक्लेम्ड (बिना दावे वाले) राशि को नागरिकों को वापस दिलाने के...

दिल्ली हाईकोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी घोटाले में लालू यादव के खिलाफ केस रद्द करने से किया इनकार

नई दिल्ली । दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव की ओर से दायर उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें कथित...

असम के पोंजी घोटाले में ईडी ने 13.41 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की

गुवाहाटी । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के गुवाहाटी क्षेत्रीय कार्यालय ने मंगलवार को मेसर्स डीबी स्टॉक कंसल्टेंसी और उसके मालिक दीपांकर बर्मन से जुड़े एक बड़े पोंजी घोटाले के सिलसिले में...

कांग्रेस चुनाव लड़ने के लिए पाकिस्तान जा सकती है: सीएम सरमा

गुवाहाटी । असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कांग्रेस पर उसके उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने को लेकर तीखा हमला बोला। साथ ही, चुनाव से पहले विकास...

admin

Read Previous

‘कांग्रेस को परिणाम भुगतने होंगे’, पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारों पर बोले भाजपा सांसद

Read Next

15 दिसंबर 2002: जब गुजरात में ‘मोदी मैजिक’ ने रचा था इतिहास, भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com